Loading...
राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने रक्षा मामलों पर संसदीय समिति बैठक से किया वॉकआउट

राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने रक्षा मामलों पर संसदीय समिति बैठक से किया वॉकआउट

Dec 16, 2020
07:51 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने बुधवार को रक्षा मामलों पर हुई संसदीय समिति की बैठक से वॉकआउट कर लिया। इससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया। बैठक से वॉकआउट करने के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने की जगह सशस्त्र बलों की वर्दी पर चर्चा में समय बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में सेना को मजबूत बनाने पर चर्चा करने की बात कही।

प्रकरण

राहुल चीनी सेना से विवाद मामले पर चर्चा की नहीं मिली अनुमति

न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार संसदीय समिति की बैठक में सेना, नौसेना और वायु सेना की वर्दी पर रक्षा स्टाफ के प्रमुख जनरल बिपिन रावत की उपस्थिति में चर्चा चल रही थी।

उसी दौरान राहुल गांधी लद्दाख में वास्वितक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना से चल रहे विवाद पर चर्चा करनी चाही, लेकिन समिति के अध्यक्ष जुएल ओराम ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इससे वह नाराज हो गए और कांग्रेस के अन्य सदस्यों के साथ बैठक से वॉकआउट कर दिया।

आरोप

बैठक में बर्बाद किया जा रहा है समय- गांधी

बैठक से वॉकआउट करने के बाद गांधी ने कहा कि उन्होंने बैठक में लद्दाख में सीमा पर चीनी आक्रमण और सैनिकों को बेहतर उपकरण उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाने की मांग की थी, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मामलों को लेकर हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने की जगह सशस्त्र बलों की वर्दी पर चर्चा कर पैनल का समय खराब किया जा रहा है। यह सही नहीं है।

ADVERTISEMENT

दलील

सेना अधिकारियों पर हैं सशस्त्र बलों की वर्दी पर फैसले की जिम्मेदारी- राहुल गांधी

बैठक के बाहर आने के बार राहुल गांधी ने कहा कि सशस्त्र बलों की वर्दी पर फैसले की जिम्मेदारी सेना के अधिकारियों की होती है।

ऐसे में संसदीय समिति की बैठक में नेताओं को वर्दी जैसे मामलों पर चर्चा करने की जगह राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा सुरक्षा से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए, लेकिन बैठक में ऐसा नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बैठक में प्राथमिकता के आधार पर मुद्दे लिए जाने चाहिए।

ADVERTISEMENT

जानकारी

इन नेताओं ने भी किया बैठक का वॉकआउट

बता दें कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद राजीव सातव और रेवंत रेड्डी ने भी बैठक का वॉकआउट कर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सेना की मजबूती के लिए मुद्दा उठाया था, लेकिन उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

पृष्ठभूमि

कांग्रेस ने मानसून सत्र में भी किया था वॉकआउट

बता दें कि सीमा विवाद पर चर्चा की अनुमति नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस ने सितंबर में आयोजित हुए लोकसभा के मानसून सत्र से भी वॉकआउट कर दिया था।

उस दौरान कांग्रेस सांसद भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सवाल करना चाहते थे, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।

उसके बाद कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया और सरकार पर चर्चा से डरने का आरोप लगाया था।

ADVERTISEMENT