NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान शुरू, राहुल गांधी समेत ये बड़े चेहरे मैदान में
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान शुरू, राहुल गांधी समेत ये बड़े चेहरे मैदान में
    लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है

    लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान शुरू, राहुल गांधी समेत ये बड़े चेहरे मैदान में

    लेखन मुकुल तोमर
    May 20, 2024
    07:00 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा है।

    सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसके बाद 695 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद हो जाएगी।

    लोकसभा के साथ-साथ आज ओडिशा में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 34 सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

    राज्य

    किन राज्यों की कितनी सीटों पर हो रहा मतदान? 

    आज पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी के साथ महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा।

    राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7 और बिहार की 5 सीटों पर भी मतदान जारी है।

    इसके अलावा ओडिशा की 5 सीटों, झारखंड की 3 सीटों और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर भी मतदान हो रहा है।

    बड़े नाम

    राहुल गांधी समेत इन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर 

    गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीटों पर सबकी नजरें हैं।

    रायबरेली से राहुल गांधी मैदान में हैं, जिनका मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है।

    दूसरी तरफ अमेठी में गांधी परिवार के विश्वस्त किशोर लाल शर्मा का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुकाबला है।

    लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मैदान में हैं तो जम्मू-कश्मीर की बारामूला से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की किस्मत दांव पर है।

    पिछले नतीजे

    पिछले चुनावों में क्या रहे थे इन सीटों के नतीजे? 

    आज जिन 49 सीटों पर मतदान हो रहा है, 2019 लोकसभा चुनाव में इनमें से 34 सीटें भाजपा और उसके सहयोगियों ने जीती थीं। भाजपा ने अकेले 32 सीटें जीती थीं।

    इसके विपरीत कांग्रेस के खाते में मात्र एक सीट (रायबरेली) आई थी और विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल पार्टियां 6 सीटें जीती थीं।

    बाकी बची 9 सीटों में से 7 सीटों पर अविभाजित शिवसेना और 2 सीटों पर ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) जीती थीं।

    अन्य चरण

    पहले 4 चरणों में 379 सीटों पर हो चुका है मतदान

    पहले 4 चरणों में देशभर की 379 सीटों पर मतदान हो चुका है, जो कुल 543 सीटों की लगभग 70 प्रतिशत हैं।

    19 अप्रैल को पहले चरण में कुल 102 सीटों पर 66.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 88 सीटों पर 66.7 प्रतिशत मतदान हुआ।

    7 मई को तीसरे चरण में 93 सीटों पर लगभग 65.7 प्रतिशत मतदान हुआ। 13 मई को चौथे चरण में 96 सीटों पर 69.2 प्रतिशत मतदान हुआ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    राहुल गांधी
    राजनाथ सिंह
    स्मृति ईरानी

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    लोकसभा चुनाव

    महाराष्ट्र: मतदान करने वालों के लिए मुंबई मेट्रो का ऐलान, यात्रा करने पर मिलेगी छूट महाराष्ट्र
    छत्तीसगढ़: मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रही BSF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल छत्तीसगढ़
    उत्तर प्रदेश: मंच पर भाषण दे रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, गिरफ्तार स्वामी प्रसाद मौर्य
    इंदौर-सूरत के बाद अब कांग्रेस को ओडिशा के पुरी में झटका, प्रत्याशी ने लौटाया टिकट  ओडिशा

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को असम पुलिस ने भेजा समन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें असम पुलिस
    राहुल गांधी को मानहानि मामले में कोर्ट से जमानत मिली, अमित शाह को कहा था 'हत्यारा' अमित शाह
    भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा कुछ दिन का ब्रेक, लेक्चर देने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाएंगे राहुल कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय पर साधा था निशाना, भड़कीं सोना महापात्रा ने दिया ये जवाब ऐश्वर्या राय

    राजनाथ सिंह

    SCO बैठक के लिए भारत आएंगे चीनी रक्षा मंत्री, गलवान हिंसा के बाद पहला दौरा रूस समाचार
    सत्यपाल मलिक बोले- राजनाथ प्रधानमंत्री पद के लिए गंभीर उम्मीदवार, भाग्य में होगा तो जरूर बनेंगे सत्यपाल मलिक
    राजनाथ सिंह की चीन के रक्षा मंत्री के साथ बैठक, गलवान हिंसा के बाद पहला मौका शंघाई सहयोग संगठन
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर पहुंचे, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का लेंगे जायजा बारामूला

    स्मृति ईरानी

    भाजपा सांसद ने किया पॉर्न शब्द का इस्तेमाल, ईरानी ने दी मर्यादा बनाए रखने की नसीहत भारतीय जनता पार्टी
    आजम खान के विवादित बयान पर हंगामा तेज, सदन से निलंबित करने की मांग समाजवादी पार्टी
    भाजपा सांसद रमा देवी पर विवादित टिप्पणी के लिए आजम खान ने मांगी माफी भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025