NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम
    खेलकूद

    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम

    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम
    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 17, 2021, 05:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम
    भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने अपना दबदबा बनाते हुए चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया है। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने सबसे अधिक दो गोल दागे। हरमनप्रीत ने अपने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागे। आकाशदीप सिंह ने भी एक गोल दागा। आइए जानते हैं कैसा रहा मुकाबला।

    10वें मिनट में ही हरमनप्रीत ने दिलाई भारत को बढ़त

    मैच शुरु होने के पहले मिनट में ही आकाशदीप को कार्ड मिल गया था और भारत को मजबूरी में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। उनकी वापसी के बाद भारत ने गोल दागने का एक मौका गंवाया। नौवें मिनट में भारत को पहली पेनल्टी कॉर्नर मिली जिस पर हार्दिक की मदद से हरमनप्रीत ने गोल दागते हुए भारत को बढ़त दिला दी। दो मिनट बाद भारत ने एक बार फिर गोल करने का मौका गंवाया।

    दूसरे क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल

    दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने गोल करने के मौके बनाए, लेकिन सफलता हासिल नहीं कर सके। दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने शानदार डिफेंस करने के अलावा लगातार भारतीय डिफेंस पर भी दबाव बनाया।

    तीसरे क्वार्टर में भारत ने दागा एक और गोल

    तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने आक्रमण किया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके। क्वार्टर के आठवें मिनट में आकाशदीप ने गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। सुमित ने गोल करने का मौका बनाया जिस पर शिलानंद लाकरा ने शॉट लिया। पाकिस्तानी गोलकीपर ने इस शॉट को बचा लिया था, लेकिन गेंद सुमित के पास पहुंच गई। सुमित के पास पर आकाशदीप ने गोल दागा।

    तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान को मिला पहला गोल

    तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से एक मिनट पहले ही पाकिस्तान ने स्कोर 2-1 कर दिया था। डिफ्लेक्शन पर मौका पाकर जुनैद ने गोल दागा जो पाकिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट का पहला गोल था।

    अंतिम क्वार्टर में हरमनप्रीत ने दागा गोल, भारत ने की दमदार डिफेंडिंग

    चौथे क्वार्टर के पहले आठ मिनट में पाकिस्तान ने बेहतरीन खेल दिखाया और कुछ मौकों पर गोल करने के करीब भी पहुंचे। हालांकि, 11वें मिनट में हरमनप्रीत ने भारत के लिए तीसरा और अपना दूसरा गोल दागा। हरमनप्रीत ने यह गोल भी पेनल्टी कॉर्नर पर ही दागा था। आखिरी पांच मिनट में भारत ने दो गोल बचाए और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। भारतीय गोलकीपर सूरज कर्केरा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी समाचार
    हरमनप्रीत सिंह

    ताज़ा खबरें

    विमेंस प्रीमियर लीग: गुजरात जायंट्स को मिला मुख्य कोच, जानिए कौन हैं राचेल हेन्स  विमेंस प्रीमियर लीग
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में औसतन हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं कोहली विराट कोहली
    एमएस धोनी हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय कप्तान एमएस धोनी
    सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया 'गोल्ड डिगर', आरोपों का किया खंडन सुकेश चंद्रशेखर

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, बेल्जियम ने नीदरलैंड को दी शिकस्त हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप

    भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से दिया इस्तीफा  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप से बाहर होने पर भारतीय कोच ने की मेंटल कंडीशनिंग कोच की मांग हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया हॉकी विश्व कप

    हॉकी समाचार

    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे  हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने फ्रांस को 5-1 से हराया, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश हॉकी विश्व कप
    हॉकी: खेती से लेकर भारतीय टीम का कप्तान बनने तक, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत का सफर हरमनप्रीत सिंह

    हरमनप्रीत सिंह

    हॉकी विश्व कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका, हार्दिक टीम से बाहर हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, अब न्यूजीलैंड से खेलना होगा क्रॉस-ओवर हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: अमित रोहिदास को माता-पिता ने मजदूरी कर बढ़ाया आगे, जानिए उनकी संघर्षपूर्ण कहानी भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से दी मात पीआर श्रीजेश

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023