NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / फेसबुक पर बिताए अपने समय का पता करने के लिए अपनाएं यह तरीका
    अगली खबर
    फेसबुक पर बिताए अपने समय का पता करने के लिए अपनाएं यह तरीका

    फेसबुक पर बिताए अपने समय का पता करने के लिए अपनाएं यह तरीका

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 29, 2018
    06:43 pm

    क्या है खबर?

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है। अपने दोस्तों से कनेक्ट रहने के साथ-साथ लोग दुनिया-जहां के बारे में भी फेसबुक पर जानकारी लेते हैं।

    अपनी हर एक्टिविटी की जानकारी फेसबुक के माध्यम से अपने जानकारों को देना लोगों की आदतों में शुमार हो गया है।

    कुछ लोग जरूरी काम करते हुए भी फेसबुक का इस्तेमाल करते रहते हैं। इससे कई महत्वपूर्ण काम छूट जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जानिये क्यों?

    क्या है फीचर

    डिजिटल हेल्थ के लिए कंपनी ने उठाया कदम

    गूगल और ऐपल की तरह फेसबुक भी डिजिटल हेल्थ के लिए कदम उठाने जा रही है।

    कंपनी अब ऐसा फीचर लेकर आई है जिसकी मदद से यूजर फेसबुक पर बिताए गए अपने समय का पता लगा सकेंगे।

    फेसबुक 'यूअर टाइम ऑन फेसबुक' फीचर लेकर आई है। यह फीचर यूजर का फेसबुक पर बिताया गया समय मिनटों में बताएगा।

    साथ ही यह पिछले दिनों फेसबुक पर बिताये गए समय को भी बताएगा।

    जानकारी

    ऐसे लगाएं फेसबुक पर बिताए समय का पता

    फेसबुक पर अपने बिताये गए समय का पता लगाने के लिए फेसबुक ऐप में जाएं। इसमें मीनू बटन पर क्लिक कर 'सेटिंग और प्राइवेसी' का ऑप्शन चुनें। इसमें 'यूअर टाइम ऑन फेसबुक' दिखेगा। इसमें आपके फेसबुक पर बिताए गए समय की जानकारी मिल जाएगी।

    ऑप्शन

    फेसबुक नोटिफिकेशन को कंट्रोल करने का भी ऑप्शन

    इस फीचर में जाकर फेसबुक पर बिताए जाने वाला समय देखकर यूजर अपने रोज की समय सीमा को तय कर सकते हैं।

    इसके लिए यूजर किसी भी समय सीमा को तय कर सकते हैं।

    उदाहरण के तौर पर अगर यूजर 5 घंटे के लिए फेसबुक के पुश नोटिफिकेशन बंद करना चाहते हैं तो इस फीचर में जाकर कर सकते हैं।

    इसमें पुश नोटिफिकेशन, फ्रेंड रिक्वेस्ट, बर्थडे और लाइव वीडियो की नोटिफिकेशन को कंट्रोल करने का ऑप्शन भी दिया गया है।

    जानकारी

    ज्यादा यूज करने पर यूजर को आएगा नोटिफिकेशन

    फेसबुक पर बिताये गए समय के साथ-साथ इस पर टाइम अलर्ट भी सेट किया जा सकता है जो यूजर द्वारा तय समय बीतने के बाद नोटिफिकेशन भेजेगा और यूजर को ऐप बंद करने के लिए कहेगा।

    फीचर

    यूजर को खुद बंद करनी होगी ऐप

    इस फीचर में समय तय कर देने के बाद अगर यूजर उस समय से ज्यादा फेसबुक पर एक्टिव रहेगा तो उसे ओवरयूज अलर्ट मिलेंगे।

    हालांकि, अगर यूजर तय समय के बाद भी फेसबुक इस्तेमाल करते रहना चाहते हैं तो वे यह काम जारी रख सकते हैं। फेसबुक खुद से ऐप बंद नहीं करेगी।

    यह फीचर यूजर को सिर्फ उसके तय किए गए समय के बारे में याद दिलाएगा।

    ऐप को बंद करने का फैसला खुद यूजर को ही लेना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फेसबुक
    लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    फेसबुक

    अब बिना ऐप ओपन किए देख सकेंगे व्हाट्सऐप पर मिले वीडियो, आ रहा है नया फीचर व्हाट्सऐप
    आपकी फोटो के सहारे परिवार की जानकारी जुटाने की तकनीक पर काम कर रही फेसबुक फेसबुक मैसेंजर

    लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

    चार कैमरों के अलावा रेडमी नोट 6 प्रो को खास बनाते हैं ये फीचर्स लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    फ्री में कोडिंग सिखा रही है ऐपल, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन ऐपल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025