NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 
    अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 78 IPL के मैच खेले गए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@mohanstatsman)

    IPL 2023: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 11, 2023
    08:10 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण के 16वें मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा।

    दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा।

    इस सीजन दिल्ली ने 3 मैच खेले हैं और उन्हें तीनों मैच में हार मिली है। मुंबई की टीम ने 2 मैच खेले हैं और वह भी अभी एक भी मुकाबला नहीं जीत पाए हैं।

    आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट जानते हैं।

    पिच

    कैसे खेलेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच? 

    अरुण जेटली की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। यहां की छोटी बाउंड्री होने के चलते इस मैदान पर खूब चौके-छक्कों की बरसात होती है।

    स्पिन गेंदबाजों को यहां थोड़ी मदद जरूर मिलती है। इस सीजन इस मैदान पर 1 मैच खेला गया है।

    इस मुकाबले में DC की टीम को गुजरात जायंट्स (GT) के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। IPL में यहां टॉस जीतने वाली टीमों ने 51.95 प्रतिशत मैच जीते हैं।

    आंकड़े

    इस मैदान पर खेले गए हैं IPL के 78 मैच 

    इस मैदान में अब तक IPL के 78 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 मैचों में जीत दर्ज की है।

    दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 मुकाबले जीते हैं। इस मैदान पर सबसे बड़ा टीम स्कोर का रिकॉर्ड DC के नाम है।

    DC ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 2011 में 231/4 का स्कोर बनाया था। सबसे कम टीम स्कोर भी DC (66) ने बनाया है।

    प्रदर्शन

    पंत और गेल ने इस मैदान पर खेली थी धमाकेदार पारी 

    अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से क्रिस गेल और ऋषभ पंत के नाम है।

    गेल ने DC के खिलाफ साल 2012 में 128 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जबकि पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 2018 में 128 रन बनाए थे।

    सबसे शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन लसिथ मलिंगा के नाम रहा है। इस दिग्गज गेंदबाज ने DC के खिलाफ 2011 में 13 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

    खिलाड़ी

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर 

    वार्नर ने पिछले 10 IPL मैच में 131.09 की स्ट्राइक रेट से 371 रन बनाए हैं।

    कुमार कार्तिकेय ने पिछले 5 मैच में 7.41 की इकॉनमी से 6 विकेट लिए हैं। तिलक वर्मा ने पिछले 10 मैच में 131.68 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं।

    ईशान किशन ने पिछले 10 मैच में 122.83 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    मुंबई इंडियंस
    दिल्ली कैपिटल्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    IPL 2023

    IPL 2023: MI ने CSK को दिया 158 रन का लक्ष्य, जडेजा की शानदार गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI VS CSK: रविंद्र जडेजा ने मुंबई के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    MI VS CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े  अजिंक्य रहाणे
    IPL 2023: CSK ने MI को हराकर दर्ज की अपनी लगातार दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    WPL: इसी वोंग ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  यूपी वारियर्स
    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL 2023: यूपी ने दिल्ली को दिया 139 रन का लक्ष्य, मैकग्राथ ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स एलिमिनेटर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    KKR बनाम RCB: वरुण चक्रवर्ती ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2023
    KKR बनाम RCB: सुयश शर्मा ने IPL डेब्यू में झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    कौन हैं KKR के सुयश शर्मा, जिन्होंने IPL डेब्यू में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड? IPL 2023
    IPL 2023: LSG बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, इकाना स्टेडियम के ऐसे है आंकड़े IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025