NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में होगा पेश, क्या पारित करा पाएगी सरकार?
    अगली खबर
    वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में होगा पेश, क्या पारित करा पाएगी सरकार?
    सरकार वक्फ विधेयक को 2 अप्रैल को संसद में पेश कर सकती है

    वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में होगा पेश, क्या पारित करा पाएगी सरकार?

    लेखन आबिद खान
    Apr 01, 2025
    01:18 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक को संसद के इसी सत्र में पारित कराने की तैयारी कर रही है। विधेयक को आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। सरकार ने विधेयक पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किया है।

    बता दें कि संसद का वर्तमान सत्र 4 अप्रैल तक चलना है। ऐसे में सरकार 2 दिनों के भीतर ही विधेयक को दोनों सदनों से पारित कराना चाहोगी।

    आइए जानते हैं संख्याबल क्या सरकार के पक्ष में है।

    संख्याबल

    लोकसभा में सरकार के पास कितने सांसद हैं?

    वर्तमान में लोकसभा में 542 सदस्य हैं। विधेयक पारित कराने के लिए 272 सांसदों का समर्थन जरूरी है।

    फिलहाल भाजपा के पास 240 सांसद हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में जनता दल यूनाइटेड के 12, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के 16, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के 5, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के 2 और शिवसेना के 7 सांसद हैं।

    इस तरह NDA के पास कुल सदस्यों की संख्या 293 पहुंच जाती है, जो बहुमत के जरूरी आंकड़े से ज्यादा है।

    राज्यसभा

    क्या राज्यसभा में संख्याबल सरकार के पक्ष में है?

    राज्यसभा में कुल सदस्यों की संख्या 236 और बहुमत का आंकड़ा 119 है।

    फिलहाल भाजपा के 98 सदस्य हैं। वहीं, NDA में भाजपा के अलावा JDU के 4, TDP के 2, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 3 और RLD का एक सांसद शामिल है। अगर 6 मनोनीत सदस्यों को जोड़ दिया जाए तो ये संख्या बहुमत से ज्यादा हो जाएगी।

    इस लिहाज से सरकार को राज्यसभा में भी ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    विपक्ष

    दोनों सदनों में विपक्ष की क्या स्थिति है?

    लोकसभा में कांग्रेस के 99 सदस्य हैं और विपक्षी गठबंधन INDIA के 233 सदस्य हैं।

    इसके अलावा आजाद समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। कुछ निर्दलीय सांसद भी किसी के साथ नहीं हैं।

    वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस के 27 और INDIA गठबंधन के कुल 85 सदस्य हैं। इसके अलावा 9 सदस्य YSR कांग्रेस, 7 बीजू जनता दल (BJD), 4 ऑल इंडिया द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIDMK) और 3 निर्दलीय और छोटी पार्टियों के हैं।

    बयान

    रिजिजू बोले- मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "भोले-भाले मुसलमानों को यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि सरकार मुसलमानों की संपत्ति और अधिकार छीनने जा रही है। कुछ लोगों द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातें हमारे समाज और राष्ट्र के लिए बहुत हानिकारक हैं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि कृपया उन नेताओं की पहचान करें जो झूठ बोल रहे हैं। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत में अल्पसंख्यक सबसे सुरक्षित हैं।"

    विधेयक

    वक्फ विधेयक को लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?

    केंद्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को बीते साल 28 जुलाई को संसद में पेश किया था। विपक्षी पार्टियों की कड़ी आपत्ति के बाद इसे 8 अगस्त को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेज दिया गया।

    समिति ने इस साल 30 जनवरी को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को रिपोर्ट सौंपी थी।

    इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने JPC की रिपोर्ट के आधार पर विधेयक में प्रस्तावित 23 में से 14 बदलावों को मंजूरी दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा
    राज्यसभा
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    शाहरुख खान से दिलजीत दोसांझ तक, मेट गाला में ये भारतीय सितारे दिखाएंगे 'फैशन का जलवा' मेट गाला
    IPL 2025: KKR बनाम RR मैच में आंद्रे रसेल बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025: KKR ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    फवाद खान की फिल्म के समर्थन में उतरे प्रकाश राज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना प्रकाश राज

    लोकसभा

    संसद में संविधान पर क्यों हो रही है चर्चा? जानें तारीखों का ऐतिहासिक महत्व  संसद शीतकालीन सत्र
    लोकसभा में कल पेश नहीं होगा 'एक देश एक चुनाव' विधेयक, सरकार ने किया स्थगित केंद्र सरकार
    संसद में संविधान पर चर्चा, निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर बड़ा हमला राज्यसभा
    लोकसभा में कल पेश होगा 'एक देश एक चुनाव' विधेयक, सांसदों को जारी किया व्हिप एक देश एक चुनाव

    राज्यसभा

    राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, SP और TMC का समर्थन जगदीप धनखड़
    #NewsBytesExplainer: राज्यसभा सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, क्या पद से हटा पाएगा विपक्ष?  जगदीप धनखड़
    राज्यसभा सभापति के खिलाफ विपक्ष ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, अब आगे क्या? जगदीप धनखड़
    #NewsBytesExplainer: अविश्वास प्रस्ताव क्या होता है और किसके खिलाफ लाया जा सकता है?  जगदीप धनखड़

    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मालवीय नगर से सोमनाथ भारती हारे, भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: रोहिणी सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता जीते, AAP को मिली हार आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 13 AAP प्रत्याशियों की हार में कांग्रेस का हाथ दिल्ली
    क्या पंजाब में बदला जाएगा मुख्यमंत्री? जानिए बैठक के बाद क्या बोले भगवंत मान पंजाब

    भाजपा समाचार

    दिल्ली: मुख्यमंत्री कार्यालय से अंबेडकर की तस्वीर हटाने पर विवाद, AAP और भाजपा आमने-सामने  दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा पेश हुई CAG रिपोर्ट, हंगामे के बीच आतिशी सहित AAP के 12 विधायक निलंबित दिल्ली विधानसभा
    केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने पाकिस्तान से की कांग्रेस की तुलना, दिया विवादित बयान तेलंगाना
    बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दिलीप जायसवाल का मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025