
यूट्यूब म्यूजिक को मिला 'रिसेंटली प्लेड' विजेट, क्विक शॉर्टकट के साथ मैटीरियल यू डिजाइन
क्या है खबर?
सर्च इंजन कंपनी गूगल की म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप यूट्यूब म्यूजिक को नया अपडेट दिया गया है।
इसके साथ एंड्रॉयड 12 वाले डिवाइसेज में यूजर्स को रिसेंटली प्लेड विजेट मिलेगा, जिसपर प्ले और पॉज कंट्रोल्स, लाइक बटन के साथ दिए गए हैं।
एंड्रॉयड यूजर्स इस विजेट को तीन अलग-अलग साइज में इस्तेमाल कर सकेंगे और अपने होम स्क्रीन लेआउट का हिस्सा बना पाएंगे।
अब यूट्यूब म्यूजिक ऐप तीन विजेट्स नाउ प्लेइंग, टर्नटेबल और रिसेंटली प्लेड ऑफर कर रही है।
अपडेट
एंड्रॉयड 12 के मैटीरियल यू डिजाइन का सपोर्ट
खास बात यह है कि यूट्यूब म्यूजिक का नया विजेट एंड्रॉयड 12 के मैटीरियल यू डिजाइन और थीम को सपोर्ट करता है।
कंपनी अपनी ऐप्स को डिफॉल्ट थीम के साथ ट्वीक कर रही है, जिससे उन्हें नए एंड्रॉयड 12 की थीम के साथ बेहतर ढंग से इंटीग्रेट किया जा सके।
यूट्यूब म्यूजिक ऐप के अलावा गूगल प्ले बुक्स, गूगल मैप्स, गूगल फोटोज, गूगल कैलेंडर और गूगल न्यूज के विजेट्स को भी नई थीम से जुड़े विजेट्स दिए जा रहे हैं।
टर्नटेबल
बीते दिनों ऐप के लिए आया टर्नटेबल विजेट
अक्टूबर महीने में यूट्यूब म्यूजिक ऐप के लिए कंपनी ने नया 'टर्नटेबल' विजेट रिलीज किया था, जिसके साथ प्ले हो रहे ट्रैक की कवर आर्ट दिखाई देती थी और ट्रैक प्ले, पॉज या लाइक करने का विकल्प मिलता था।
9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, अब रिलीज किए गए रिसेंटली प्लेड विजेट के साथ भी यूजर्स को यही तीन क्विक कंट्रोल्स दिए जाएंगे और वे बिना ऐप ओपेन किए ट्रैक्स बदल भी सकेंगे।
फंक्शंस
ऐपल म्यूजिक और स्पॉटिफाइ जैसी फंक्शनैलिटी
नए विजेट को कंपनी ने पिक्सल 6 सीरीज के साथ एडवर्टाइज किया था और इसके साथ यूजर्स प्लेलिस्ट या एलबम्स में जंप बैक करने और वीडियोज को रीवॉच करने जैसे काम सिंगल टैप से कर सकते हैं।
यह फंक्शनैलिटी iOS 14 में मिलने वाले स्पॉटिफाइ और ऐपल म्यूजिक ऐप्स के म्यूजिक विजेट्स जैसी ही है, जिनमें पहले प्ले किए गए ट्रैक्स, प्लेलिस्ट्स और एलबम्स के लिए शॉर्टकट दिया जाता है।
साइज
पसंद के हिसाब से बदलें विजेट का लेआउट
यूट्यूब म्यूजिक ऐप का नया विजेट होम स्क्रीन पर ऐड करने के बाद इसे 5x2 लेआउट से 5x4 लेआउट में रीसाइज किया जा सकता है।
वहीं, जो यूजर्स कॉम्पैक्ट फील चाहते हैं, वे इसे 5x1 और 4x1 साइज में बदल पाएंगे लेकिन ऐसा करने पर प्ले, पॉज और लाइक बटन्स हाइड हो जाते हैं।
टर्नटेबल की तरह ही नया रिसेंटली प्लेड विजेट भी 'डायनमिक कलर' सपोर्ट करता है, जो फोन के वॉलपेपर के साथ ब्लेंड हो जाता है।
जानकारी
विजेट के लिए करना होगा इंतजार
अगर आप यूट्यूब म्यूजिक ऐप लेटेस्ट वर्जन 4.45.55 पर अपडेट कर चुके हैं तो नया विजेट होम स्क्रीन पर ऐड करने का विकल्प मिलना चाहिए। हालांकि, यह सर्वर साइड अपडेट है, यानी कि कुछ यूजर्स को इसके इनेबल होने का इंतजार करना पड़ सकता है।
न्यूजबाइट्स प्लस
म्यूजिक स्ट्रीमिंग स्पेस में सफल रही यूट्यूब म्यूजिक
गूगल पिछले एक दशक में म्यूजिक से जुड़ी अपनी सेवाओं में कई बदलाव कर चुकी है और अलग-अलग नाम से आए इसके प्रोडक्ट्स ज्यादा सफल नहीं रहे।
जून, 2018 में रोलआउट हुई कंपनी की मौजूदा म्यूजिक सर्विस के साथ यूट्यूब यूजर्स आखिरकार म्यूजिक सुनने के लिए भुगतान करने लगे हैं।
यूट्यूब सबसे तेज ग्रोथ दिखाने वाली पेड म्यूजिक सर्विस बन गई है और कंपनी ने गूगल प्ले म्यूजिक ऐप बंद कर यूजर्स को इसपर माइग्रेट कर दिया है।