NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत के 8 खिलाड़ियों को मिला है 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' का पुरस्कार
    अगली खबर
    भारत के 8 खिलाड़ियों को मिला है 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' का पुरस्कार
    जसप्रीत बुमराह को जून महीने के लिए यह पुरस्कार मिला है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    भारत के 8 खिलाड़ियों को मिला है 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' का पुरस्कार

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 10, 2024
    07:33 am

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जून 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना।

    बुमराह भारत के 8वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

    पहली बार ये सम्मान ऋषभ पंत को मिला था, वहीं शुभमन गिल एकमात्र भारतीय हैं जो 2 बार यह पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

    ऐसे में आइए उन सभी 8 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है।

    विकेटकीपर 

    पहली बार पंत ने जीता था यह पुरस्कार 

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत पहली बार यह पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी थे। उन्हें जनवरी 2021 में यह सम्मान मिला था।

    पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उम्दा प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट में 118 गेंदों पर 97 रन बनाए थे।

    ब्रिस्बेन में सीरीज के आखिरी टेस्ट में भी 138 गेंद पर नाबाद 89 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

    भारतीय टीम ने सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था।

    स्पिन

    रविंचंद्रन अश्विन ने भी पाया है यह सम्मान 

    भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को यह पुरस्कार फरवरी 2021 में किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए मिला था।

    इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने 189 रन बनाने के साथ 32 विकेट भी हासिल किए थे।

    अश्विन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया था। इसी सीरीज में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट भी पूरे किए थे।

    वह ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय गेंदबाज बने थे।

    तेज

    भुवनेश्वर कुमार यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज 

    मार्च 2021 के लिए यह सम्मान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मिला था।

    उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।

    5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2/15 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ उन्होंने 4 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी 6.39 की रही थी।

    3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने 22.50 की औसत से 6 विकेट झटके थे। इस बीच उनकी इकॉनमी 4.66 की रही थी।

    बल्लेबाजी

    श्रेयस अय्यर ने साल फरवरी 2022 के में जीता था यह पुरस्कार 

    ICC द्वारा फरवरी 2022 में श्रेयस अय्यर को यह पुरस्कार दिया गया था।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने आखिरी वनडे में 80 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 टी-20 मैचों में 204 रन बनाए थे। पहले टी-20 में उन्होंने 57* रन की पारी खेली थी।

    दूसरे टी-20 में अय्यर ने 44 गेंदों में 74 रन बनाए थे। तीसरे टी-20 में उनके बल्ले से 45 गेंदों में 73* रनों की पारी निकली थी।

    दिग्गज

    दिग्गज कोहली को भी मिल चुका है यह पुरस्कार 

    भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने यह पुरस्कार साल 2022 के अक्टूबर महीने में जीता था।

    कोहली ने एशिया कप 2022 के फॉर्म में वापसी की थी। ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था।

    कोहली ने अक्टूबर की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में 49* रन की पारी खेली थी।

    अक्टूबर के अंत में टी-20 विश्व कप 2022 में उन्होंने 82*, 62* और 12 के स्कोर बनाए थे।

    सम्मान

    शुभमन गिल 2 बार पा चुके हैं यह सम्मान 

    भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन 2 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। उन्हें सबसे पहले जनवरी 2023 में यह पुरस्कार मिला था।

    गिल ने उस महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक (208) लगाया था। उसके अलावा उस सीरीज में 40* और 112 के स्कोर भी बनाए थे।

    उसी महीने में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने 70,21 और 116 के स्कोर बनाए थे।

    जानकारी

    सितंबर 2023 में भी मिला गिल को सम्मान 

    गिल को सितंबर 2023 में भी यह सम्मान मिला था। उन्होंने एशिया कप में 6 मुकाबलों में 75.50 की उम्दा औसत के साथ 302 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 74 और 104 रन की पारी भी खेली थी।

    युवा

    फरवरी 2024 में यशस्वी ने जीता है यह पुरस्कार 

    भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने यह पुरस्कार फरवरी 2024 में जीता था।

    उस महीने इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेले थे और 20 छक्कों सहित 112 की औसत से 560 रन बनाए थे।

    उसी महीने यशस्वी (22 साल और 49 दिन) डॉन ब्रैडमैन और विनोद कांबली के बाद टेस्ट में 2 दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के तीसरे सबसे सबसे युवा बल्लेबाज बने थे।

    प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

    बुमराह यह अवार्ड पाने वाले 8वें भारतीय खिलाड़ी बने 

    जून में हुए टी-20 विश्व कप 2024 में बुमराह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' मैच थे।

    बुमराह संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में 8.26 की उम्दा औसत और 4.17 की बेहतरीन इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए थे।

    उनके अलावा एनरिक नोर्खिया ने भी टूर्नामेंट में 9 मैच में 15 विकेट झटके। सबसे ज्यादा 17-17 विकेट संयुक्त रूप से फजलहक फारूकी और अर्शदीप सिंह ने अपने नाम किए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह
    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली
    IPL: 100 या उससे कम स्ट्राइक-रेट के बावजूद ये बल्लेबाज बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' IPL रिकॉर्ड्स
    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    5 टी-20 विश्व कप हारने के बाद विराट कोहली ने जीती ट्रॉफी, जानिए उनका प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए नामांकित हुए रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह  रोहित शर्मा
    बारिश के बावजूद भारतीय टीम की 'विजय परेड' देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब, देखें वीडियो टी-20 विश्व कप 2024
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी को हाथ नहीं लगाया, आखिर क्यों?  टी-20 विश्व कप 2024

    जसप्रीत बुमराह

    SENA देशों में शानदार है जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी स्ट्राइक रेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    अर्शदीप सिंह हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक नो बॉल फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज, जानिए आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    टेस्ट सीरीज: जसप्रीत बुमराह का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    ICC रैंकिंग: बाबर आजम वनडे में 951 दिन रहे शीर्ष पर, जानिए कौन रहा सर्वाधिक दिन बाबर आजम
    क्या चैंपियंस ट्रॉफी वनडे क्रिकेट से बदलकर टी-20 प्रारूप में खेली जायेगी? वनडे क्रिकेट
    न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स की बढ़ सकती है परेशानी, गेंद से छेड़छाड़ का लगा आरोप  हेनरी निकोल्स
    ICC ने निलंबित की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, जानिए क्या है कारण  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    पहला टी-20: दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 12 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में की गई सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी पर नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम भारत: हरारे स्टेडियम पर भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानिए पिच रिपोर्ट  भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: टेस्ट क्रिकेट में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025