NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हॉकी विश्व कप में अब तक कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    हॉकी विश्व कप में अब तक कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    भारतीय टीम ने आखिरी विश्व कप 1975 में जीता था (तस्वीर: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

    हॉकी विश्व कप में अब तक कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 11, 2023
    04:10 pm

    क्या है खबर?

    पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण भारत में 13 से 29 जनवरी तक ओडिशा में आयोजित होने जा रहा है।

    आज इस मेगा टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित होगा। टूर्नामेंट में 16 देशों के बीच 44 मैच खेले जाएंगे।

    भारतीय हॉकी टीम ने सिर्फ एक बार यह टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने 1975 में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

    आइए विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    हॉकी विश्व कप

    पहले विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा था भारत

    पहला हॉकी विश्व कप साल 1971 में खेला गया था। इसका आयोजन स्पेन में हुआ था। भारतीय टीम इस विश्व कप में तीसरे स्थान पर थी। टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन उसे पाकिस्तान ने हरा दिया था।

    तीसरे स्थान के लिए भारत और केन्या के बीच मुकाबला हुआ था। जिसे भारतीय टीम ने अतिरिक्त समय में 2-1 से जीता था।

    वहीं फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर पाकिस्तान चैंपियन बन गई थी।

    निदरलैंड

    दूसरे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था भारत

    दूसरा विश्व कप नीदरलैंड में खेला गया था और इस विश्व कप में भारत फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहा था।

    सुरजीत सिंह की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान से 1971 विश्व कप का बदला लिया और उन्हें सेमीफाइनल में हराया था।

    हालांकि, फाइनल में मेजबान नीदरलैंड ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

    दो-दो से स्कोर बराबर था और पेनल्टी में भारतीय टीम दो गोल कर पाई थी। वहीं नीदरलैंड ने चार गोल दागकर जीत हासिल की।

    ध्यानचंद

    1975 में पहली बार चैंपियन बना था भारत

    भारतीय हॉकी टीम के लिए साल 1975 शानदार रहा। इस साल मलेशिया में विश्व कप का आयोजन हुआ था और भारतीय टीम चैंपियन बनी।

    सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया को भारत ने 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। जहां उनका सामना पाकिस्तान से हुआ।

    पाकिस्तान 1-0 से आगे थी, लेकिन सुरजीत सिंह ने गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दिग्गज मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार ने विजयी गोल किया और टीम चैंपियन बन गई।

    हॉकी

    1975 के बाद भारत नहीं जीत पाया कोई विश्व कप

    विश्व कप 1975 की जीत के बाद भारतीय टीम कभी चैंपियन नहीं बन पाई। साल 1982 और 1994 में टीम पांचवें स्थान पर रही, जो विश्व कप जीत के बाद टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    भारत खेले गए सभी 14 विश्व कप का हिस्सा रहा है। 2018 में खेले गए आखिरी टूर्नामेंट में टीम छठे स्थान पर रही थी।

    भारत ने अब तक विश्व कप में 95 मैच खेले हैं और उन्हें 40 मैच में ही जीत मिली है।

    ऑस्ट्रेलिया

    हॉकी विश्व कप के शीर्ष 5 देश

    विश्व कप में सबसे ज्यादा 305 गोल ऑस्ट्रेलिया ने किए हैं। उन्होंने 92 मैच खेले और 69 में जीत मिली है। नीदरलैंड ने 100 मैच में 267 गोल किए। 61 में उन्हें जीत मिली।

    पाकिस्तान ने 89 मैच में 235 गोल किए और 51 मैच में जीत मिली। भारत ने 95 मैच खेले और 40 में जीत मिली। टीम ने 199 गोल किए हैं।

    स्पेन ने 94 मैच में 176 गोल किए हैं। उन्हें 44 मैच में जीत मिली है।

    हरमनप्रीत सिंह

    विश्व कप के लिए भारत की टीम

    हॉकी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:-

    गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक।

    डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप एक्स।

    मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह।

    फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

    स्टैंडबाय: राजकुमार पाल, जुगराज सिंह।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी विश्व कप
    भारतीय हॉकी टीम
    हरमनप्रीत सिंह
    हॉकी टूर्नामेंट

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    हॉकी विश्व कप

    रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची हॉकी समाचार
    भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन भारतीय हॉकी टीम
    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची हॉकी समाचार
    विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई भारतीय महिला हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने अफ्रीका को 5-0 से हराया, बेल्ज़ियम ने भी दर्ज की जीत हॉकी टूर्नामेंट
    #ChampsYouShouldKnow: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया हॉकी टूर्नामेंट
    FIH मेल प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने मनप्रीत सिंह हॉकी समाचार
    भारतीय हॉकी टीम ने हासिल की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, अर्जेंटीना को छोड़ा पीछे हॉकी समाचार

    हरमनप्रीत सिंह

    टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक भारतीय हॉकी टीम
    FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल भारतीय हॉकी टीम
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी टूर्नामेंट
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से पीटा, फ्रांस बनाम स्पेन मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3-0 से हराया, चीन बनाम आयरलैंड मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी वर्ल्ड लीग
    हॉकी वर्ल्ड कप: जर्मनी ने नीदरलैंड को 4-1 से हराया, मलेशिया बनाम पाकिस्तान मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: फ्रांस ने अर्जेंटीना को 5-3 से हराया, स्पेन हुआ वर्ल्ड कप से बाहर हॉकी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025