NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / AAP का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- पार्टी के खिलाफ प्रधानमंत्री चला रहे 'ऑपरेशन झाड़ू'
    अगली खबर
    AAP का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- पार्टी के खिलाफ प्रधानमंत्री चला रहे 'ऑपरेशन झाड़ू'
    अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा

    AAP का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- पार्टी के खिलाफ प्रधानमंत्री चला रहे 'ऑपरेशन झाड़ू'

    लेखन मुकुल तोमर
    May 19, 2024
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) के तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा मुख्यालय की तरफ मार्च किया।

    पुलिस के रोकने पर AAP नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं और नारेबाजी की। अब धरना खत्म हो गया है।

    मार्च से पहले AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा AAP को खत्म करने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' चला रहे हैं।

    बयान

    क्यों बोले केजरीवाल?

    केजरीवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री जी ने AAP को पूरी तरह से खत्म करने और कुचलने का इरादा बनाया है... उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चालू किया है, जिसका नाम है 'ऑपरेशन झाड़ू'... मोदी जी का कहना है कि AAP बहुत तेजी से बढ़ रही है, इनके कामों की चर्चा पूरे देश में होने लगी है और आने वाले भविष्य में AAP भाजपा के लिए कड़ी चुनौती हो सकती है, इसलिए ये हमें तुरंत खत्म करना चाहते हैं।"

    आरोप

    केजरीवाल बोले- AAP के बैंक खाते सीज किए जाएंगे

    केजरीवाल ने आगे कहा, "'ऑपरेशन झाड़ू' के तहत AAP के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा, गिरफ्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में AAP के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे। ED के वकील ने कोर्ट में कहा है कि चुनाव के बाद AAP के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे... और AAP का दफ्तर खाली करके AAP का सड़क पर लाया जाएगा। ये 3 प्लान इन्होंने बनाए हैं... आप एक केजरीवाल गिरफ्तार करोगे, भारत माता 100 केजरीवाल पैदा करेगी।"

    गिरफ्तारी

    अपने PA की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने किया था प्रदर्शन का ऐलान

    बता दें, दिल्ली पुलिस ने कल शनिवार को केजरीवाल के PA बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद केजरीवाल ने इस प्रदर्शन का ऐलान किया था।

    उन्हें AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    मालीवाल का आरोप है कि 13 मई को जब वह केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गईं तो कुमार ने उन्हें थप्पड़ों और लातों से बुरी तरह पीटा, शर्ट खींची और जान से मारने की धमकी दी।

    अन्य नेता

    AAP के ये नेता भी जेल में 

    AAP के दूसरे सबसे बड़े नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शराब नीति मामले में जेल में बंद हैं।

    इसके अलावा एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं।

    केजरीवाल खुद शराब नीति मामले में 50 दिन जेल में रहे और अभी चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।

    AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी 6 महीने जेल में रहने के बाद हाल ही में बाहर आए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    अरविंद केजरीवाल

    हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मांग, केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने की व्यवस्था हो दिल्ली सरकार
    AAP का आरोप- जेल में केजरीवाल को मारने की साजिश, तिहाड़ प्रशासन का आया जवाब आम आदमी पार्टी समाचार
    रांची में INDIA की 'उलगुलान महारैली', सुनीता केजरीवाल बोलीं- वे अरविंद को मारना चाहते हैं भाजपा समाचार
    दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 'असाधारण अंतरिम जमानत' देने की याचिका खारिज की दिल्ली हाई कोर्ट

    आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का बड़ा प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई सुप्रीम कोर्ट
    अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर भेजे गए, ED ने बताया शराब घोटाले का सरगना प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    ED की हिरासत से केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश, AAP करेगी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन अरविंद केजरीवाल
    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को महारैली करेगा INDIA गठबंधन अरविंद केजरीवाल

    भाजपा समाचार

    ममता बनर्जी बोलीं- मैंने बनाया INDIA गठबंधन, कांग्रेस-CPIM पर वोट बर्बाद मत करना ममता बनर्जी
    लोकसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच पहले चरण का मतदान पूरा, कहां-कितने प्रतिशत मतदान हुआ? लोकसभा चुनाव
    ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- न्यायपालिका और फैसलों को प्रभावित कर रही भाजपा ममता बनर्जी
    गुजरात: सूरत सीट पर भाजपा की निर्विरोध जीत, कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025