NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्या आप जानते हैं? खिलाड़ियों को अब तक मिले पद्म पुरस्कारों का 24% क्रिकेटर्स को मिले
    अगली खबर
    क्या आप जानते हैं? खिलाड़ियों को अब तक मिले पद्म पुरस्कारों का 24% क्रिकेटर्स को मिले

    क्या आप जानते हैं? खिलाड़ियों को अब तक मिले पद्म पुरस्कारों का 24% क्रिकेटर्स को मिले

    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 22, 2020
    07:30 am

    क्या है खबर?

    भारत में नागरिक सम्मान के लिए चार पुरस्कार दिए जाते हैं। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

    पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री क्रमशः देश के दूसरे, तीसरे और चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार हैं।

    1954 में शुरु हुए इस सम्मान को खेलों की दुनिया में भारत का झंडा लहराने वाले खिलाड़ियों को भी दिया जाता है।

    अब तक दिए जा चुके 234 पद्म सम्मानों में से सबसे ज़्यादा 56 क्रिकेटर्स ने हासिल किए हैं।

    भारत रत्न

    भारत रत्न पाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं क्रिकेटर

    देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले इकलौते खिलाड़ी पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं।

    2014 में सचिन को इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा सचिन को 1999 में पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    सचिन के अलावा तीन पद्म पुरस्कार हासिल करने वाले विश्वनाथन आनंद देश के केवल दूसरे खिलाड़ी हैं।

    आनंद को पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण मिल चुका है।

    कुल पद्म पुरस्कार

    234 में से 56 पद्म पुरस्कार क्रिकेटर्स को मिले

    खिलाड़ियों को अब तक 234 पद्म पुरस्कार दिए जा चुके हैं जिसमें भारत रत्न भी शामिल है। इन 234 में 56 पुरस्कार केवल क्रिकेटर्स को मिले हैं।

    क्रिकेटर्स के बाद दूसरे सबसे 35 पद्म पुरस्कार पर्वतारोहियों ने और तीसरे सबसे ज़्यादा 25 पद्म पुरस्कार हॉकी खिलाड़ियों ने हासिल किया है।

    सबसे कम पद्म पुरस्कार फुटबॉल, बॉक्सिंग और बिलियर्ड के खिलाड़ियों को मिले हैं। इन खेलों में सभी को 6-6 पद्म पुरस्कार मिले हैं।

    दो पद्म पुरस्कार

    इन खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं दो-दो पद्म पुरस्कार

    सचिन ने तो सबसे ज़्यादा तीन पद्म पुरस्कार हासिल किए हैं, लेकिन उनके अलावा पांच और क्रिकेटर्स ने दो पद्म पुरस्कार हासिल किए हैं।

    कपिल देव, चंदू बोर्डे, राहुल द्रविड़, डी बी देवधर और एम एस धोनी ने पद्मश्री और पद्म भूषण हासिल किए हैं।

    टेनिस और पर्वतारोही में 2-2 लोगों ने दो पद्म पुरस्कार हासिल किए हैं। बैडमिंटन, बिलियर्ड्स और बॉक्सिंग में केवल 1-1 खिलाड़ी ही दो पद्म पुरस्कार हासिल कर सके हैं।

    पद्म भूषण

    क्रिकेटर्स ने हासिल किए हैं सबसे ज़्यादा 11 पद्म भूषण

    ओलंपिक में भले ही भारतीय हॉकी टीम ने आठ मेडल जीते हैं, लेकिन केवल एक ही हॉकी खिलाड़ी को पद्म भूषण मिला है।

    हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ही केवल पद्म भूषण हासिल कर सके हैं। 24 हॉकी खिलाड़ियों को केवल पद्मश्री ही मिला है।

    सबसे ज़्यादा पद्म भूषण क्रिकेटर्स और फिर दूसरे सबसे ज़्यादा पांच पद्म भूषण पर्वतारोहियों को मिले हैं। क्रिकेटर्स और पर्वतारोहियों को ही 1-1 पद्म विभूषण भी मिला है।

    2020 पद्म पुरस्कार

    इस साल छह खिलाड़ियों को मिलेगा पद्मश्री और दो को मिलेगा पद्म विभूषण

    इस साल के लिए छह खिलाड़ियों को पद्मश्री और दो को पद्म विभूषण दिया जाएगा।

    भारत की स्टार महिला बॉक्सर को पद्म विभूषण दिया जाएगा और वह सचिन और आनंद के बराबर तीन पद्म पुरस्कार पाने वाली खिलाड़ी हो जाएंगी।

    पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल कप्तान बेमबेम देवी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान एम पी गणेश, पिस्टल शूटर जीतू राई, तीरंदाज तरुनदीप राय और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री दिया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    सचिन तेंदुलकर
    हॉकी समाचार
    पद्म भूषण

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत खास है आज का दिन, जानिए क्यों इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    आकाश चोपड़ा भी हो चुके हैं रंगभेद का शिकार, बोले- इंग्लैंड में मुझे 'पाकी' कहा गया भारतीय क्रिकेट टीम
    गांगुली ने स्टेट्स एसोसिएशन को बताया, खाली स्टेडियम में IPL की तैयारी कर रही है BCCI सौरव गांगुली
    जहां कोहली हैं वहां पहुंचने के लिए बाबर को पांच साल का समय चाहिए- यूनिस खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    सचिन तेंदुलकर

    न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाज़ों की पांच सर्वश्रेष्ठ पारियां, जिन्हें शायह ही कभी फैंस भूल पाएंगे विराट कोहली
    लगातार तीसरे साल भारत के सबसे बड़े 'ब्रांड' बने कोहली, रोहित से 10 गुना ज्यादा वैल्यू सेलिब्रिटी गॉसिप
    सचिन तेंदुलकर ने की लाबुशेन की तारीफ, कहा- उनकी बल्लेबाजी मुझे मेरी बल्लेबाजी याद दिलाती है ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    सचिन तेंदुलकर ने स्वीकार किया ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ एलिस पैरी का चैलेंज, देखें किस तरह की बल्लेबाज़ी क्रिकेट समाचार

    हॉकी समाचार

    शाहरुख खान को क्यों मिली धमकी, जानिये पूरा मामला शाहरुख खान
    आज से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप, जानिये भारतीय टीम का इतिहास और अन्य जानकारियां पाकिस्तान समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने अफ्रीका को 5-0 से हराया, बेल्ज़ियम ने भी दर्ज की जीत हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हराया, न्यूजीलैंड ने भी किया विजयी आगाज स्पेन

    पद्म भूषण

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत 3 को भारत रत्न, 4 को पद्म विभूषण गौतम गंभीर
    रिटायरमेंट के बाद भारतीय कर्मचारी को बची हुई छुट्टियों के बदले मिले 19 करोड़ रुपए भारत की खबरें
    Padma Awards 2020: मैरी कॉम को पद्म विभूषण, ज़हीर खान समेत ये खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित जहीर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025