NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा अध्यक्ष ने हिंसा के पीछे बताया ममता का हाथ, TMC बोली- झूठे हैं अमित शाह
    अगली खबर
    भाजपा अध्यक्ष ने हिंसा के पीछे बताया ममता का हाथ, TMC बोली- झूठे हैं अमित शाह

    भाजपा अध्यक्ष ने हिंसा के पीछे बताया ममता का हाथ, TMC बोली- झूठे हैं अमित शाह

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 15, 2019
    05:27 pm

    क्या है खबर?

    कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

    शाह ने मीडिया के सामने फोटो पेश करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी है।

    उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कॉलेज में नहीं घुसे थे। इस पर तृणमूल कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

    आरोप

    अमित शाह ने लगाए ये आरोप

    शाह ने कहा कि रोड शो से पहले TMC की बैचेनी साफ दिख रही थी। उन्होंने कहा, "सुबह मेरे और मोदी जी के पोस्टर फाड़े गए, तब भी भाजपा कार्यकर्ता चुप थे। भीड़ के बावजूद रैली शांतिपूर्ण चल रही थी।"

    हिंसा के बात करते हुए शाह ने कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि जिंदा निकल आए। अगर CRPF नहीं होती तो उनका बचना मुश्किल हो सकता था।

    उन्होंने निष्पक्ष एजेंसी से इसकी जांच कराने की मांग की है।

    पलटवार

    TMC ने अमित शाह को बताया 'झूठा'

    अमित शाह के आरोपों पर TMC ने पलटवार किया है।

    पार्टी ने कहा कि उसके पास इस बात के वीडियो हैं, जिसमें दिख रहा है कि भाजपा ने हिंसा फैलाई और ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा।

    पार्टी नेता डेरेक'ओ ब्रायन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमित शाह झूठ बोल रहे हैं और इस बात के उनके पास वीडियो प्रूफ हैं।

    उन्होंने कहा कि मूर्ति तोड़ने वाले गुंडों को उत्तर प्रदेश से लाया गया था।

    शिकायत

    चुनाव आयोग को वीडियो सौंपेगी TMC

    डेरेक ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गुंडे दीवार फांदकर कॉलेज में घुस रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने रोड शो में आने वाले लोगों से हथियारों और रॉड के साथ आने को कहा गया था।

    डेरेक ने बताया कि पार्टी इन वीडियो को चुनाव आयोग के पास ले जाएगी और इनकी आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

    उन्होंने TMC कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पोस्टर फाड़े जाने की घटना से भी इनकार किया।

    विरोध प्रदर्शन

    ममता बनर्जी समेत TMC नेताओं ने बदली अपनी प्रोफाइल पिक्चर

    मंगलवार को हुई हिंसा में विद्यासागर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके लिए दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है।

    वहीं बुधवार को ममता बनर्जी समेत TMC के सभी नेताओं ने ट्विटर और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को हटाकर विद्यासागर की तस्वीर लगा ली है।

    पार्टी के ट्विटर और फेसबुक पेज पर विद्यासागर की तस्वीर लगाई गई है।

    पार्टी ने कहा कि वह हिंसा के विरोध स्वरूप ऐसा कर रही है।

    मामला

    भाजपा ने तृणमूल पर लगाए थे हिंसा के आरोप

    मंगलवार को अमित शाह को कोलकाता में रोड शो था। इससे पहले खबरें आई थीं कि कोलकाता की सड़कों पर लगे भाजपा के पोस्टर हटा दिये गए हैं।

    भाजपा का आरोप है कि रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की। इसके बाद कॉलेज स्ट्रीट के पास हुई हिंसा में भीड़ ने तीन बाइकों में आग लगा दी।

