NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची
    अगली खबर
    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची
    शनिवार को दिल्ली पहुंची थी पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम

    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 21, 2021
    12:51 pm

    क्या है खबर?

    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन इस बार 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक भुवनेश्वर में होना है, जिसके लिए पाकिस्तान की टीम बीते शनिवार को दिल्ली पहुंची है। पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पाकिस्तान टीम के सदस्यों का स्वागत किया।

    2018 के बाद से पहली बार पाकिस्तान की पुरुष जूनियर हॉकी टीम भारत आई है।

    इस खबर पर पूरी नजर डालते हैं।

    जानकारी

    आतंकी हमलों के बीच 2016 विश्व कप में नहीं दिया गया था वीजा

    पाकिस्तानी खिलाड़ियों को 2016 में पठानकोट (जनवरी 2016) और उरी (सितंबर 2016) आतंकी हमलों के बाद जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए वीजा जारी नहीं किया गया था।

    वहीं 2019 में पाकिस्तान की शूटिंग टीम को दिल्ली में आयोजित हुए विश्व कप के लिए वीजा जारी नहीं किया गया था। यह कदम भारत की ओर से पुलवामा आतंकी हमले के बाद उठाया गया, जिसमें कम से कम 40 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

    वीजा

    इस बार भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए जारी किया वीजा

    पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने के बीच अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने भारत को कड़ी चेतावनी दी थी, जिसके बाद भारत सरकार ने लिखित आश्वासन दिया कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत आने से नहीं रोका जाएगा।

    वहीं हॉकी विश्व कप को लेकर अधिकारियों ने बताया कि इस बार, पाकिस्तान को प्रतिस्पर्धा के लिए आमंत्रित किया गया था क्योंकि एशियाई क्वालीफायर महामारी के कारण आयोजित नहीं किए जा सके थे।

    RT-PCR जांच

    हर 72 घंटे में खिलाड़ियों का होगी RT-PCR जांच

    जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए भुवनेश्वर आने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों का हर 72 घंटे में RT-PCR जांच होगा। राज्य के खेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीते शनिवार को यह जानकारी दी है।

    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के भुवनेश्वर स्थिति क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में अभी रोजाना लगभग 500 जांच और उसकी रिपोर्ट (जांच का नतीजा) जारी की जा रही है।

    पूल

    पूल-A में शामिल है भारत

    यह लगातार तीसरी बार है जब भारत जूनियर विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले क्रमशः 2013 और 2016 में दिल्ली और लखनऊ में इसका आयोजन किया गया था।

    मेजबान भारत को कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ पूल-B में रखा गया है।

    वहीं पूल-A में बेल्जियम, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और चिली मौजूद है।

    इनके अलावा पूल-C में नीदरलैंड, स्पेन, कोरिया और अमेरिका जबकि पूल-D में जर्मनी, अर्जेंटीना, पाकिस्तान और मिस्र शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हॉकी समाचार

    #SportsHeroesOfIndia: भारत के हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह, जिनका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया ओलंपिक
    मैच हारने के बाद कोच के कहने पर बंगाल अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हुए गंजे हॉकी टूर्नामेंट
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: बबीता फोगाट और योगश्वर दत्त को मिली टिकट, देखें भाजपा की पूरी सूची हरियाणा
    मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत, तीन घायल मध्य प्रदेश

    हॉकी विश्व कप

    रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची हॉकी समाचार
    भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन भारतीय हॉकी टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025