NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल ऐप्स में जल्द मिलेगा 'हिंग्लिश' भाषा का सपोर्ट, गूगल पे से हो रही है शुरुआत
    अगली खबर
    गूगल ऐप्स में जल्द मिलेगा 'हिंग्लिश' भाषा का सपोर्ट, गूगल पे से हो रही है शुरुआत
    गूगल पे ऐप में अगले साल हिंग्लिश का सपोर्ट शामिल किया जाएगा।

    गूगल ऐप्स में जल्द मिलेगा 'हिंग्लिश' भाषा का सपोर्ट, गूगल पे से हो रही है शुरुआत

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Nov 21, 2021
    11:02 pm

    क्या है खबर?

    सर्च इंजन कंपनी गूगल ने पिछले सप्ताह अपने 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट में बताया है कि इसकी ऐप्स को बेहतर बनाने के लिए जल्द नए फीचर्स रोलआउट किए जाएंगे।

    गूगल असिस्टेंट को वैक्सीन बुकिंग की क्षमता और सर्च को पांच स्थानीय भाषाओं का सपोर्ट देने के अलावा गूगल ऐप्स को 'हिंग्लिश' का सपोर्ट मिलने वाला है।

    इसकी शुरुआत कंपनी गूगल पे ऐप से कर सकती है, जिसमें नया बिल स्प्लिट फीचर भी शामिल किया जा रहा है।

    सपोर्ट

    सेटिंग्स में जाकर चुन सकेंगे हिंग्लिश का विकल्प

    XDA डिवेलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की पेमेंट ऐप को नया अपडेट मिलने के बाद यूजर्स को लैंग्वेज सेटिंग्स में जाकर 'हिंग्लिश' चुनने का विकल्प मिलेगा।

    अगले साल की शुरुआत में यह फीचर रोलआउट हो सकता है और बाद में इसे दूसरी गूगल ऐप्स का हिस्सा भी बनाया जाएगा।

    अभी गूगल पे ऐप सात भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करती है, जिनमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगू शामिल हैं।

    बदलाव

    गूगल इंडिया ने ट्वीट में दी जानकारी

    कंपनी चाहती है कि भारतीय यूजर्स के लिए उसकी ऐप्स इस्तेमाल करना आसान हो इसलिए लगातार भाषा से जुड़े सुधार किए जा रहे हैं और स्थानीय भाषाओं को ऐप्स का हिस्सा बनाया जा रहा है।

    गूगल अगले साल अपनी ऐप्स में हिंग्लिश का सपोर्ट देगी, जिसे भारतीय यूजर्स आसानी से समझ पाते हैं।

    अभी यूजर्स को इंग्लिश या हिंदी में से कोई एक विकल्प चुनना पड़ता है, जिन्हें पूरी तरह समझ पाना ढेरों यूजर्स के लिए आसान नहीं होता।

    हिंग्लिश

    आम बोल-चाल की भाषा है हिंग्लिश

    भारत में हिंदी बोलने वाले लोगों के बीच बोल-चाल की आम भाषा हिंग्लिश है, जो हिंदी और इंग्लिश दोनों से मिलकर बनी है।

    यूजर्स सोशल मीडिया पर हिंदी लिखते वक्त भी देवनागरी लिपि के अक्षरों के बजाय अंग्रेजी के अक्षर इस्तेमाल करते हैं।

    इस तरह हिंदी और इंग्लिश दोनों से मिलकर बनने वाली हिंग्लिश ऐप्स में भी दिखेगी।

    शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में भी हिंदी शब्द लैटिन स्क्रिप्ट या अंग्रेजी में लिखे दिख रहे हैं।

    गूगल पे

    बिल स्प्लिट फीचर भी बनेगा गूगल पे का हिस्सा

    भारतीय यूजर्स के लिए कंपनी नया बिल स्प्लिट फीचर भी रिलीज कर रही है।

    इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी बिल को बराबर बांट सकेंगे।

