NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार

    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 26, 2019
    04:17 pm

    क्या है खबर?

    सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

    उसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की IT सेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

    शिकायत मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को सुबह 4 बजे उसे उसके घर से उठा लिया।

    पूरा मामला क्या है, आइए आपको बताते हैं।

    मामला

    क्या था विवादित पोस्ट्स में?

    पुलिस के अनुसार, स्वाभिमान आंदोलन चलाने वाले बलिराज धोटे ने व्हाट्सऐप और फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक साम्रगी शेयर की थी।

    उनकी एक पोस्ट में कहा गया था कि एक मुस्लिम वकील ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का केस लड़ा था, जबकि RSS से संबंधित एक हिंदू वकील ने उनके खिलाफ केस लड़ा था।

    दूसरी पोस्ट में बलिराज ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर विवादित बात कही थी।

    बयान

    SP ने कहा, पोस्ट्स से था शहर की शांति को खतरा

    इलाके के SP महेश्वर रेड्डी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया कि इन पोस्ट्स से शहर में बेचैनी पैदा हुई थी और इनसे शहर की शांति को खतरा था।

    बलिराज को अंधेरे में सुबह 4 बजे गिरफ्तार करने की क्या जरूरत थी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा IT सेल ने पिछली शाम को उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस को तथ्यों की जांच करने में थोड़ा समय लगा।

    कार्रवाई

    इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला

    पुलिस ने बलिराज के खिलाफ IPC की धारा 354 (A)(1)(iv) (अश्लील टिप्पणी) और धारा 505(2) (लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काने की साजिश) के तहत केस दर्ज किया गया है।

    इसके अलावा उसके खिलाफ IT कानून की धारा 67 के तहत अश्लील साम्रगी शेयर करने के लिए भी मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बलिराज को आज मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    फेसबुक
    महाराष्ट्र
    व्हाट्सऐप

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट
    ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का विरोध- अमित शाह अमित शाह
    IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े राशिद खान
    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन

    नरेंद्र मोदी

    ट्रम्प का दावा, प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर पर मध्यस्थता करने के लिए कहा, भारत का इनकार भारत की खबरें
    कश्मीर विवाद में मध्यस्थता: ट्रम्प के दावे पर राजनीति तेज, राहुल ने मांगी प्रधानमंत्री की सफाई भारत की खबरें
    कर्नाटक: आज सरकार बनाने का दावा कर सकती है भाजपा, येदियुरप्पा बन सकते हैं मुख्यमंत्री कर्नाटक
    संसद में बोले राजनाथ सिंह- कश्मीर भारत के गौरव का विषय, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं पाकिस्तान समाचार

    फेसबुक

    व्हाट्सऐप प्रमुख समेत दो शीर्ष अधिकारियों ने छोड़ी फेसबुक, अब ये संभालेंगे कमान इंस्टाग्राम
    फेसबुक यूजर्स की सुरक्षा के साथ समझौता, कंपनी के कर्मचारियों को पता थे यूजर्स के पासवर्ड इंस्टाग्राम
    लोकसभा चुनावों के लिए फेसबुक ने जारी किया 'कैंडिडेट कनेक्ट' फीचर, जानें क्या होगा खास फेक न्यूज
    प्रधानमंत्री मोदी को मारने के लिए फेसबुक पर कॉन्ट्रैक्ट की मांग कर रहा युवक गिरफ्तार जयपुर

    महाराष्ट्र

    लोकसभा चुनाव 2019: पहले 3 चरणों में ही 2014 के मुकाबले ढाई गुना कैश जब्त पश्चिम बंगाल
    लोकसभा चुनाव: चौथे चरण की 72 सीटों पर मतदान जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर बिहार
    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में 5 शिकायतें दर्ज, एक में मिली क्लीन चिट पाकिस्तान समाचार
    महाराष्ट्र में सुरक्षा बलों पर नक्सली हमला, 15 जवान शहीद गृह मंत्रालय

    व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप में आया नया फीचर, वीडियो देखते-देखते कर सकेंगे चैटिंग, जानिये कैसे करना है इस्तेमाल इंटरनेट
    व्हाट्सऐप पर खुद की फोटो का बनाएं स्टीकर, ये है डाउनलोड और इस्तेमाल करने का तरीका लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    नए साल से इन मोबाइल पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप, कहीं इनमें आपका मोबाइल भी तो नहीं? लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    व्हाट्सऐप पर मिलेगा बायोमेट्रिक सिक्योरिटी और एक साथ 30 ऑडियो फाइल भेजने का फीचर एंड्रॉयड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025