NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बनी उनकी ही बल्लेबाजी, चौकाने वाले हैं आंकड़े
    IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बनी उनकी ही बल्लेबाजी, चौकाने वाले हैं आंकड़े
    खेलकूद

    IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बनी उनकी ही बल्लेबाजी, चौकाने वाले हैं आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    April 10, 2023 | 01:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बनी उनकी ही बल्लेबाजी, चौकाने वाले हैं आंकड़े
    रोहित शर्मा के पिछले IPL से आंकड़े कुछ खास नहीं रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा की टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन से अच्छा नहीं रहा है। इस सीजन उन्होंने 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन तो उन्होंने 14 मैच खेले और उन्हें 10 मुकाबलों में हार मिली। टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता खुद रोहित की फॉर्म है। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    इस सीजन लय में नजर नहीं आ रहे रोहित 

    MI के कप्तान रोहित ने इस सीजन 2 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 की औसत से 22 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 95.65 का रहा है। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्के लगाए हैं। रोहित शुरुआत में ही आउट हो जाते हैं, ऐसे में मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव आता है। रोहित पॉवरप्ले में तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। ये टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है।

    पिछले सीजन भी नहीं आए थे रोहित के बल्ले से रन 

    टी-20 क्रिकेट में रोहित दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल हैं, लेकिन पिछले IPL सीजन में भी उनकी फॉर्म बेहद खराब रही थी। इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी हुआ। उन्होंने पिछले सीजन 14 मैच खेले और 19.14 की औसत और सिर्फ 120.18 की स्ट्राइक रेट से 223 रन ही बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से कोई भी अर्धशतक नहीं निकला था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 48 रन था। उन्होंने पूरे सीजन 223 गेंदों का सामना किया था।

    2 साल से रोहित नहीं लगा पाए हैं IPL में अर्धशतक

    रोहित ने IPL में आखिरी अर्धशतक साल 2021 में लगाया था। ये मुकाबला 23 अप्रैल, 2021 को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 131 रन बनाए थे। रोहित ने 52 गेंद का सामना किया था और उन्होंने 63 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 121.15 का था। हालांकि, उनकी टीम ये मुकाबला हार गई थी।

    पिछले साल IPL के बाद टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    इस साल रोहित को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक भी टी-20 मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। साल 2022 की बात करें तो उन्होंने 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे और 24.29 की औसत और 134.42 की स्ट्राइक रेट से 656 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 64 चौके और 32 छक्के जमाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन था। वह 29 पारियों में सिर्फ 3 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।

    कैसा रहा है रोहित का IPL करियर?

    रोहित ने IPL में अब तक 229 मैच खेले हैं। इस दौरान उनकी औसत 30.11 की रही है। उन्होंने 129.72 की स्ट्राइक रेट से 5,901 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 1 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित ने IPL में 241 छक्के और 522 चौके जमाए हैं और उन्होंने 97 कैच भी लपके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा है। वह 28 बार नॉटआउट भी रहे हैं।

    टी-20 क्रिकेट में रोहित का कैसा रहा है प्रदर्शन? 

    रोहित ने भारत के लिए 148 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.32 की औसत से 3,853 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.24 का रहा है। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर मे 4 शतक और 29 अर्धशतक भी जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन रहा है। रोहित ने अपने करियर में 348 चौके और 182 छक्के लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2007 में खेला था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रोहित शर्मा
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट के आंकड़े

    रोहित शर्मा

    ICC रैंकिंग: शुभमन गिल ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ वनडे रैकिंग, विराट और रोहित को पीछे छोड़ा  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन  मुंबई इंडियंस

    IPL 2023

    IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    SRH बनाम PBKS: राहुल त्रिपाठी ने जड़ा IPL करियर का 11वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कौन हैं रिंकू सिंह जिन्होंने KKR को लगातार 5 छक्के मारकर दिलाई जीत?  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    SRH बनाम PBKS: धवन IPL में 99 पर नाबाद रहने वाले चौथे बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  शिखर धवन
    IPL 2023: मयंक मार्कंडे का IPL करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, PBKS के खिलाफ झटके 4 विकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: राशिद खान ने टी-20 क्रिकेट में चौथी बार ली हैट्रिक, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर  राशिद खान
    IPL: रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों की बदौलत KKR ने रोका GT का विजयी रथ  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: SRH ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2023: PBKS ने SRH को दिया 144 रन का लक्ष्य, धवन ने खेली शानदार पारी  सनराइजर्स हैदराबाद
    GT बनाम KKR: रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़कर गुजरात से छीना मैच, बनाए रिकॉर्ड्स  रिंकुसिंह
    GT बनाम KKR: वेंकटेश अय्यर ने लगाया अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  वेंकटेश अय्यर

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: CSK ने MI को हराकर दर्ज की अपनी लगातार दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI VS CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े  अजिंक्य रहाणे
    MI VS CSK: रविंद्र जडेजा ने मुंबई के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    IPL 2023: MI ने CSK को दिया 158 रन का लक्ष्य, जडेजा की शानदार गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट के आंकड़े

    IPL 2023: RR बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL में अब तक ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा चुके हैं 78 मैच, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में अब तक 77 मैचों की मेजबानी कर चुका है अरुण जेटली स्टेडियम, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए गुजरात टाइटंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  IPL 2023
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023