    गूगल पे ऐप से होने वाले किसी भुगतान के लिए यूजर्स को अपने दोस्तों या फैमिली मेंबर्स को ग्रुप में ऐड करने का विकल्प मिलेगा और बिल की रकम को सभी में बराबर बांट दिया जाएगा।

    सभी मेंबर्स को अपने हिस्से के बिल का भुगतान करना होगा।

    सर्च

    रोज नए शब्द सिखाएगी गूगल ऐप

    बीते दिनों गूगल ऐप से जुड़ा एक फीचर रोलआउट किया गया है, जो भाषा पर पकड़ बेहतर बनाने के लिए रोज नए शब्द सिखाएगा।

    लेटेस्ट फीचर के साथ यूजर्स रोज एक नए शब्द का नोटिफिकेशन पाने के लिए साइन-अप कर सकेंगे।

    यूजर्स ना सिर्फ रोज नए शब्द सीखेंगे बल्कि शब्दों से जुड़े मजेदार फैक्ट्स भी उन्हें पता चलेंगे। अंग्रेजी भाषा सीखना भी इस नए फीचर के साथ मजेदार हो जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    मोबाइल ऐप्स
    गूगल ऐप्स
    गूगल पे

    ताज़ा खबरें

    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर
    OpenAI की आबू धाबी में डाटा सेंटर बनाने की योजना, सबसे बड़ा होने का दावा  OpenAI
    उत्तर भारत में पारा 42 डिग्री के पार, 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी  गर्मी की लहर

    गूगल

    गूगल फोटोज में अब छुपा सकेंगे प्राइवेट तस्वीरें, मिला नया लॉक्ड फोल्डर फीचर गूगल ऐप्स
    गूगल क्रोम ने यूजर्स को दी बड़े खतरे की चेतावनी, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित इंटरनेट
    23 साल की हुई सर्च इंजन कंपनी गूगल, जानें इससे जुड़ी दिलचस्प बातें लैरी पेज
    होंडा की कारें होंगी लेटेस्ट फीचर्स से लैस, मिलेंगी गूगल की कनेक्टेड सर्विस गूगल मैप

    मोबाइल ऐप्स

    मोबाइल में इंस्टॉल कीं ये ऐप्स तो बैन हो जाएगा व्हाट्सऐप अकाउंट व्हाट्सऐप
    गूगल ने प्ले स्टोर से हटाईं आठ खतरनाक क्रिप्टोकरेंसी ऐप्स, आप भी फौरन करें डिलीट मालवेयर
    ऐपल मैक में इस्तेमाल कर पाएंगे एंड्रॉयड ऐप्स और गेम्स, गूगल की योजना एंड्रॉयड
    वोडाफोन-आइडिया यूजर्स के लिए अच्छी खबर, अब Vi ऐप में देखें फिल्में और वेब सीरीज वोडाफोन-आइडिया

    गूगल ऐप्स

    अब अभिभावक हर पल रख सकेंगे बच्चों के फोन पर नजर, करना होगा यह काम एंड्रॉयड
    गूगल 2020 में बंद कर देगी हैंगआउट की सुविधा, आएगा नया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    वायरस की शिकायत मिलने पर गूगल ने हटाए 22 ऐप्स, कहीं आपके फोन में तो नहीं? गूगल
    गूगल ने बंद किया अपना इंटरनल स्टाडिया गेमिंग स्टूडियो, यह है वजह गूगल

    गूगल पे

    घर बैठे-बैठे पेटीएम और व्हाट्सऐप से ऐसे करें LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग पेटीएम
    गूगल पे पर गेम खेलकर जीतें एक लाख रुपये तक का कैश और अन्य रिवॉर्ड गूगल प्ले स्टोर
    पुरानी गूगल पे ऐप से नहीं कर पाएंगे मनी ट्रांसफर, नहीं मिलेंगे कई फीचर्स गूगल
    गूगल पे की मदद से अमेरिका से भारत भेज सकते हैं फंड्स, यह है तरीका अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025