NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC ने निलंबित की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, जानिए क्या है कारण 
    अगली खबर
    ICC ने निलंबित की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, जानिए क्या है कारण 
    ICC ने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को निलंबित किया (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    ICC ने निलंबित की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, जानिए क्या है कारण 

    लेखन मनोज शर्मा
    संपादन भारत शर्मा
    Nov 10, 2023
    09:27 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    ICC के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन किया है। पिछले कुछ समय से क्रिकेट बोर्ड में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा था।

    हाल ही में खेल मंत्री ने वनडे विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के चलते बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था।

    आइए इस खबर के बारे में जानते हैं।

    बयान्

    ICC ने अपने बयान में क्या कहा?

    मामले में ICC ने बयान जारी कर कहा, "ICC बोर्ड ने आज आयोजित बैठक निर्णय लिया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। श्रीलंका बोर्ड अपने कामकाज को स्वतंत्र रूप से चलाने में सक्षम नहीं है। वह देश में सरकार के दखल के बिना क्रिकेट के प्रशासन और नियमन जैसी जिम्मेदारियां निभाने में नाकाम रहा है। निलंबन की शर्तें ICC बोर्ड द्वारा आने वाले समय में तय की जाएंगी।"

    रिपोर्ट

    भारत से हार के बाद बौखला गई थी श्रीलंका सरकार 

    वनडे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बड़े अंतर से मिली हार (302 रन) के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सोमवार को बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था।

    सरकार की मानें तो यह कार्रवाई विश्व कप में प्रदर्शन के अलावा बोर्ड पर पिछले कुछ समय से मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद लिया गया।

    सरकार ने इसके साथ ही पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा को नया अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था।

    रिपोर्ट

    कोर्ट ने सरकार के फैसले को माना था मनमाना 

    इस मामले में नाटकीय मोड़ तब आया जब कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फिर से बोर्ड की सदस्यता बहाल कर दी।

    इसके अलावा कोर्ट ने बोर्ड के सभी अधिकारियों की सदस्यता भी बहाल कर दी थी।

    इस मामले में अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी, जिसमें अहम फैसला सुनाया जा सकता है।

    कोर्ट ने माना था कि सरकार ने क्रिकेट बोर्ड को मनमाने तरीके से बर्खास्त किया था जो नीति विरुद्ध था।

    रिपोर्ट

    खेल मंत्री ने लगाए थे बोर्ड पर ये आरोप 

    रणसिंघे ने इस पूरे मामले में ICC के पूर्ण सदस्यों को भी पत्र लिखा था और आपसी समझ और समर्थन की मांग की थी।

    उन्होंने आरोप लगाए थे कि बोर्ड खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक मुद्दों, भ्रष्टाचार, वित्तीय कदाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों की शिकायतों से घिरा हुआ है।

    रणसिंघे ने भ्रष्टाचार की जांच भी शुरू की थी। इसके बाद ICC ने उन्हें इसे वापस लेने पर मजबूर किया था और राजनीतिक हस्तक्षेप माना था।

    रिपोर्ट

    भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में क्या हुआ था? 

    विश्व कप के 33वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारत से हुआ था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 357/8 रन बनाए थे।

    लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंका 19.4 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज (12) ने सबसे अधिक रन बनाए थे।

    इस मुकाबले के बाद श्रीलंका को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ भी सोमवार को हार का सामना करना पड़ा।

    रिपोर्ट

    श्रीलंका ने जीते 9 में से सिर्फ 2 मुकाबले 

    वनडे विश्व कप 2023 में अपने अभियान के दौरान श्रीलंका ने 9 मुकाबले खेले, लेकिन टीम केवल 2 मैच जीत पाई, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

    10 टीमों की अंक तालिका में श्रीलंका 4 अंक और -1.419 की नेट रन रेट के साथ 9वें नंबर पर रही।

    हैरानी की बात ये रही कि श्रीलंका सिर्फ अंतिम पायदान पर काबिज नीदरलैंड से सिर्फ एक नंबर ऊपर है। हालांकि, इतने ही मैच नीदरलैंड ने भी जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: श्रेयस अय्यर तीसरे सबसे तेज 2,000 वनडे रन पूरे करने वाले भारतीय बने भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्वकप 2023: दिलशान मदुशंका ने वनडे करियर में पहली बार चटकाए 5 विकेट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत ने विश्व कप में बनाया अपना चौथा सर्वोच्च स्कोर, श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर 16वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  श्रेयस अय्यर

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    ICC ने टेस्ट रैंकिंग की गलती पर मांगी माफी, भारत को बताया था शीर्ष टीम भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ICC मैच रैफरी ने नागपुर और दिल्ली की पिच को दी 'औसत' रेटिंग  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में बने नंबर एक गेंदबाज, जेम्स एंडरसन को पछाड़ा  रविचंद्रन अश्विन
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी महीने के लिए रविंद्र जडेजा समेत ये खिलाड़ी हुए नामित ICC अवार्ड्स

    क्रिकेट समाचार

    ICC रैंकिंग: शुभमन गिल वनडे में बने नंबर-1 बल्लेबाज, गेंदबाजी में शीर्ष पर पहुंचे सिराज शुभमन गिल
    भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी- रिपोर्ट  भुवनेश्वर कुमार
    मैक्सवेल विश्व कप में 150+ की स्ट्राइक रेट से दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने ग्लेन मैक्सवेल
    वनडे विश्व कप 2023: बेहतर शुरुआत न मिलना रहा इंग्लैंड की असफलता का कारण, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025