Page Loader
IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स
रोचक रहा मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स

May 27, 2025
11:57 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 70वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हराया है। इकाना स्टेडियम में हुए मैच में LSG ने ऋषभ पंत के शतक (118*) की मदद से 227/3 का स्कोर बनाया। जवाब में RCB की टीम ने जितेश शर्मा (85*) और विराट कोहली (54) के अर्धशतकों की बदौलत लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

पंत 

पंत ने अपने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया 

LSG ने जब अपना पहला विकेट 25 रन पर खोया, तब पंत क्रीज पर आए। उन्होंने इकाना स्टेडियम में आज अच्छी लय में बल्लेबाजी की और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। तेजी से रन बटोरते हुए उन्होंने 54 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। वह 61 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 118 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने मिचेल मार्श के साथ मिलकर 152 रन भी जोड़े।

ट्विटर पोस्ट

देखिए पंत के छक्के 

जानकारी

पंत ने अनूठे अंदाज में बनाया शतक का जश्न 

पंत ने शतक लगाने के बाद अनूठे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपना हेलमेट और दस्ताने निकाले और हाथों के बल पर छलांग लगाई।

ट्विटर पोस्ट

देखिए पंत के शतक की खुशी

मार्श

मार्श ने इस सीजन में छठा अर्धशतक लगाया 

मार्श ने इस सीजन का अपना छठा अर्धशतक 31 गेंदों में पूरा किया। वह 37 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए। मौजूदा सीजन में मार्श का बल्ला खूब चला है। उन्होंने अब तक 13 मैचों की इतनी ही पारियों में 48.23 की औसत और 163.70 की स्ट्राइक रेट से 627 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक भी जड़े हैं।

ट्विटर पोस्ट

मार्श के अर्धशतक की सराहना करते उनके साथी

कोहली 

कोहली ने लगाया एक और अर्धशतक 

बड़े स्कोर का पीछा करते हुए कोहली ने मौजूदा सीजन में अपना 8वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन बनाए। इस बीच उन्होंने RCB की ओर से अपने 9,000 टी-20 रन भी पूरे किए। कोहली अब किसी एक टीम से खेलते हुए 9,000 टी-20 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने हैं। उनको छोड़कर किसी अन्य बल्लेबाज ने एक फ्रेंचाइजी से खेलते हुए 7,000 रन का आंकड़ा भी नहीं छूआ है।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

जानकारी

जितेश ने दिलाई जीत 

RCB से जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 85 रन बनाए। उन्होंने मयंक अग्रवाल (41) के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की।

ट्विटर पोस्ट

देखिए जितेश का छक्का