NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान को क्यों मिली धमकी, जानिये पूरा मामला
    मनोरंजन

    शाहरुख खान को क्यों मिली धमकी, जानिये पूरा मामला

    शाहरुख खान को क्यों मिली धमकी, जानिये पूरा मामला
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 24, 2018, 06:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख खान को क्यों मिली धमकी, जानिये पूरा मामला

    बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान 27 नवंबर से ओडिशा में शुरू हो रहे पुरुष हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे, लेकिन इससे पहले ही उनका विरोध शुरू हो गया है। ओडिशा के एक संगठन कलिंग सेना ने धमकी दी है कि उसके कार्यकर्ता शाहरुख खान पर स्याही फेंकेंगे और उन्हें काले झंडे दिखाएंगे। धमकी मिलने के बाद राज्य के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शाहरुख खान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाएंगे।

    क्यों हो रहा है शाहरुख का विरोध?

    कलिंग सेना ने शाहरुख पर स्याही पोतने की धमकी दी है। दरअसल, पूरा मामला 2001 में आई शाहरुख की फिल्म 'अशोका' से जुड़ा है। इस फिल्म में राजा अशोक और कलिंग साम्राज्य के इतिहास के बारे में बताया गया था। आरोप है कि फिल्म में कलिंग युद्ध को गलत तरीके से दिखाया गया था, जिस वजह से राज्य की संस्कृति का अपमान हुआ है। रिलीज होने के एक सप्ताह बाद ही इस फिल्म को ओडिशा से हटा लिया गया था।

    ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दिया है शाहरुख को न्योता

    इस बार पुरुष हॉकी विश्व कप ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है। पुरुष हॉकी विश्व कप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शाहरुख को निमंत्रण भेजा था। शाहरुख का कार्यक्रम 27 नवंबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा। इसके बाद 28 नवंबर को बारबाटी स्टेडियम, कटक में एक कार्यक्रम कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में संगीतकार एआर रहमान भी शामिल होंगे। शाहरुख विश्व कप के ऑफिशियल एंथम सॉन्ग में भी नजर आए थे।

    फिल्म की रिलीजिंग के समय भी हुआ था विरोध

    साल 2001 में फिल्म 'अशोका' रिलीज हुई थी। तब भी ओडिशा में इसका भारी विरोध किया गया था। विरोध के बावजूद शाहरुख ने फिल्म को लेकर माफी नहीं मांगी थी। अब फिर से एक बार इस मामले को उठाया गया है। कलिंग सेना के प्रमुख हेमंत रथ ने शाहरुख से माफी की मांग की है। उन्होंने इस मामले में एक नवंबर को शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके अलावा कलिंग सेना ने रैली निकालकर शाहरुख का पुतला भी फूंका था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड लीग

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    शाहरुख खान

    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म पठान फिल्म
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    अमेरिकी पत्रकार ने टॉम क्रूज से की शाहरुख खान की तुलना, भड़के प्रशंसक  पठान फिल्म

    हॉकी समाचार

    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से दिया इस्तीफा भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे  हॉकी विश्व कप

    हॉकी वर्ल्ड लीग

    हॉकी विश्व कप: किसान परिवार के शमशेर सिंह ने कैसे पूरा किया भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    हॉकी वर्ल्ड कप: पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराकर बेल्ज़ियम बना चैंपियन हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप से नॉकआउट हुआ भारत, नीदरलैंड और बेल्ज़ियम पहुंचे सेमीफाइनल में हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पहुंचे सेमीफाइनल में, अर्जेंटीना और फ्रांस हुए नॉकआउट हॉकी टूर्नामेंट

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023