NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 5 टी-20 विश्व कप हारने के बाद विराट कोहली ने जीती ट्रॉफी, जानिए उनका प्रदर्शन
    अगली खबर
    5 टी-20 विश्व कप हारने के बाद विराट कोहली ने जीती ट्रॉफी, जानिए उनका प्रदर्शन
    विराट कोहली का टी-20 विश्व कप में प्रदर्शन कमाल का रहा है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    5 टी-20 विश्व कप हारने के बाद विराट कोहली ने जीती ट्रॉफी, जानिए उनका प्रदर्शन

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 04, 2024
    02:22 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 के बाद पहली बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे और अब रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब भारत के नाम हुआ।

    दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया और इसके बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया। कोहली को लगातार 5 टी-20 विश्व कप हारने के बाद ट्रॉफी उठाने का मौका मिला।

    आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

    #1

    2012 टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय 

    कोहली ने पहली बार साल 2012 में टी-20 विश्व कप खेला था। उस विश्व कप में वह भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

    टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी। कोहली ने 5 मैच की 5 पारियों में 46.25 की औसत से 185 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 122.51 की थी।

    उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78* रन रहा था। कोहली 1 बार नाबाद भी रहे थे।

    #2

    2014 विश्व कप में बने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'

    2014 टी-20 विश्व कप में कोहली 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने थे। उन्होंने पूरे संस्करण में कमाल की बल्लेबाजी की थी।

    हालांकि, फाइनल मुकाबले में भारत को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

    कोहली ने 6 मैच की 6 पारियों में 106.33 की औसत और 129.14 की स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन रहा था।

    #3

    2016 विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

    साल 2016 के टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। हालांकि, वहां उसे वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ हार मिली थी।

    उस विश्व कप में भी कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

    उन्होंने 5 मैच में 3 बार नाबाद रहते हुए 273 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 146.77 और औसत 136.50 की रही थी।

    उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89* रन था।

    #4

    2021 और 2022 विश्व कप में कोहली का प्रदर्शन 

    2021 में कोहली टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब था। टीम अपने शुरुआती मुकाबले हारकर अगले दौर में नहीं पहुंच पाई थी।

    कोहली ने 5 मैच में सिर्फ 68 रन बनाए थे।

    साल 2022 के विश्व कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारी। कोहली उस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 6 मैच में 98.66 की औसत और 136.40 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए थे।

    #5

    2024 के फाइनल में चमके कोहली 

    कोहली के लिए 2024 टी-20 विश्व कप कुछ खास नहीं रहा। उनका बल्ला सिर्फ फाइनल मुकाबले में चला। वहां उन्होंने 59 गेंद में 76 रन बनाए।

    उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 128.81 की रही।

    उनकी इसी पारी के कारण भारतीय टीम शुरुआती झटकों से उबरने के बाद 176/7 का स्कोर बना पाई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 169 रन ही बना पाई और कोहली को ट्रॉफी उठाने का मौका मिल गया।

    आंकड़े

    टी-20 विश्व कप में कोहली के आंकड़े 

    टी-20 विश्व कप में कोहली ने 35 मुकाबले खेले हैं। इसकी 33 पारियों में उन्होंने 11 बार नाबाद रहते हुए 1,292 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 128.31 की रही है।

    उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89* रन रहा है।

    कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 125 मुकाबले खेले हैं। इसकी 117 पारियों में 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122* रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024
    विराट कोहली
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024, फाइनल: क्विंटन डिकॉक का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024, फाइनल: केंसिंग्टन ओवल पर भिड़ेंगी भारत और दक्षिण अफ्रीका, जानिए पिच रिपोर्ट  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत पर नजर टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप: रोहित बने जीते हुए मैचों में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप 2024, फाइनल: रोहित शर्मा का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 में कैसा रहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सफर, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: फाइनल में टॉस जीतने वाली टीमों ने 7 बार जीते हैं खिताब टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप 2024:  हार्दिक पांड्या 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय बने  हार्दिक पांड्या

    विराट कोहली

    IPL 2024: विराट कोहली का PBKS के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप में ये हैं विराट कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारियां टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप: एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर टी-20 विश्व कप 2024
    PBKS बनाम RCB: विराट कोहली अपने नौवें IPL शतक से चूके, ये बनाए रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    डेविड वार्नर ने खेला अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, बेमिसाल रहा उनका करियर  डेविड वार्नर
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    रोहित शर्मा के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये हैं सबसे तेज अर्धशतक  रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025