Page Loader
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा कुछ दिन का ब्रेक, लेक्चर देने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाएंगे राहुल
राहुल गांधी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जाएंगे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा कुछ दिन का ब्रेक, लेक्चर देने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाएंगे राहुल

लेखन गजेंद्र
Feb 21, 2024
11:50 am

क्या है खबर?

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ब्रिटेन की कैंम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जाएंगे। इसके कारण 27 और 28 फरवरी को यात्रा बंद रहेगी। कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि राहुल को कैम्ब्रिज में 2 लेक्चर देने हैं और उनका कार्यक्रम पहले से तय था। इन दोनों तारीखों के अलावा 22 और 23 फरवरी को भी यात्रा बंद रहेगी। इससे पहले आज उन्नाव में राहुल एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम

क्या रहेगा यात्रा का अगले कुछ दिन का कार्यक्रम?

जयराम रमेश ने बताया कि 24 फरवरी को यात्रा मुरादाबाद से फिर शुरू होगी और संभल, हाथरस और आगरा होते हुए 25 फरवरी को धौलपुर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा 26 फरवरी से 1 मार्च तक बंद रहेगी। 27 और 28 फरवरी को राहुल को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाना है, वहीं बाकी दिन लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक होनी है। इसमें राहुल भी मौजूद रहेंगे। यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश से फिर शुरू होगी।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए जयराम रमेश ने क्या कहा