Page Loader
वक्फ विधेयक को लेकर 97 लाख से अधिक याचिकाएं JPC को मिली, अब तक सबसे अधिक
वक्फ विधेयक को लेकर 97 लाख से अधिक याचिकाएं JPC को मिलीं

वक्फ विधेयक को लेकर 97 लाख से अधिक याचिकाएं JPC को मिली, अब तक सबसे अधिक

लेखन गजेंद्र
Apr 02, 2025
12:44 pm

क्या है खबर?

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 बुधवार को लोकसभा में पेश हो गया है। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों की चर्चा शुरू हो गई है। विधेयक को पेश करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कई प्रमुख जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा विधेयक है, जिसको लेकर 97.27 लाख से अधिक याचिकाएं संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को मिली थी। ये याचिकाएं न केवल ऑनलाइन बल्कि भौतिक, मेमोरेंडम, सुझाव और प्रार्थना के रूप में मिली है।

वक्फ

समिति ने इतने लोगों से की बात

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री रिजिजू ने संसद में बताया कि ये याचिकाएं अब तक के किसी विधेयक को लेकर सबसे अधिक याचिकाएं हैं। उन्होंने बताया कि JPC ने विधेयक को लेकर 284 प्रतिनिधियों के मंडल से मुलाकात की है, जिसमें अलग-अलग समुदाय और धर्मों के लोग शामिल थे। इसके अलावा 25 राज्य के वक्फ बोर्ड से भी विधेयक पर चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि विधेयक पर विद्वानों, नागरिक संगठन, शोधकर्ता, नीति निर्माताओं ने भी अपने सुझाव दिए हैं।

विधेयक

लोकसभा में 8 घंटे तक चलेगी चर्चा

लोकसभा में विधेयक पर 8 बजे तक चर्चा चलेगी। विधेयक को दोपहर 12 बजे पेश किया गया है। इसमें 4 घंटे सत्तापक्ष और 4 विपक्ष के सांसदों को दिया गया है। सत्तापक्ष की ओर से पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बहस शुरू करेंगे। विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और इमरान मसूद बोलेंगे। भाजपा और कांग्रेस की ओर से अपने-अपने सांसदों को व्हीप जारी किया गया है। संसद में बिल पेश होते ही हंगामा शुरू हो गया है।