NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टी-20: दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 12 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    पहला टी-20: दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 12 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    पहले मैच में भारतीय टीम को हार मिली (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    पहला टी-20: दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 12 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 05, 2024
    10:22 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 12 रन से हरा दिया।

    इसी के साथ लौरा वोल्वार्ड्ट की टीम ने 1-0 की बढ़त ले ली है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 189/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम 177/4 रन ही बना पाई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और पहले विकेट के लिए वोल्वार्ड्ट और तजमीन ब्रिट्स ने 50 रन जोड़े

    ब्रिट्स ने अपनी टीम के लिए 81 रन की पारी खेली। मारिजान कप्प ने भी 57 रन बनाए।

    जवाब में भारत के लिए जेमिमा रोड्रिगेज (53*) ने एकमात्र अर्धशतकीय पारी खेली। स्मृति मंधाना के बल्ले से 46 और हरमनप्रीत कौर ने 35 रन बनाए। इसके बावजूद टीम जीत नहीं पाई।

    जानकारी

    जेमिमा ने लगाया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला अर्धशतक 

    रोड्रिगेज ने मैच में 30 गेंद का सामना किया और 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला। यह उनके उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा। वह आखिरी गेंद तक संघर्ष करती रहीं।

    अर्धशतक

    ब्रिट्स  ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया 

    ब्रिट्स ने 56 गेंद का सामना किया और 81 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 144.64 की रही।

    यह ब्रिट्स के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (78) के खिलाफ आया था।

    उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीयन करियर का यह 10वां और भारतीय टीम के खिलाफ जड़ा गया पहला अर्धशतक है। उन्होंने अब तक 52 मैच में 1,248 रन बनाए हैं।

    पारी

    कप्प का भारतीय टीम के खिलाफ पहला अर्धशतक 

    कप्प नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आई थी। उन्होंने 33 गेंद का सामना किया और 57 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 172.73 की रही।

    यह भारतीय टीम के खिलाफ उनका पहला और टी-20 अंतरराष्ट्रीय का 5वां अर्धशतक है।

    उन्होंने अब तक 104 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसकी 87 पारियों में वह 103.11 की स्ट्राइक रेट और 21.25 की औसत से 1,488 रन बनाने में कामयाब रही हैं।

    फॉर्म

    मंधाना का शानदार फॉर्म जारी 

    मंधाना सभी प्रारूप में कमाल कर रही हैं। उन्होंने पहले वनडे में 127 गेंद में 117 रन बनाए थे।

    दूसरे मुकाबले में भी उनका बल्ला गरजा और वह 120 गेंद में 136 रन बनाने में सफल रहीं।

    तीसरे वनडे में वह 83 गेंद में 90 रन बनाकर आउट हुईं। एकमात्र टेस्ट में उन्होंने 149 रन जड़े। इस मैच में उन्होंने 30 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाए।

    उनकी स्ट्राइक रेट 153.33 की रही।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    स्मृति मंधाना ने पूरे किए 3,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना
    महिला क्रिकेट: भारत ने पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: शफाली वर्मा ने जड़ा 8वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्मृति मंधाना ने जड़ा 23वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े स्मृति मंधाना

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    महिला टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, ये बने रिकॉर्ड्स  टी-20 क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप: बांग्लादेश को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, बनाए रिकॉर्ड्स  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेमीफाइनल की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्वकप: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 165 रन का लक्ष्य, ब्रिट्स-वोल्वार्ड्ट के अर्धशतक महिला टी-20 विश्व कप

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट खेलने वाले इन देशों ने बनाए हैं सबसे कम स्कोर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 में कैसा रहा अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का प्रदर्शन?  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शेष गेंद रहते हुए ये हैं दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप 2024 में उपविजेता रही दक्षिण अफ्रीका की टीम, शानदार रहा सफर टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 में इन गेंदबाजों ने हासिल किए सर्वाधिक विकेट टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: जसप्रीत बुमराह बने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', बनाए ये रिकॉर्ड्स  जसप्रीत बुमराह
    भारतीय टीम ने जीता अपना दूसरा टी-20 विश्व कप खिताब, जानिए क्या रही दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025