NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के अहम मुद्दे और किस पार्टी ने किया क्या वादा किया है? 
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के अहम मुद्दे और किस पार्टी ने किया क्या वादा किया है? 
    त्रिपुरा में 16 फरवरी को होगा मतदान

    #NewsBytesExplainer: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के अहम मुद्दे और किस पार्टी ने किया क्या वादा किया है? 

    लेखन सकुल गर्ग
    Feb 13, 2023
    08:17 pm

    क्या है खबर?

    त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन और कांग्रेस-वाम गठबंधन के अलावा नवगठित आदिवासी पार्टी टिपरा मोथा भी चुनावी मैदान में है।

    आइए जानते हैं कि त्रिपुरा चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं और किस पार्टी ने क्या वादा किया है।

    मुद्दे 

    क्या हैं अहम मुद्दे? 

    त्रिपुरा चुनाव में कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दों में से शामिल हैं। इसके अलावा सभी पार्टियां आदिवासी समुदाय के वोट को साधने के लिए उनके लिए विभिन्न विकास योजनाओं की बात कर रही हैं।

    राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली भी एक बड़ा मुद्दा है, वहीं कोर्ट के आदेश पर बर्खास्त हुए 10,000 से अधिक सरकारी शिक्षक अपनी दोबारा नियुक्ति किए जाने की मांग कर रहे हैं।

    बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ भी एक मुद्दा है।

    मांग

    टिपरा मोथा ने क्या वादे किए हैं?

    नई आदिवासी पार्टी टिपरा मोथा को लगता है कि स्वदेशी लोग अपनी ही मातृभूमि में अल्पसंख्यक बन गए हैं क्योंकि बांग्लादेश से हिंदू प्रवासियों की बाढ़ आ गई है, इसलिए पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में एक अलग राज्य 'ग्रेटर तिप्रालैंड' के लिए लड़ने का वादा किया है।

    इसके अलावा 20,000 नई नौकरियां, आदिवासी परिषद के लिए एक पुलिस बल की स्थापना और आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के लिए पुनर्वास पैकेज जैसे वादे भी घोषणापत्र में शामिल हैं।

    घोषणा

    भाजपा ने क्या वादे किए हैं?

    सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने पर वह आदिवासी क्षेत्रों के लिए अधिक स्वायत्तता, किसानों की आर्थिक सहायता और रबर आधारित उद्योग के क्षेत्रों में वृद्धि करेगी।

    पार्टी ने कहा है कि सत्ता में आने पर अनुकुल चंद्र के नाम पर लोगों के लिए पांच रुपये में भोजन योजना शुरू करने के साथ ही राजधानी अगरतला में एक क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान की स्थापना भी की जाएगी।

    वादा

    कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली का किया वादा

    कांग्रेस ने गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए 20 सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किया है। पार्टी ने कहा कि सत्ता मिलने पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को वापस लाया जाएगा।

    पार्टी ने अगले पांच साल में रोजगार के 50,000 अवसर सृजित करने के साथ-साथ चाय बागान में काम करने वाले खेतिहर मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की बात भी कही है।

    वादा 

     वाम गठबंधन ने क्या वादे किए हैं?

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में अगले पांच वर्षों में सरकारी और निजी क्षेत्र में 2.5 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया है।

    गठबंधन ने राज्य के हर परिवार को 50 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, गरीब लोगों को जमीन का आवंटन और सरकारी शिक्षण संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाने का वादा भी किया है।

    10,000 से अधिक बर्खास्त शिक्षकों की फिर से नियुक्ति का वादा भी किया गया है।

    समीकरण

    किसका पलड़ा है भारी?

    त्रिपुरा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने से कांग्रेस-वाम गठबंधन को फायदा होने की उम्मीद है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस और वामदलों में पहली बार गठबंधन हुआ है और इससे पहले दोनों पक्ष यहां हमेशा से एक-दूसरे के धुर-विरोधी रहे हैं।

    इस गठबंधन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ रही है।भाजपा को भी रेस से बाहर नहीं माना जा सकता और वह नतीजों से चौंकाने का माद्दा रखती है।

    नतीजे 

    पिछली बार क्या रहे थे नतीजे?

    भाजपा ने 2018 में हुए पिछले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 43.59 प्रतिशत वोट के साथ 36 सीटें हासिल की थीं और बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री बनाया था। वाम गठबंधन 42.2 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के बावजूद सिर्फ 16 सीटें हासिल कर पाया था।

    इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) ने आठ सीटें जीती थीं।

    भाजपा ने पिछले साल मई में बिप्लब कुमार देब की जगह माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बना दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्रिपुरा
    त्रिपुरा चुनाव
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    त्रिपुरा

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नए उप राज्यपालों के नाम का ऐलान, जानिये उनके बारे में नरेंद्र मोदी
    त्रिपुरा: BSF द्वारा तस्करों से बचाई गईं 250 से अधिक गायें गोशाला से चोरी दिल्ली
    त्रिपुरा: गैंगरेप के बाद 17 वर्षीय पीड़िता को जिंदा जलाया, बॉयफ्रेंड है मुख्य आरोपी रेप
    संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त, जानें कौन-कौन से अहम बिल हुए पारित पाकिस्तान समाचार

    त्रिपुरा चुनाव

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित भाजपा समाचार
    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें कांग्रेस समाचार

    भाजपा समाचार

    कौन हैं WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप? कुश्ती
    त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश त्रिपुरा
    छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का पायलट वाहन पलटा, एक कांस्टेबल की मौत छत्तीसगढ़
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल

    कांग्रेस समाचार

    आजाद पार्टी के लगभग 30 संस्थापक सदस्य होंगे कांग्रेस में शामिल, रजिस्ट्रेशन पर गहराया संकट गुलाम नबी आजाद
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर बोले राहुल- शख्स सिर्फ गले मिलना चाहता था राहुल गांधी
    राहुल गांधी बोले- मैं वरुण गांधी की विचारधारा को कभी स्वीकार नहीं कर सकता राहुल गांधी
    रिमोट वोटिंग और इससे संबंधित RVM क्या है, जिसका कई पार्टियों ने किया विरोध? चुनाव आयोग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025