    अमित शाह ने कहा कि TMC कार्यकर्ताओं ने उनके रोड शो पर ईंटें और पत्थर फेंके।

    जानकारी

    अंतिम चरण में डाले जाएंगे राज्य की नौ सीटों पर वोट

    अंतिम चरण के लिए राज्य की नौ सीटों पर वोटिंग होनी है। ये सीटें हैं- जयनगर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, डायमंड हार्बर, मथुरापुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर और जाधवपुर। इन सीटों के लिए भाजपा और TMC पूरा जोर लगा रही है।

    नुकसान

    ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी

    हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने विद्यासागर कॉलेज में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को भी तोड़ दिया।

    ममता ने बाद में विद्यासागर कॉलेज का दौरा किया और उन्होंने अपने हाथ से मूर्ति के टुकड़े उठाए।

    साथ ही TMC ने मूर्ति तोड़े जाने को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है।

    बता देें, ईश्वर चंद्र विद्यासागर बंगाल पुनर्जागरण के एक प्रमुख व्यक्ति थे। उन्हें विधवाओं पर होने वाले अत्याचारों और अन्यायों से लड़ने के लिए याद किया जाता है।

    पश्चिम बंगाल

    बेहद महत्वपूर्ण बन गया है पश्चिम बंगाल

    भाजपा और TMC के इस तीखे टकराव का कारण इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल का बेहद महत्वपूर्ण राज्य बन कर उभरना है।

    उत्तर भारत में सीटों के नुकसान की संभावना को देखते हुए भाजपा यहां ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहती है और उसका लक्ष्य राज्य की 42 में से 20 सीट जीतने पर है।

    वहीं, ममता भी राज्य में बेहद शानदार प्रदर्शन करना चाहती है, ताकि गठबंधन की सरकार बनने पर वह प्रधानमंत्री पद पर दावा कर सकें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    कोलकाता
    ममता बनर्जी
    अमित शाह

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    पश्चिम बंगाल

    बंगाल में जमने के लिए भाजपा करेगी 300 से ऊपर रैली, अप्रैल में कोलकाता में महारैली भारतीय जनता पार्टी
    पश्चिम बंगाल: रोड रोलर पर बैठकर शादी समारोह में पहुँचा दूल्हा, हर जगह हो रही चर्चा अजब-गजब खबरें
    2019 लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी की राह में बाधा बन सकती हैं ये तीन महिला नेता भारत की खबरें
    मोदी की बंगाल रैली में जमा हुई भयंकर भीड़, भाषण छोटा कर खत्म करनी पड़ी रैली भारत की खबरें

    कोलकाता

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें
    ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने में 2018 में ये चीज़ें रहीं आगे, चिकन बिरयानी ने मारी बाजी मुंबई
    यात्री को लगी सिगरेट पीने की तलब, वापस दिल्ली की तरफ़ घुमवा दी फ़्लाइट दिल्ली
    ख़राब ड्राइविंग के मामले में दिल्ली सबसे आगे, जानिये किस शहर में होती है सुरक्षित ड्राइविंग भारत की खबरें

    ममता बनर्जी

    ममता के गढ़ में अमित शाह, जानें क्या है भाजपा की 'लुक ईस्ट रणनीति' भारतीय जनता पार्टी
    फिर रोकी गई शाह के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, आखिर भाजपा से क्यों डर रही हैं ममता? पश्चिम बंगाल
    जानें क्यों केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    मोदी को तानाशाह नेता बताने वाली ममता कैसे खुद बंगाल में कर रही हैं तानाशाही, जानें पश्चिम बंगाल

    अमित शाह

    चुनावी वादों को लेकर गडकरी का बयान, विपक्ष ने सरकार पर कसा तंज नितिन गडकरी
    अंतरिम बजट पेश, जानिये क्या रही सरकार और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया योगी आदित्यनाथ
    नितिन गडकरी का फिर विवादित बयान, कहा- जो घर नहीं संभाल सकता वो देश क्या संभालेगा भारतीय जनता पार्टी
    पुणे में बोले गडकरी- कोई जातिवाद की बात करेगा तो मैं उसकी पिटाई कर दूंगा भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025