LOADING...
Padma Awards 2020: मैरी कॉम को पद्म विभूषण, ज़हीर खान समेत ये खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित

Padma Awards 2020: मैरी कॉम को पद्म विभूषण, ज़हीर खान समेत ये खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित

Jan 26, 2020
11:00 am

क्या है खबर?

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान हुआ है। इस साल के पद्म पुरस्कारों में खेल जगत के सात बड़े नामों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसमें छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम को पद्म विभूषण दिया जाएगा। आइये जानें किस खिलाड़ी को मिलेगा कौनसा सम्मान।

पद्म पुरस्कार

एमसी मैरी कॉम को देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान

ओलिंपिक पदक विजेता व छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरी कॉम को भारत सरकार ने देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान (पद्म विभूषण) देने की घोषणा की। इस साल पद्म विभूषण पाने वाली मैरी कॉम खेल जगत की इकलौती खिलाड़ी हैं। वहीं, बैडमिंटन की विश्व चैंपियन पीवी. सिंधु को सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान यानी पद्म भूषण देने का ऐलान किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने विश्वस्तर पर कई बार देश का नाम रोशन किया है।

अचीवमेंट

विश्व चैंपियनशिप में छह गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं मैरी कॉम

स्टार महिला बॉक्सर एमसी मैरी कॉम ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता था। विश्व चैंपियनशिप में यह उनका आठवां मेडल था। इससे पहले मैरी कॉम विश्व चैंपियनशिप में छह गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। वहीं, स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने पिछले साल ही विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इससे पहले सिंधु ने रियो अलिंपक में भी सिल्वर मेडल जीता था।

Advertisement

पद्मश्री

ज़हीर खान और रानी रामपाल को पद्मश्री पुरस्कार

पूर्व भारतीय तेज़ गेदंबाज़ ज़हीर खान को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ज़हीर ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बार देश का नाम रोशन किया है। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल को भी पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई। रानी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। इन दोनों के अलावा खेल जगत के तीन अन्य खिलाड़ी को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

जानकारी

इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा पद्मश्री सम्मान

ज़हीर और रानी के अलावा महिला फुटबॉल खिलाड़ी ओइनाम बेमबेम देवी, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एमपी. गणेश और पुरुष निशानेबाज जीतू राय को भी सरकार ने पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की है।

Advertisement