NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / स्पेस-X स्टारशिप फिर से लॉन्च के लिए तैयार, मंगल से भी आगे जाने की है क्षमता 
    अगली खबर
    स्पेस-X स्टारशिप फिर से लॉन्च के लिए तैयार, मंगल से भी आगे जाने की है क्षमता 
    एलन मस्क ने बताया कि स्टारशिप लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है (तस्वीर: स्पेस-X)

    स्पेस-X स्टारशिप फिर से लॉन्च के लिए तैयार, मंगल से भी आगे जाने की है क्षमता 

    लेखन रजनीश
    Sep 06, 2023
    01:42 pm

    क्या है खबर?

    स्पेस-X के CEO एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि स्टारशिप लॉन्च के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी लिखा कि इसकी लॉन्चिंग के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से लॉन्च की मंजूरी का इंतजार है।

    स्पेस-X द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कंपनी की स्टारबेस फैसिलिटी के लॉन्चपैड पर लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार स्टारशिप देखा जा सकता है।

    अभी इसकी लॉन्चिंग की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

    स्टारशिप

    क्या है स्टारशिप?

    स्टारशिप को बनाने वाली कंपनी स्पेस-X का दावा है कि यह दुनिया का अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है।

    रॉकेट के पहले स्टेज को बूस्टर या सुपर हैवी कहा जाता है। इसके ऊपरी स्टेज, जिसमें अंतरिक्ष यान शामिल होता है, उसे स्टारशिप कहा जाता है।

    स्टारशिप पूरी तरह से रीयूजेबल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम पर आधारित है जो चालक दल और कार्गो दोनों को पृथ्वी के ऑर्बिट, चांद, मंगल और उससे आगे ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

    उड़ान

    अप्रैल में रॉकेट में हुआ था विस्फोट

    स्टारशिप ने पहली इंटीग्रेटड उड़ान अप्रैल में भरी थी। उस उड़ान में स्टारशिप के ऊपरी स्टेज के मॉड्यूल को पृथ्वी के चारों तरफ ले जाना और इसे प्रशांत महासागर में वापस लाना था, लेकिन स्टारशिप में विस्फोट होने के कारण यह मिशन कामयाब नहीं हुआ।

    उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक तकनीकी समस्या आ गई और रॉकेट के दोनों स्टेज अलग नहीं हुए। इसके बाद स्पेस-X ने एक सेल्फ-डिस्ट्रक्ट कमांड भेजकर रॉकेट का नियंत्रित विस्फोट किया।

    बदलाव

    स्टारशिप में किए गए हैं 1,000 से अधिक बदलाव

    अप्रैल के असफल लॉन्च के बाद स्पेस-X ने स्टारशिप में 1,000 से अधिक बदलाव किए हैं। अब यह 'हॉट स्टेजिंग' का उपयोग करता है, जिसमें बूस्टर से अलग होने से पहले स्टारशिप के ऊपरी स्टेज पर इंजन को फायर करने की प्रक्रिया शामिल है।

    इस नए तरीके में सुपर हैवी बूस्टर के ऊपर एक वेंटेड इंटरस्टेज और एक हीट शील्ड जोड़ी गई। लॉन्च से हुई गर्मी और दबाव को संभालने के लिए लॉन्च पैड में भी बदलाव किए गए हैं।

    नासा

    स्टारशिप की उड़ान इसलिए है महत्वपूर्ण

    स्टारशिप को फिर से उड़ान भरने के लिए FAA को लॉन्च स्थल के आसपास के क्षेत्र पर पहले वाली यानी अप्रैल की उड़ान के प्रभाव का आकलन पूरा करना होगा।

    इधर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद पर लैंडिंग के लिए आर्टिमिस-3 के मिशन के लिए स्टारशिप को शामिल किया है। आर्टिमिस-3 मिशन को 2025 तक लॉन्च किए जाने की योजना है। ऐसे में इसके आगामी उड़ान की सफलता और महत्वपूर्ण है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    स्पेस-X एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी है। यह एकमात्र निजी अंतरिक्ष कंपनी है, जो पृथ्वी की निचली ऑर्बिट से किसी अंतरिक्ष यान को वापस लाने में सक्षम है।

    इसके पास फाल्कन 9, फाल्कन हैवी, ड्रैगन, स्टारशिप जैसे रॉकेट हैं और कंपनी का ज्यादा जोर बार-बार इस्तेमाल हो सकने वाले रॉकेट पर है।

    यह कंपनी स्टारलिंक नाम से सैटेलाइट भी लॉन्च करती है, जिसके जरिए सैटेलाइट आधारित इंटरनेट की सुविधा कई देशों में दी जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एलन मस्क
    अंतरिक्ष अभियान
    स्पेस-X

    ताज़ा खबरें

    ISRO ने लॉन्च किया सैटेलाइट EOS-09, हर मौसम में भेजेगा सटीक तस्वीरें  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    एलन मस्क

    ट्विटर को रीब्रांड करने की योजना बना रहे एलन मस्क, बदला जाएगा लोगो और डिफॉल्ट कलर ट्विटर
    एलन मस्क की ट्विटर की X रीब्रांडिंग योजना पर CEO लिंडा याकारिनो ने कही ये बातें ट्विटर
    एलन मस्क ने बदला ट्विटर लोगो और नाम, X के रूप में किया गया रीब्रांड ट्विटर
    टेस्ला भारत में बनाएगी अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, निर्यात पर भी रहेगा फोकस   टेस्ला

    अंतरिक्ष अभियान

    #NewsBytesExplainer: चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अभी कितने दिन शेष और किस दिन क्या होगा? चंद्रयान-3
    नासा के आर्टिमिस 3 मिशन में टल सकती है क्रू लैंडिंग, यह है वजह नासा
    रूस ने लॉन्च किया चांद मिशन लूना-25, चंद्रयान-3 से पहले होगी लैंडिंग रूस समाचार
    #NewsBytesExplainer: चांद पर बढ़ रहा ट्रैफिक, नहीं रोका गया तो हो सकती है मुश्किल अंतरिक्ष

    स्पेस-X

    क्या है इंसान को फिर चांद पर भेजने वाला नासा का मिशन? अमेरिका
    इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता तैयार कर रहा इसरो, स्पेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा ISRO
    स्पेस-X ने इस साल लॉन्च किए स्टारलिंक से जुड़े 32 मिशन, तोड़ा एनुअल रिकॉर्ड नासा
    एलन मस्क ने गूगल को-फाउंडर सर्जी ब्रिन की पत्नी के साथ अफेयर से किया इनकार एलन मस्क
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025