
MI बनाम LSG: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का 27वां अर्धशतक, पूरे किए 4,000 रन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने 4,000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने अपनी पारी का 33वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली।
वह IPL में 4,000 रन पूरे करने वाले 17वें बल्लेबाज बने हैं। इस खिलाड़ी ने मैच के दौरान IPL में अपना 27वां अर्धशतक पूरा किया।
ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
स्ट्राइक रेट
सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से 4,000 रन पूरे करने वाले भारतीय
सूर्यकुमार IPL इतिहास में 4,000 रन पूरे करने वाले कई दिग्गज खिलाड़ियों में अपनी जगह बना ली है। यह उपलब्धि उन्होंने अपने 160वें मैच (145 पारियों) में हासिल की।
उनके कुल रन में 2 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 146 से ऊपर है, जो 4,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सबसे बेहतर है।
इस सूची में उनसे आगे केवल एबी डिविलियर्स (151.68) और क्रिस गेल (148.96) हैं।
पारी
ऐसी रही सूर्यकुमार की पारी
सूर्यकुमार ने LSG के खिलाफ मैच में 27 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 28 गेंदों का सामना किया और 54 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए।
उनके बल्ले से 4 चौके और 4 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 192.86 की रही।
यह इस संस्करण में उनके बल्ले से निकला तीसरा अर्धशतक रहा। इस संस्करण उन्होंने लगभग 70 की औसत से 418 रन बनाए हैं।
दूसरा
सूर्यकुमार ने LSG के खिलाफ लगाया दूसरा अर्धशतक
सूर्यकुमार ने इस संस्करण LSG के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया है। उन्होंने IPL 2025 के 16वें मुकाबले में 67 रन की पारी खेली थी।
वह अपनी पारी में 43 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए थे।
हालांकि, उनकी इस शानदार पारी के बावजूद MI वह मुकाबला नहीं जीत पाई थी। उसे 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
करियर
कैसा रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर?
सूर्यकुमार ने अपने IPL करियर का आगाज 2012 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ किया था। वह अब तक 160 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 145 पारियों में 33.99 की औसत और 147.57 की स्ट्राइक रेट से 4,011 रन बना चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने 27 अर्धशतकों के साथ 2 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 103 रन का रहा है।
वह अब तक 152 छक्कों के साथ 427 चौके भी जड़ चुके हैं।