
IPL के इतिहास में इन टीमों ने आखिरी 2 ओवरों में 50+ रन बनाए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया।
मैच में जीत के लिए मिले 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की टीम 211/5 का स्कोर ही बना सकी।
इस मैच में RCB ने आखिरी 2 ओवरों में 50+ रन बनाए।
इस बीच इतिहास में उन टीमों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने आखिरी 2 ओवरों में 50+ रन बनाए हैं।
#1
RCB बनाम CSK, 2025 (54 रन)
बीते शनिवार को CSK के खिलाफ मुकाबले में RCB ने जब 17.4 ओवर में 157 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया, तब रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर आए।
उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए।
दिलचस्प रूप से उन्होंने टिम डेविड के साथ 55 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसमें से उन्होंने 53 रन बनाए।
उनकी पारी की बदौलत RCB ने 213/5 का स्कोर बनाया था।
जानकारी
RCB से सबसे तेज अर्धशतक वाले बल्लेबाज बने शेफर्ड
अब शेफर्ड के नाम RCB की ओर से सबसे तेज अर्धशतक (14 गेंदों में) लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने IPL 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 गेंदों में पचासा जड़ा था।
#2
DC बनाम GT, 2024 (53 रन)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 20 ओवर में 224/4 का विशाल स्कोर बनाया था।
उस मैच में DC से ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने अंतिम 2 ओवरों में 53 रन बटोरे थे।
अपनी शानदार डेथ बॉलिंग स्किल्स के लिए मशहूर मोहित शर्मा ने 20वें ओवर में 31 रन लुटाए थे।
मुकाबले की बात करें तो GT की टीम 220/8 का स्कोर ही बना सकी थे और 4 रन से हार गई थी।
#3
MI बनाम DC, 2024 (51 रन)
IPL 2024 में MI से खेलते हुए भी शेफर्ड कमाल कर चुके हैं।
उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में DC के खिलाफ 10 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए थे। वहीं, टिम डेविड ने 21 गेंदों में नाबाद 42 रन की पारी खेली थी।
इन दोनों की बदौलत MI ने आखिरी 2 ओवरों में 51 रन बनाए और पूरे ओवर खेलने के बाद 234/5 का स्कोर बनाया था।
आखिर में MI ने वो मैच 29 रन से जीता था।