Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई
खेलकूद

विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई

विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई
लेखन अंकित पसबोला
Jun 22, 2022, 12:21 pm 3 मिनट में पढ़ें
विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई
भारतीय महिला हॉकी टीम (तस्वीर: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया (HI) ने भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। गोलकीपर सविता पूनिया को टीम की कमान सौपीं गई है। दूसरी तरफ स्टार स्ट्राइकर और पूर्व कप्तान रानी रामपाल अनफिट होने के कारण टीम में नहीं चुनी गई हैं। बता दें स्पेन और नीदरलैंड 01 से 17 जुलाई तक होने वाले विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

फिटनेस
अब तक पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर सकी हैं रानी

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाली रानी को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद FIH प्रो लीग मैचों के लिए चुना गया था। टीम का हिस्सा होने के बावजूद रानी ने प्रो लीग के यूरोपीय चरण के पहले चार मैचों में भाग नहीं लिया, जिससे उनकी पूरी फिटनेस पर संदेह पैदा हो गया था। अंततः उन्हें विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिल पाई है।

बयान
हमने विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है- जेनेके शोपमैन

भारत के मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने एक विज्ञप्ति में कहा, "हमने विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। यह अनुभवी और युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मिश्रण है। फिटनेस हासिल करने में नाकाम रही रानी को छोड़कर टीम में ज्यादातर खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक अभियान का हिस्सा थे। ज्योति और सोनिका ने मौका मिलने पर अपनी भूमिका में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम में जगह हासिल की है।"

टीम
ऐसी है भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम: गोलकीपर: सविता (कप्तान) और बिचु देवी खरीबाम। डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान और उदिता। मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका और सलीमा टेटे। फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर और शर्मिला देवी। रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर अक्षता और संगीता कुमारी को मौका मिला है।

पूल-B
पूल-B में शामिल है भारत

भारत को पूल-B में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ रखा गया है और वह सविता की अगुवाई में अपने अभियान की शुरुआत 3 जुलाई को इंग्लिश टीम के खिलाफ करेंगे। बता दें इंग्लैंड ने ही भारत को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मैच में हरा दिया था। विश्व कप के पिछले संस्करण में भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड के खिलाफ हारकर बाहर हो गई थी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है और 1974 में चौथे स्थान पर रहते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। वहीं नीदरलैंड आठ खिताब के साथ सबसे सफल टीम है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
भारतीय महिला हॉकी टीम
हॉकी विश्व कप
ताज़ा खबरें
इमरान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, शेयर किए गए क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ट्वीट्स
इमरान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, शेयर किए गए क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ट्वीट्स टेक्नोलॉजी
कोरोना वायरस: देश में लगातार तीसरे दिन घटे नए मामले, सक्रिय मामलों में भी गिरावट
कोरोना वायरस: देश में लगातार तीसरे दिन घटे नए मामले, सक्रिय मामलों में भी गिरावट देश
अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ
अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ दुनिया
सलमान खान ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी हैं बुलेटप्रूफ कारें
सलमान खान ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी हैं बुलेटप्रूफ कारें मनोरंजन
जुलाई में खूब खरीदी गईं महिंद्रा और टाटा की गाड़ियां, बिक्री में हुआ इतना इजाफा
जुलाई में खूब खरीदी गईं महिंद्रा और टाटा की गाड़ियां, बिक्री में हुआ इतना इजाफा ऑटो
भारतीय महिला हॉकी टीम
राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच
राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच खेलकूद
राष्ट्रमंडल खेल: घाना को 5-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने की शानदार शुरुआत
राष्ट्रमंडल खेल: घाना को 5-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने की शानदार शुरुआत खेलकूद
सैलरी और ईनामी राशि के इंतजार में हैं भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच मारिन
सैलरी और ईनामी राशि के इंतजार में हैं भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच मारिन खेलकूद
मिजोरम सरकार ने भारतीय महिला खिलाड़ी लालरेम्सियामी को मुख्य हॉकी कोच नियुक्त किया
मिजोरम सरकार ने भारतीय महिला खिलाड़ी लालरेम्सियामी को मुख्य हॉकी कोच नियुक्त किया खेलकूद
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने गंवाया लगातार दूसरा मैच, जर्मनी ने दी मात
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने गंवाया लगातार दूसरा मैच, जर्मनी ने दी मात खेलकूद
और खबरें
हॉकी विश्व कप
पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची
पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची खेलकूद
भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन
भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन खेलकूद
रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची
रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022