NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गोवा: गूगल मैप्स से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा है सड़क पर लगा पोस्टर
    देश

    गोवा: गूगल मैप्स से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा है सड़क पर लगा पोस्टर

    गोवा: गूगल मैप्स से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा है सड़क पर लगा पोस्टर
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 18, 2019, 05:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गोवा: गूगल मैप्स से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा है सड़क पर लगा पोस्टर

    आजकल लोग किसी नई जगह पर जाते हैं तो रास्ता देखने के लिए गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं। गूगल मैप्स ऑन किया और सफर शुरू, लेकिन सोचिये अगर गूगल मैप्स ही गलत रास्ता दिखाने लगे तो क्या होगा? दरअसल, गोवा में लोगों के साथ ऐसा हो रहा है। गूगल मैप्स यहां बागा बीच का गलत रास्ता दिखा रहा है। इससे लोग भटक रहे हैं। लोगों को भटकने से रोकने के लिए यहां के नागरिकों ने नया तरीका निकाला है।

    गूगल से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा पोस्टर!

    गोवा के बागा बीच वाले रास्ते पर लोगों को अकसर शिकायत रहती है। लोगों को कहना है कि गूगल इस बीच के लिए गलत रास्ता बताता है। लोगों को भटकने से बचाने के लिए वहां के नागरिकों ने उस रास्ते पर पोस्टर लगा दिया है। इसमें लिखा है, 'गूगल मैप्स ने आपको मूर्ख बनाया है। यह रास्ता बागा बीच नहीं जाता है। वापस जाकर बायें जाएं। बागा बीच यहां से 1 किमी दूर है।'

    वायरल हो रहा है ट्वीट

    एक ट्विटर यूजर से इस पोस्टर की फोटो को ट्वीट किया था। यह ट्वीट खूब शेयर किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे 900 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। आप यह ट्वीट नीचे देख सकते हैं-

    पोस्टर की फोटो

    Hahaha. @googlemaps what's the route to Baga beach? 😀
    Photo credits: masud. pic.twitter.com/0K2wK2TQD2

    — Sumanth Raj Urs (@tweesumz) February 16, 2019

    कैसे काम करता है गूगल मैप्स

    गूगल मैप्स एक क्राउड-सोर्स्ड प्लेटफॉर्म है जो कई सोर्स से डाटा लेता है। मुख्यतः यह GPS-इनेबल्ड स्मार्टफोन के आधार पर रियल टाइम ट्रैफिक दिखाता है। गूगल ने कई ट्रांसपोर्ट सेवा देने वाली कंपनियों के साथ भी साझेदारी की है। गूगल मैप्स को अपडेट रखने के लिए गूगल 'लोकल गाइड' और 'मैप मैकर' जैसे कार्यक्रम भी चलाती है। इसके तहत स्थानीय लोग अपने आसपास के इलाके की जानकारी गूगल मैप को देते हैं।

    वायरल हुई थी गूगल मैप्स से जुड़ी यह शिकायत

    कुछ दिन पहले ट्विटर पर गूगल मैप्स से जुड़ी एक शिकायत वायरल हुई थी। स्टैंड-अप कॉमेडियन कार्तिक अरोड़ा ने ट्वीट किया था, 'डियर गूगल, इतने बढ़िया मैप्स बनाए, छोटा सा फीचर और डाल देते कि साफ-साफ बोल दे फ्लाईओवर पर चढ़ना है या नीचे से जाना है। 5 इंच के स्क्रीन पर आधे मिलीमीटर का डिफ्लेक्शन कहां से देखे आदमी? योअर्स ट्रूली, 2 किमी आगे से यू टर्न लेता हुआ आदमी।'

    गूगल ने दिया था मजेदार जवाब

    कार्तिक का यह ट्वीट देखते-देखते वायरल हो गया था। इसके बाद लोग गूगल को टैग कर-कर इससे जुड़ी दूसरी शिकायतें करने लगे। गूगल ने कार्तिक के इस ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, 'शुक्र मनाते हैं आप जैसे यूजर्स का, जो हमें सही राह दिखाते हैं, बेहतर बनते जाने का यह सफर रुकेगा नहीं, मेरे हमसफर।' गूगल के इस जवाब को भी खूब पसंद किया गया था। गूगल के इस जवाब को 1500 से ज्यादा लाइक्स मिले थे।

    यह ट्वीट हुआ था वायरल

    Shukar manate hain aap jaise users ka, jo humein sahi raah dikhaate hain. Behtar bante jaane ka yeh safar rukega nahin, mere humsafar.

    — Google India (@GoogleIndia) January 24, 2019
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    गूगल मैप
    गोवा
    गूगल

    गूगल मैप

    गूगल मैप्स की शिकायत की तो कंपनी ने शायराना अंदाज में दिया जवाब, ट्वीट वायरल गूगल
    अब गूगल मैप्स में देख पाएंगे स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरा, जल्द आएंगे नए फीचर्स भारत की खबरें
    स्मार्टफोन खोने या न मिलने पर गूगल अकाउंट की लें मदद, आसानी से हो जाएगा ट्रैक जीमेल
    पार्किंग की जगह पर भूल गए हैं कार की लोकेशन तो अपने स्मार्टफोन से लगाएं पता लेटेस्ट स्मार्टफोन्स

    गोवा

    गोवा में बोतल के ढक्कन और सिगरेट बट्स के बदले फ्री में मिल रही बीयर देश
    नाक में ट्यूब लगाकर बजट पेश करते हुए मनोहर पर्रिकर बोले- फुल हाई जोश में हूँ मनोहर पर्रिकर
    ...अब भारत के क्रिकेटर की मैदान पर हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला क्रिकेट समाचार
    नए साल पर IRCTC का शानदार ऑफ़र, मात्र 400 रुपये में करें गोवा की सैर IRCTC

    गूगल

    गूगल सर्च हिस्ट्री डिलीट करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका इंटरनेट
    सऊदी अरबः महिलाओं पर नजर रखने वाली ऐप के कारण आलोचनाएं झेल रही गूगल और ऐप्पल सऊदी अरब
    अगर आपका पासवर्ड लीक हो गए तो गूगल क्रोम करेगा अलर्ट हैकिंग
    गूगल ने प्ले स्टोर से हटाईं 29 ऐप्स, भारत में हुई थीं सबसे ज्यादा डाउनलोड भारत की खबरें

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023