NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल I/O 2022: पिक्सल 6a, पिक्सल वॉच, एंड्रॉयड 13 और नए फीचर्स, क्या खास लाई कंपनी?
    अगली खबर
    गूगल I/O 2022: पिक्सल 6a, पिक्सल वॉच, एंड्रॉयड 13 और नए फीचर्स, क्या खास लाई कंपनी?
    गूगल ने अपने एनुअल इवेंट में कई हार्डवेयर भी शोकेस किए। (फोटो: गूगल)

    गूगल I/O 2022: पिक्सल 6a, पिक्सल वॉच, एंड्रॉयड 13 और नए फीचर्स, क्या खास लाई कंपनी?

    लेखन प्राणेश तिवारी
    May 12, 2022
    09:35 am

    क्या है खबर?

    गूगल का एनुअल इवेंट 'गूगल I/O 2022' शुरू हो चुका है और CEO सुंदर पिचाई के कीनोट के साथ यूजर्स को नए अपडेट्स के बारे में बताया गया।

    कंपनी ना सिर्फ अपने मौजूदा सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस को अपग्रेड कर रही है, बल्कि नए हार्डवेयर भी लेकर आई है।

    पिक्सल वॉच और गूगल पिक्सल 7 सीरीज के डिवाइसेज की पहली झलक भी इस इवेंट में देखने को मिली है।

    आइए जानते हैं कि गूगल I/O 2022 में कंपनी क्या लेकर आई है।

    ट्रांसलेट

    गूगल ट्रांसलेट को 24 नई भाषाओं का सपोर्ट

    अनुवाद को आसान बनाने वाले गूगल के ट्रांसलेट टूल को कंपनी ने 24 नई भाषाओं का सपोर्ट दिया है।

    अब इसकी मदद से 133 भाषाओं में अनुवाद का विकल्प दुनियाभर के यूजर्स को मिल रहा है।

    नई भाषाओं में असमिया, एमारा, बंबारा, भोजपुरी, धिवेही, डोगरी, इवी, गुआरनी, इलोकानो, कोंकणी, क्रियो, कुर्दिश, लिंगाला, लुगांडा, मैथिली, मणिपुरी, मिजो, ओरोमो, क्वेचुआ, संस्कृत, सेपेदी, टिग्रिन्या, ट्सॉन्गा और ट्वी शामिल हैं।

    गूगल की मानें तो दुनिया के करीब 30 करोड़ लोग ये भाषाएं बोलते हैं।

    मैप्स

    गूगल मैप्स में आया इमर्सिव व्यू फीचर

    नेविगेशन के लिए गूगल मैप्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को किसी लोकेशन को बेहतर ढंग से देखने के लिए इमर्सिव व्यू फीचर दिया गया है।

    कंप्यूटर विजन और AI की मदद से तैयार किया गया यह फीचर स्ट्रीट व्यू और एरियल इमेजेस के साथ दुनिया का डिजिटल मॉडल तैयार कर देता है।

    इस तरह कहीं जाने से पहले उस जगह को देखा और एक्सप्लोर किया जा सकता है। शुरू में यह फीचर चुनिंदा शहरों के लिए ही रोलआउट किया जाएगा।

    सर्च

    गूगल सर्च में किए गए कई नए सुधार

    सर्च इंजन में 'मल्टीसर्च नियर मी' फीचर के साथ यूजर्स अपने आसपास की चीजें सर्च कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें कीवर्ड से पहले 'नियर मी' लिखना होगा।

    वहीं, अब यूजर्स को गूगल इमेजेस में नया 'डाइवर्सिफाइड स्किन टोन्स फीचर' भी मिल रहा है।

    कंपनी ने बताया है कि अब यूजर्स को सर्च रिजल्ट्स में पर्सनलाइज्ड ऐड्स दिखाए जाएंगे। यूजर्स खुद चुन सकेंगे कि वे किस कैटेगरी से जुड़े ऐड देखना चाहते हैं।

    असिस्टेंट

    बिना 'OK गूगल' बोले दे पाएंगे कमांड्स

    गूगल असिस्टेंट को हर बार वेक-अप कमांड 'Hey गूगल' या 'OK गूगल' देना अब जरूरी नहीं होगा।

    क्विक फ्रेजेस के साथ भी बिना 'हॉट वर्ड' बोले असिस्टेंट से इंटरैक्ट किया जा सकेगा। ये फ्रेजेस चुनिंदा टास्क्स से जुड़े होंगे, जिन्हें बोलते ही असिस्टेंट टास्क पूरा कर देगा।

    हालांकि, क्विक फ्रेजेस फीचर अभी केवल नेस्ट हब मैक्स और पिक्सल 6 में ही काम करेगा।

    कंपनी असिस्टेंट के लिए नया 'लुक एंड टॉक' फीचर भी लेकर आई है।

    प्राइवेसी

    पासवर्डलेस साइन-इन्स पर काम कर रही है कंपनी

    गूगल ने प्राइवेसी से जुड़े कई बदलाव किए हैं और इस मामले में कंपनी ऐपल के नक्शे-कदम पर चल रही है।

    कंपनी टू-स्टेप वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से छह-डिजिट वाले कोड को हटा रही है।

