LOADING...
IPL 2025: रियान रिकेल्टन ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
रियान रिकेल्टन ने LSG के खिलाफ कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: रियान रिकेल्टन ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 27, 2025
04:49 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (58) खेली। यह उनके IPL करियर का दूसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 25 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही MI की टीम को मजबूत शुरुआत मिली। LSG के खिलाफ इस खिलाड़ी का यह पहला अर्धशतक रहा है। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

पारी

कैसी रही रिकेल्टन की पारी और साझेदारी? 

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI को रिकेल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, रोहित शर्मा 5 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद रिकेल्टन ने एक छोड़ संभाले रखा और 32 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 181.25 की रही। तीसरे विकेट के लिए विल जैक्स के साथ इस खिलाड़ी ने 35 गेंदों में 55 रन की साझेदारी निभाई।

करियर

रिकेल्टन के IPL करियर पर एक नजर 

रिकेल्टन ने इसी संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया है। वह अब तक 10 मैचों में 30.33 की औसत और 152.51 की स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62 रन का रहा है। इस मुकाबले से पहले इस खिलाड़ी का अर्धशतक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आया था। उन्होंने 41 गेंदों में 62 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 151.21 की थी।