NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया 
    अगली खबर
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया 
    IPL 2023 का 17वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 13, 2023
    12:19 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 रन से हराते हुए तीसरी जीत दर्ज की है।

    जीत के लिए मिले 176 रन के लक्ष्य को CSK डेवोन कॉनवे की अर्धशतकीय पारी (50) के बाद भी हासिल नहीं कर पाई।

    RR की ओर से रविंचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट झटके। सीजन में CSK की यह दूसरी हार है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    मुकाबला

    RR ने ऐसे जीता मुकाबला 

    RR के लिए जोस बटलर ने 52 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत उसने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

    CSK के लिए आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK को पहला झटका जल्दी लगा और रुतुराज गायकवाड 8 रन बनाकर आउट हो गए।

    इसके बाद टीम के विकेट लगातार गिरते गए। आखिरी ओवर में धोनी और जडेजा ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला पाए।

    विकेट

    जडेजा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट 

    जडेजा ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके। इसी के साथ टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 296 मैच में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं।

    उन्होंने लगभग 30.00 की औसत से गेंदबाजी की है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/16 का रहा है।

    उन्होंने 3 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट हॉल लिया है। जडेजा ने संजू सैमसन और देवदत्त पडि्डकल को पवेलियन की राह दिखाई।

    अर्धशतक

    कॉनवे ने IPL करियर का चौथा अर्धशतक लगाया 

    CSK के सलामी बल्लेबाज कॉनवे ने अपने IPL करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंद का सामना किया और 6 चौके की मदद से 50 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 131.58 का रही।

    उनको चहल ने पवेलियन की राह दिखाई। कॉनवे ने IPL में अब तक 11 मैच खेले हैं और 38.89 की औसत से 350 रन बना चुके हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 140.56 का रही है। वह 33 चौके और 14 छक्के लगा चुके हैं।

    बल्लेबाजी

    जोस बटलर ने इस सीजन लगाया तीसरा अर्धशतक 

    मुकाबले में भले ही RR को हार मिली, लेकिन बटलर का शानदार फॉर्म जारी है। वह इस सीजन 4 मैच में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लीग में अपने 3,000 रन पूरे कर लिए हैं।

    बटलर ने 85वीं पारी में यह रिकॉर्ड हासिल किया है। उन्होंने अपना 18वां अर्धशतक भी पूरा किया और RR के लिए 2,500 रन भी पूरे किए। उन्होंने अपनी 52 रन की पारी में 1 चौका और 3 शानदार छक्के लगाए।

    कप्तानी

    धोनी ने अपने नाम किया ये बड़ा कारनामा

    महेंद्र सिंह धोनी ने CSK के लिए 200 IPL मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 146 मैच में कप्तानी की है।

    तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए 140 मैच में कप्तानी की है।

    धोनी की कप्तानी में फ्रेंचाइजी साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में IPL की ट्रॉफी जीत चुकी है।

    कारनामा

    धोनी इन हारे हुए मैच में रहे नाबाद 

    धोनी ने आज के मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 32* रन बनाए, लेकिन फिर भी टीम हार गई। यह सातवां मौका है जब वह लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद रहे और टीम हार गई।

    साल 2013 में मुंबई के खिलाफ उन्होंने 63*, साल 2014 में पंजाब के खिलाफ 42*, साल 2018 में 79*, साल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 84* रन बनाए थे, लेकिन फिर भी टीम को हार मिली।

    बराबरी

    MI के इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाई राजस्थान 

    RR ने पिछले 4 मैच में 203, 192, 199 और 175 के स्कोर बनाए हैं। वह MI के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गई।

    MI लगातार 5 मैच में 190+ रन बनाने वाली एकमात्र टीम है। उन्होंने साल 2020 में 195, 201, 191, 208 और 193 के स्कोर बनाए थे।

    धोनी IPL के 20वें ओवर में अब तक 57 छक्के और 49 चौके लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 282 गेंद का सामना किया है।

    जानकारी

    पहले स्थान पर पहुंची MI 

    इस जीत के साथ ही RR की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हार झेलने वाली CSK पांचवें स्थान पर आ गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम 3 जीत के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    राजस्थान रॉयल्स
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    डेवोन कॉनवे

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    IPL 2023

    IPL 2023: मयंक मार्कंडे का IPL करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, PBKS के खिलाफ झटके 4 विकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम PBKS: धवन IPL में 99 पर नाबाद रहने वाले चौथे बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  शिखर धवन
    IPL 2023: SRH ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कौन हैं रिंकू सिंह जिन्होंने KKR को लगातार 5 छक्के मारकर दिलाई जीत?  इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: जानिए राजस्थान रॉयल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल हुए संदीप शर्मा  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के 5 अहम खिलाड़ी, अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: 10 टीमें 56 दिनों में खेलेंगी 74 मुकाबले, जानिए 16वें संस्करण का पूरा शेड्यूल  इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस  IPL 2023
    IPL 2023: GT ने CSK के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन IPL 2023
    राजवर्धन हंगरगेकर ने किया IPL डेब्यू, जानिए कैसा रहा अब तक का उनका सफर राजवर्धन हंगरगेकर
    IPL 2023: चेन्नई ने गुजरात को दिया 179 रन का लक्ष्य, रुतुराज का तूफानी अर्धशतक  IPL 2023

    डेवोन कॉनवे

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    CSK बनाम RR: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े   चेन्नई सुपरकिंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025