    पासवर्डलेस साइन-इन को भविष्य माना जा रहा है और गूगल भी इसपर लगातार काम कर रही है। इस विकल्प के साथ हर बार साइन-इन करने के लिए पासवर्ड नहीं एंटर करना होगा।

    गूगल यूजर्स को नया अकाउंट सेफ्टी स्टेटस फीचर भी दिया गया है।

    एंड्रॉयड 13

    एंड्रॉयड 13 फीचर्स की झलक देखने को मिली

    नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन एंड्रॉयड 13 का बीटा रोलआउट शुरू हो गया है और गूगल ने इसके फीचर्स पर बात की।

    एंड्रॉयड 13 में यूजर्स को अलग ऐप्स अलग भाषाओं में इस्तेमाल करने का विकल्प मिलेगा।

    कंपनी एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए ऐपल वॉलेट की तर्ज पर नया गूगल वॉलेट भी लॉन्च कर रही है।

    नए OS में फास्ट पेयर, मल्टी-डिवाइस, फोटो प्राइवेसी, बैटरी ड्रेनिंग ऐप नोटिफिकेशंस, UI मेकओवर और फ्लैशलाइट ब्राइटनेस जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

    पिक्सल 6a

    लॉन्च हुआ अफॉर्डेबल पिक्सल 6a स्मार्टफोन

    गूगल ने अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन पिक्सल 6a लॉन्च कर दिया है।

    तीन कलर ऑप्शंस और अपडेटेड डिजाइन वाला यह फोन गूगल के इन-हाउस टेंसर चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है।

    पिक्सल 6a की कीमत 449 डॉलर (करीब 35,000 रुपये) रखी गई है और इसे पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।

    ग्लोबल मार्केट में इस डिवाइस की बिक्री 21 जुलाई से शुरू होगी। हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता से जुड़ी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

    हार्डवेयर

    पिक्सल 7 और पिक्सल वॉच का फर्स्ट-लुक

    कंपनी ने अगले फ्लैगशिप पिक्सल 7 का फर्स्ट लुक शेयर किया। गूगल पिक्सल वॉच की पहली झलक भी इवेंट में दिखी, जिसे पिक्सल 7 सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    गूगल पिक्सल बड्स प्रो भी इस इवेंट में शोकेस हुए, जिनमें ANC के साथ 11 घंटे और ANC के बिना सात घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। इनकी कीमत 199 डॉलर (करीब 15,400 रुपये) रखी गई है।

    गूगल ने साल 2023 में पहला टैबलेट लॉन्च करने की घोषणा भी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल मैप
    गूगल
    गूगल ऐप्स
    गूगल पिक्सल स्मार्टफोन

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान
    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट
    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर

    गूगल मैप

    अब गूगल मैप्स में देख पाएंगे स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरा, जल्द आएंगे नए फीचर्स भारत की खबरें
    गूगल मैप्स की शिकायत की तो कंपनी ने शायराना अंदाज में दिया जवाब, ट्वीट वायरल गूगल
    गोवा: गूगल मैप्स से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा है सड़क पर लगा पोस्टर गोवा
    अब गूगल मैप्स पर दिखेंगी रेस्टोरेंट की मशहूर डिश, एंड्रॉयड के लिए जारी होगा फीचर गूगल

    गूगल

    एंड्रॉयड यूजर्स डिलीट कर पाएंगे पिछले 15 मिनट की गूगल सर्च हिस्ट्री, मिला नया फीचर एंड्रॉयड
    बैकग्राउंड में बैटरी इस्तेमाल कर रही है कोई ऐप तो एंड्रॉयड 13 में मिलेगी चेतावनी एंड्रॉयड
    जीमेल एंड्रॉयड ऐप को मिला अपडेट, गूगल चैट और स्पेसेज के लिए स्टेटस बार आइकन्स जीमेल
    फेक प्रोफाइल फोटो का पता लगा सकता है यह गूगल क्रोम एक्सटेंशन, ऐसे करें इस्तेमाल फेक न्यूज

    गूगल ऐप्स

    एंड्रॉयड फोन में इमोजी की तरह दिखेंगे i-मेसेज रिऐक्शंस, गूगल मेसेजेस को अपडेट एंड्रॉयड
    गूगल ऐप्स में जल्द मिलेगा 'हिंग्लिश' भाषा का सपोर्ट, गूगल पे से हो रही है शुरुआत गूगल
    यूट्यूब ने वीडियोज से हटाया डिसलाइक्स काउंट, इन एक्सटेशंस की मदद से देखें डिसलाइक्स यूट्यूब
    यूट्यूब म्यूजिक को मिला 'रिसेंटली प्लेड' विजेट, क्विक शॉर्टकट के साथ मैटीरियल यू डिजाइन यूट्यूब

    गूगल पिक्सल स्मार्टफोन

    गूगल पिक्सल 6 में मिलेगा खास कैमरा फीचर, फोटो से गायब कर सकेंगे लोग और चीजें गूगल
    गूगल पिक्सल 6 को मिलेगा हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर, मैजिक इरेजर टूल हटा रही है कंपनी गूगल
    गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स खुद रिपेयर कर पाएंगे यूजर्स, कंपनी लाई खास प्रोग्राम सैमसंग
    गूगल I/O 2022: पिक्सल 6a से लेकर एंड्रॉयड 13 तक; क्या खास लेकर आएगी गूगल? गूगल मैप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025