NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बंगालः भाजपा को रोकने के लिए हाथ मिलाने की तैयारी कर रही कांग्रेस और TMC
    अगली खबर
    बंगालः भाजपा को रोकने के लिए हाथ मिलाने की तैयारी कर रही कांग्रेस और TMC

    बंगालः भाजपा को रोकने के लिए हाथ मिलाने की तैयारी कर रही कांग्रेस और TMC

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 13, 2019
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल में साल 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस ने राज्य में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से हाथ मिलाने की तैयारी कर रही है।

    राज्य में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए दोनों पार्टियों ने अनौपचारिक तौर पर बातचीत शुरू कर दी है।

    पिछले हफ्ते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में TMC के चीफ व्पिह कल्याण बनर्जी से लंबी मुलाकात की थी।

    मुलाकात

    पी चिदंबरम भी कर चुके हैं TMC नेता से मुलाकात

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल और कल्याण के बीच चुनावों को देखते हुए दोनों पार्टियों में समन्वय बढाने पर चर्चा हुई।

    इस दौरान राहुल ने कल्याण से पूछा कि वो राज्य में अपना 'असली दुश्मन' किसे मानते हैं।

    इनके अलावा पी चिदंबरम और TMC नेता सुदीप बंधोपध्याय के बीच भी चर्चा हुई थी।

    हालांकि, अभी यह अंदरखाते शुरू हुई हैं और इस बारे में कोई भी अंतिम निर्णय सोनिया गांधी और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ही लेंगी।

    जानकारी

    भाजपा को रोकने के लिए साथ आने को तैयार दोनों पार्टियां

    कल्याण ने कहा कि कांग्रेस की तरह TMC भी भाजपा को अपना 'असली दुश्मन' समझती है। ऐसे में दोनों पार्टियां मिलकर भाजपा को सत्ता की सीढ़ी तक पहुंचने से रोक सकती है। हालांकि, यह डगर काफी मुश्किल होने वाली है।

    इतिहास

    दोनों पार्टियां मिलकर लड़ चुकी हैं कई चुनाव

    कांग्रेस और TMC के साथ जाने की संभावनाओं को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि पहले भी दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ चुकी हैं।

    भारत-अमेरिका परमाणु डील पर लेफ्ट पार्टियों के समर्थन वापसी के ऐलान के बाद कांग्रेस ने 2009 में TMC के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था।

    2011 विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियां साथ थीं। 2013 में अलग-अलग मामलों में मतभेद सामने आने के बाद दोनों के गठबंधन में दरार आई थी।

    कांग्रेस की स्थिति

    अकेले दम पर लड़ने की स्थिति में नहीं कांग्रेस

    कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि बंगाल में कांग्रेस को अपनी चुनावी रणनीति पर विचार करने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि 2016 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ हाथ मिलाया था, लेकिन अब वह कमजोर हो चुका है।

    नाम न जाहिर करने की शर्त पर इस नेता ने कहा कि कांग्रेस भी राज्य में इतनी मजबूत नहीं है कि अकेले दम पर भाजपा से लोहा ले सके।

    जानकारी

    वोट शेयर के मामले TMC के पास है भाजपा

    कुछ महीनों पहले संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में TMC को राज्य में 43.3 प्रतिशत और भाजपा को 40.3 प्रतिशत वोट मिले थे। CPIM का वोट शेयर 6.3 प्रतिशत रहा था। इस मामले में कांग्रेस चौथे नंबर पर रही और उसे महज 5.6 प्रतिशत वोट मिले।

    मुश्किल

    TMC के विरोधी है अधीर रंजन चौधरी

    मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि राहुल और कल्याण की बैठक से पहले दोनों पार्टियों ने साथ आने में दिलचस्पी दिखाई थी।

    ममता बनर्जी के करीबी नेताओं ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी और कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेताओं जैसे आनंद शर्मा और अहमद पटेल के साथ अपना संवाद कायम रखा है।

    हालांकि, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी TMC का खुलकर विरोध करने वाले नेताओं में शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    भारतीय जनता पार्टी
    लोकसभा
    ममता बनर्जी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    पश्चिम बंगाल

    लोकसभा चुनाव परिणाम: कई राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, कुछ में 1-2 सीटों पर सिमटी दिल्ली
    पश्चिम बंगाल में भाजपा का जबरदस्त उभार, जानें ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया नरेंद्र मोदी
    'अबकी बार 300 पार' के नारे को 'आधुनिक चाणक्य' अमित शाह ने हकीकत में कैसे बदला? नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव परिणाम: कैसे पश्चिम बंगाल में खिला भाजपा का कमल, पढ़ें विश्लेषण भारतीय जनता पार्टी

    भारतीय जनता पार्टी

    पंचतत्व में विलीन शीला दीक्षित, जानें प्रेम जीवन से लेकर राजनीतिक सफर तक की बातें दिल्ली
    कर्नाटक संकट: स्पीकर ने किया स्पष्ट, आज ही होगा बहुमत परीक्षण कर्नाटक
    कर्नाटक: आज सरकार बनाने का दावा कर सकती है भाजपा, येदियुरप्पा बन सकते हैं मुख्यमंत्री कर्नाटक
    क्या कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश पर है भाजपा की नजर? मिल रहे संकेत कर्नाटक

    लोकसभा

    ममता की मोदी को चुनौती- आरोप साबित करें, नहीं तो कान पकड़कर 100 उठक-बैठक लगाएं पश्चिम बंगाल
    आपत्तिजनक पर्चे विवादः गंभीर की चुनौती, दोषी सिद्ध हुआ तो जनता के बीच लगा लूंगा फांसी आम आदमी पार्टी समाचार
    गिरफ़्तारी वारंट जारी होने पर गठबंधन का उम्मीदवार फरार, बिना प्रत्याशी प्रचार कर रहे नेता रेप
    चुनाव परिणाम के दिन हिंसा की संभावनाओं के चलते गृह मंत्रालय ने राज्यों को दी चेतावनी भारत की खबरें

    ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगालः ममता और भाजपा में तनातनी जारी, अमित शाह को नहीं मिली रैली की इजाजत पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी की फोटोशॉप तस्वीर मामलाः अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रियंका शर्मा पश्चिम बंगाल
    शाह के रोड शो में हिंसाः भाजपा जंतर-मंतर पर करेेगी प्रदर्शन, चुनाव आयोग से मिलेगी TMC पश्चिम बंगाल
    भाजपा अध्यक्ष ने हिंसा के पीछे बताया ममता का हाथ, TMC बोली- झूठे हैं अमित शाह पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025