NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे
    अगली खबर
    दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे
    दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी

    दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 13, 2021
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत ढह गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग और गाड़ियां मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

    घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया और कहा कि वो हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

    जानकारी

    इमारत के नीचे दुकान में चला रहा था मरम्मत कार्य

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इमारत सब्जी मंडी के मलकागंज इलाके में रॉबिन सिनेमा के सामने स्थित थी। इमारत के नीचे बनी दुकान में मरम्मत का काम चल रहा था और 4-5 मजदूर ड्रिलिंग कर रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे दमकल विभाग को इमारत गिरने की सूचना दी गई। इसके बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    दमकल विभाग के साथ-साथ NDRF की टीम भी राहत और बचाव अभियान चला रही है।

    बचाव अभियान

    एक बुजुर्ग और दो बच्चों को बचाया गया

    बचाव कार्य में लगी टीमों ने अब तक एक बुजुर्ग और दो बच्चों को मलबे से निकाल लिया है और इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

    अब भी मजदूरों समेत कई लोगों और कुछ वाहनों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

    दिल्ली पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि मलबे के नीचे दबे लोगों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस, नगर निगम और NDRF के लोग बचाव कामों में जुटे हुए हैं।

    जानकारी

    70 साल पुरानी थी इमारत

    यह भी कहा जा रहा है कि गिरने वाली इमारत 70 साल पुरानी थी और इसे निगम ने जर्जर घोषित किया हुआ था। फिलहाल यहां कोई परिवार नहीं रह रहा था, लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान चल रही थी।

    ट्विटर पोस्ट

    हादसे के बाद की तस्वीरें

    #UPDATE | Teams of local police, MCD, NDRF among others are present to undertake rescue operation. We need time to assess number of people stuck under debris. One person rescued so far. He sustained head injury has been sent to hospital: NS Bundela, Joint CP, Central Range,Delhi pic.twitter.com/pUxqzOYT4L

    — ANI (@ANI) September 13, 2021

    राहत कार्य

    मुख्यमंत्री खुद रख रहे हालात पर नजर

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।'

    वहीं भाजपा ने दिल्ली नगर निगम से मांग की है कि राजधानी में जर्जर हो चुकीं इमारतों का सर्वे कर कार्रवाई का आदेश दिया जाए ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

    जानकारी

    रविवार को नरेला में गिरी थी इमारत

    इससे पहले रविवार को भी नरेला इलाके में एक इमारत गिर गई थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। राजधानी में भारी बारिश के बाद अब जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: पार्क में ग्रिल से लटकता मिला भाजपा नेता बावा का शव, आत्महत्या की आशंका दिल्ली
    दिल्ली: लॉकडाउन में काम बंद होने पर शख्स ने "बदले" के लिए मंदिर में की तोड़फोड़ दिल्ली
    लाल किला हिंसा: झंडा फहराना अपराध नहीं, फेसबुक लाइव कर गलती की- दीप सिद्धू लाल किला
    दिल्ली: पिता ने किया पैसे देने से इनकार, शराबी बेटे ने चाकू घोंपकर की हत्या दिल्ली

    दिल्ली

    ममता बनर्जी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, कोरोना महामारी और वैक्सीन पर की चर्चा नरेंद्र मोदी
    कोरोना संकट: अभिभावकों, डॉक्टरों और प्रोफेसरों ने की स्कूल खोलने की मांग, मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र महाराष्ट्र
    दिल्ली विधानसभा में हंगामा: अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को किया निलंबित, मार्शल ने निकाला बाहर आम आदमी पार्टी समाचार
    CBSE की 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी, 99.37 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास CBSE

    अरविंद केजरीवाल

    कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन दिल्ली
    दिल्ली: 72 लाख कार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगा राशन, ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को भी मदद का ऐलान दिल्ली
    दिल्ली: रोज 700 टन ऑक्सीजन मिले तो इसकी कमी से नहीं होने देंगे कोई मौत- केजरीवाल दिल्ली
    दिल्ली: दूर हुआ ऑक्सीजन संकट, तीन महीनों में सबको लगेगी वैक्सीन- केजरीवाल दिल्ली सरकार

    भाजपा समाचार

    गोवा: कला मंत्री ने किया मुख्यमंत्री का समर्थन, कहा- बच्चों की सुरक्षा के लिए परिजन जिम्मेदार गोवा
    मेघालय: भाजपा के मंत्री ने की चिकन, मटन और मछली से अधिक गोमांस खाने की अपील असम
    भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने लिया राजनीति से संन्यास, फेसबुक पोस्ट के जरिए किया ऐलान पश्चिम बंगाल
    बिहार: भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- आसान नहीं है सरकार चलाना बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025