NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 
    KKR जीत के साथ यह संस्करण खत्म करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 24, 2025
    08:32 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

    SRH ने अपने 13 में से 5 मैच जीते हुए हैं। वहीं, KKR को भी 13 में से 5 मैच में जीत मिली है।

    दोनों टीमें इस संस्करण अपना आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी। ऐसे में आइए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पिच

    कैसा है पिच का मिजाज?

    अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की प्रेरित करती हैं।

    इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे में उन्हें विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं।

    स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। इस स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो काफी कठोर और सपाट है।

    जानकारी

    ऐसा रहेगा मौसम का हाल 

    एक्यूवेदर के मुताबिक, 25 मई को दिल्ली में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

    आंकड़े

    अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 95 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 45 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 49 मैच जीते हैं।

    इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है।

    यहां उच्चतम स्कोर SRH (266/7 बनाम DC, 2024) और न्यूनतम DC (83, बनाम CSK, 2013) के नाम दर्ज है।

    इस मैदान पर सबसे बड़ी पारी क्रिस गेल (128 बनाम DC, 2012) ने खेली थी।

    टीम

    अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन 

    SRH ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 12 मैच खेले हैं। 8 मुकाबलों में उसे जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

    इस मैदान पर SRH का सर्वोच्च स्कोर 266 रन रहा है।

    KKR ने दिल्ली में 12 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में उसे जीत मिली है और 5 में उसने शिकस्त झेली है।

    KKR का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 204 रन रहा है।

    हेड-टू-हेड

    SRH के खिलाफ KKR का पलड़ा रहा है भारी 

    SRH और KKR के बीच 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 9 में SRH को जीत मिली है, जबकि 20 मैच KKR ने अपने नाम किए हैं।

    इस संस्करण यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। पहले मुकाबले में KKR को 80 रन से जीत मिली थी।

    IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए थे। सभी मुकाबले KKR ने अपने नाम किए थे।

    SRH को KKR के खिलाफ आखिरी जीत IPL 2023 में मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    सनराइजर्स हैदराबाद
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: शोएब बशीर ने टेस्ट क्रिकेट में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मई को गुजरात में करेंगे 24,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन गुजरात
    राजकुमार राव की पहले दिन छप्परफाड़ कमाई करने वाली फिल्में, एक ने आते ही रचा इतिहास राजकुमार राव

    IPL 2025

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी

    सनराइजर्स हैदराबाद

    CSK बनाम SRH: कामिंदु मेंडिस ने लपका हैरतअंगेज कैच, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL 2025: हर्षल पटेल ने RR के खिलाफ चटकाए 4 विकेट, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL इतिहास में सर्वाधिक बार ऑलआउट होने वाली टीमों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2025: GT ने KKR को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: KKR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: KKR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL इतिहास में SRH के सबसे खर्चीले गेंदबाज, जानिए किसने एक मैच में लुटाए सर्वाधिक रन  IPL 2025
    IPL के एक संस्करण में MI के लिए इन खिलाड़ियों ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच  मुंबई इंडियंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025