NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों के साथ IPL जीत चुके हैं ये खिलाड़ी
    अगली खबर
    मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों के साथ IPL जीत चुके हैं ये खिलाड़ी

    मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों के साथ IPL जीत चुके हैं ये खिलाड़ी

    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 21, 2020
    07:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) दो सबसे ज़्यादा सफल टीमें हैं।

    कई खिला़डी ऐसे हैं जिन्होंने मुंबई के साथ पहले खूब सफलता हासिल की और फिर चेन्नई में आकर भी वे सफल रहे।

    खिताब जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है और दोनों टीमों के लिए खिताब जीतना वाकई बेहतरीन है।

    एक नजर दोनों टीमों के साथ खिताब जीतने वाले पांच खिलाड़ियों पर।

    #1

    अंबाती रायडू (मुंबई- 2013, 2015 और 2017, चेन्नई- 2018)

    अंबाती रायडू ने 2010 में मुंबई के साथ अपना IPL करियर शुरु किया था।

    उन्होंने वहां आठ सीजन बिताए और तीन बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया। टीम के लिए उन्होंने 114 मैचों में 2,416 रन बनाए थे।

    2018 में उन्हें चेन्नई ने साइन किया और उनका भाग्य बदल गया।

    16 मैचों में 602 रन बनाने वाले रायडू ने अपना पहला IPL शतक भी लगाया और चेन्नई के साथ खिताब उठाया।

    #2

    टिम साउथी (चेन्नई- 2011 और मुंबई- 2017)

    किवी तेज गेंदबाज टिम साउथी का IPL करियर भले ही बहुत सफल नहीं रहा है, लेकिन वह दो IPL चैंपियन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

    2011 में उन्हें चेन्नई ने खरीदा था और भले ही उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन उनकी टीम ने खिताब पर अपना कब्जा जमाया।

    2016 में मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैचों में नौ विकेट लिया और फिर 2017 में मुंबई के साथ चैंपियन बने।

    #3

    पार्थिव पटेल (चेन्नई- 2010 और मुंबई- 2015, 2017)

    पार्थिव पटेल ने कई टीमों के लिए IPL खेला है और वह 2010 में IPL जीतने वाली चेन्नई की टीम का हिस्सा रहे थे।

    2015 में उन्हें मुंबई ने खरीदा और 339 रन बनाने के साथ पार्थिव मुंबई के साथ चैंपियन बने।

    2017 सीजन में भी उन्होंने 395 रन बनाए और मुंबई के साथ एक बार फिर खिताब जीता।

    फिलहाल पार्थिव रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं।

    #4

    हरभजन सिंह (मुंबई- 2013, 2015, 2017 और चेन्नई- 2018)

    दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह लंबे समय तक मुंबई के साथ रहे, लेकिन पिछले कुछ सीजन से वह चेन्नई के लिए खेल रहे हैं।

    2013 सीजन में उन्होंने 24 विकेट लेकर मुंबई के साथ खिताब जीता और फिर 2015 में उन्होंने 18 विकेट लिए और एक बार फिर खिताब जीता।

    2017 में उन्होंने खिताब तो जीता, लेकिन खराब फॉर्म के कारण बाहर कर दिए गए। इसके बाद चेन्नई के साथ 2018 में उन्होंने खिताब जीता।

    #5

    कर्ण शर्मा (मुंबई- 2017 और चेन्नई- 2018)

    कर्ण शर्मा के नाम लगातार तीन साल IPL खिताब को तीन अलग-अलग टीमों के साथ जीतने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है।

    2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खिताब जीतने से उनके सफऱ की शुरुआत हुई। 2017 में उन्होंने 13 विकेट लेकर मुंबई के साथ खिताब जीता।

    चेन्नई में वह बहुत ज़्यादा सफल नहीं रहे, लेकिन 2018 में उन्होंने खिताब जीता। चेन्नई में वह केवल छह विकेट ही ले सके थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    मुंबई इंडियंस
    हरभजन सिंह

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के आंकड़े: विराट कोहली बल्लेबाजी में रहे हिट, लेकिन कप्तान के तौर पर फ्लॉप विराट कोहली
    मैथ्यू हेडन ने किया खुलासा, IPL में मंगूज बल्ले के इस्तेमाल के खिलाफ थे धोनी क्रिकेट समाचार
    क्या रिटायरमेंट से वापसी करना चाहते हैं इरफान पठान? रैना से बातचीत में कही बड़ी बात इरफान पठान
    IPL 2020: श्रीलंका के बाद अब UAE ने दिया टूर्नामेंट होस्ट करने का प्रस्ताव क्रिकेट समाचार

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK और MI के बीच हुए सभी फाइनल्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Final: अंतिम गेंद पर एक रन से जीती MI, चौथी बार जीता IPL खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL Final: क्या धोनी के रन आउट की वजह से हारी चेन्नई? जानें 3 मुख्य कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL की ब्रांड वैल्यू 47,500 करोड़ रुपये तक पहुंची, इन टीमों को हुआ बंपर फायदा मुंबई

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019 Match 47: मुंबई के सामने जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी KKR, संभावित टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स
    #KKRvMI: रसेल-शुभमन की आंधी के बाद बरसे हार्दिक पंड्या, लेकिन KKR ने MI को हराया कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने विकेट पर मारा बल्ला, देना होगा जुर्माना इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 51: MI और SRH में होगी जंग, जानें संभावित टीमें और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    हरभजन सिंह

    IPL 2019: इन वजहों से CSK जीत सकती है इस बार का खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    इन खिलाड़ियों के लिए IPL 2019 साबित हो सकता है आखिरी सीज़न इंडियन प्रीमियर लीग
    हरभजन सिंह ने चुनी विश्व कप के लिए अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को नहीं दी जगह क्रिकेट समाचार
    आपत्तिजनक पर्चे विवादः गंभीर की चुनौती, दोषी सिद्ध हुआ तो जनता के बीच लगा लूंगा फांसी आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025