Page Loader
RR बनाम CSK: शिवम दुबे ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
शिवम दूबे ने 29 गेंदों में लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

RR बनाम CSK: शिवम दुबे ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Apr 27, 2023
11:36 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाला तीसरा और IPL करियर का छठा अर्धशतक है। उनकी पारी के सहयोग से CSK बाद में बल्लेबाजी करते हुए विशाल लक्ष्य के करीब पहुंच पाई थी। आइए दुबे की पारी और उनके IPL करियर पर नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही दुबे की पारी

CSK ने 69 के स्कोर पर रुतुराज गायकवाड़ (47) के रूप में अपना दूसरा विकेट खोया था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए दुबे ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू किया और महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। उन्होंने मोईन अली (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 51 और रविंद्र जडेजा (22) के साथ 46 रन की साझेदारी की।

करियर

कैसा रहा है दुबे का IPL करियर?

दुबे ने 2019 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक लीग में 43 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 27 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से 923 रन बना लिए हैं। इस बीच 95* उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। अब तक 6 अर्धशतक लगाने वाले दुबे 56 चौके और 57 छक्के भी लगा चुके हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 9.76 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट भी अपने नाम कर रखे हैं।

परिणाम

CSK को हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची RR

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 77 रन की पारी खेली। जीत के लिए मिले 203 रन का लक्ष्य लेकर उतरी CSK पूरे ओवर खेलकर 170/6 का स्कोर ही बना सकी। CSK से दूबे के अलावा रुतुराज ने 47 रन बनाए। RR की ओर से एडम जैम्पा ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। इसके साथ ही RR अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई