NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव से पहले फेसबुक ने हटाए कांग्रेस IT सेल से जुड़े 687 पेज, जानिये वजह
    लोकसभा चुनाव से पहले फेसबुक ने हटाए कांग्रेस IT सेल से जुड़े 687 पेज, जानिये वजह
    राजनीति

    लोकसभा चुनाव से पहले फेसबुक ने हटाए कांग्रेस IT सेल से जुड़े 687 पेज, जानिये वजह

    लेखन प्रमोद कुमार
    April 01, 2019 | 05:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लोकसभा चुनाव से पहले फेसबुक ने हटाए कांग्रेस IT सेल से जुड़े 687 पेज, जानिये वजह

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने कांग्रेस की IT सेल के लोगों से जुड़े 687 पेज और अकाउंट डिलीट किये हैं। फेसबुक ने कहा कि यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव से पहले फेक अकाउंट के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत की गई है। कंपनी ने कहा कि समन्वित नेटवर्क में काम कर रहे इन अकाउंट को स्पैम भेजने और असामान्य व्यवहार के चलते डिलीट किया गया है। आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    फेसबुक ने इन वजहों से हटाए अकाउंट

    फेसबुक की साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी के प्रमुख नेथेनियल ग्लेईशरने ने बताया कि फेसबुक ने भारत में 687 अकाउंट डिलीट किए हैं। इनमें से अधिकतर कांग्रेस आईटी सेल के लोगों से जुड़े हुए अकाउंट थे। उन्होंने कहा, "जब भी हम ऐसे कोई अकाउंट हटाते हैं तो इसका कारण असामान्य व्यवहार होता है। वे अपनी पहचान छिपाने के लिए फेक नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी वजह से इन अकाउंट को डिलीट किया गया है।"

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल के कारण चर्चा में थी फेसबुक

    पिछले कुछ समय से फेसबुक पर यूजर डाटा लीक और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने के आरोपों के चलते सुर्खियों में हैं। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर चुनावों के लिए खास तैयारियां की है। हाल ही में फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक विज्ञापनों के साथ विवरण देना शुरू किया है। साथ ही फेक न्यूज रोकने के लिए कंपनी ने थर्ड पार्टी ऑर्गेनाइजेशन के साथ साझेदारी की है।

    कांग्रेस की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं

    भारत में फेसबुक के 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी ने अपने बयान में जानकारी दी कि हटाए गए अकाउंट ने विज्ञापनों के लिए लगभग 27 लाख रुपये खर्च किए थे। इनका सबसे पहला विज्ञापन अगस्त 2014 और आखिरी विज्ञापन मार्च, 2019 में चला था। ये अकाउंट स्थानीय समाचारों के साथ-साथ आगामी चुनाव और भाजपा से जुड़े समाचार शेयर कर रहे थे। कांग्रेस की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

    फेक न्यूज के खिलाफ कंपनी ने उठाये ये कदम

    लोकसभा चुनाव से पहले फेक न्यूज और झूठी सूचनाओं को शेयर होने से रोकने के लिए फेसबुक ने कई कदम उठाए हैं। कंपनी ने फेक अकाउंट को ब्लॉक करना शुरु किया है और थर्ड-पार्टी फैक्ट चेकिंग ऑर्गेनाइजेशन से साझेदारी की है। कंपनी ने बताया कि फेसबुक पर अगर कोई फेक न्यूज पाई जाती है तो उसकी अपीयरेंस 80 प्रतिशत कम कर दी जाएगी। कंपनी व्हाट्सऐप पर भी फेक न्यूज के प्रसार को रोकने के लिए काम कर रही है।

    भारत में फेसबुक के सबसे ज्यादा यूजर्स

    भारत में फेसबुक के सबसे ज्यादा 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। यह संख्या भारत के कुल मतदाताओं की संख्या का एक तिहाई हिस्सा है। फेसबुक ने बताया कि वह पिछले दो सालों से चुनावों के लिए तैयारी कर रही है। कंपनी ने चुनावों के दौरान अपने प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज को रोकने के लिए लगभग 30 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति की है। बता दें, 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में फेसबुक पर कई आरोप लगे थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    फेसबुक
    कांग्रेस समाचार
    सोशल मीडिया
    लोकसभा चुनाव

    फेसबुक

    डिलीवरी बॉय ने किया महिला का यौन उत्पीड़न, 'स्विगी' ने माफी में भेजे 200 रुपये सोशल मीडिया
    प्रधानमंत्री मोदी को मारने के लिए फेसबुक पर कॉन्ट्रैक्ट की मांग कर रहा युवक गिरफ्तार जयपुर
    लोकसभा चुनावों के लिए फेसबुक ने जारी किया 'कैंडिडेट कनेक्ट' फीचर, जानें क्या होगा खास फेक न्यूज
    फेसबुक यूजर्स की सुरक्षा के साथ समझौता, कंपनी के कर्मचारियों को पता थे यूजर्स के पासवर्ड इंस्टाग्राम

    कांग्रेस समाचार

    ट्विटर यूजर ने सुषमा स्वराज से पूछा, आप खुद को चौकीदार क्यों कहती हैं, जानें जवाब ट्विटर
    'शॉटगन' के भाजपा छोड़ने पर बोलीं सोनाक्षी, कहा- पापा ने निर्णय लेने में कर दी देरी नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव: क्या होती है उम्मीदवारों की जमानत राशि और किस स्थिति में होती है जब्त लोकसभा चुनाव
    राहुल गांधी- मोदी के 15 लाख रुपये के 'वादे' से आया न्यूनतम आय गारंटी का विचार नरेंद्र मोदी

    सोशल मीडिया

    गंदे तरीके से नींबू पानी बनाने का वीडियो वायरल, रेलवे ने लगाई बिक्री पर रोक भारत की खबरें
    बरखा दत्त को आपत्तिजनक मैसेज और तस्वीरें भेजने के आरोप में चार गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    हरियाणा: शिक्षक को कॉलेज में प्यार के फॉर्मूले पढ़ाना पड़ा महँगा, वीडियो वायरल शिक्षा
    व्हाट्सऐप कर रही 'इमेज सर्च' फीचर की टेस्टिंग, फेक न्यूज पर लग सकेगी लगाम गूगल

    लोकसभा चुनाव

    भारत का सबसे असफल प्रत्याशी है यह शख्स, अब तक हार चुका है 199 चुनाव राहुल गांधी
    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर का दावा- UPA के समय हुई थी 11 सर्जिकल स्ट्राइक आंध्र प्रदेश
    आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए कन्हैया कुमार पर केस दर्ज बिहार
    भारत के राजनीतिक इतिहास के सबसे लोकप्रिय नारे, जिन्होंने तय किया चुनावी हवा का रुख नरेंद्र मोदी
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023