NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExclusive: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी बोले- राहुल 'अनपढ़' नेता, केजरीवाल बना रहे लोगों को बेवकूफ
    अगली खबर
    #NewsBytesExclusive: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी बोले- राहुल 'अनपढ़' नेता, केजरीवाल बना रहे लोगों को बेवकूफ

    #NewsBytesExclusive: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी बोले- राहुल 'अनपढ़' नेता, केजरीवाल बना रहे लोगों को बेवकूफ

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 16, 2019
    03:26 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी रमेश बिधूड़ी मजबूती से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।

    फिलहाल वे लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लगे हैं। इन तैयारियों के बीच उन्होंने न्यूजबाइट्स से खास बातचीत की।

    इस बातचीत में उन्होंने हमारे सवालों के खुलकर जवाब दिए।

    पढ़िये, हमारे इंटरव्यू में उन्होंने आगामी चुनाव, भाजपा सरकार के सफर और लोकसभा चुनाव में चुनौतियों समेत विभिन्न मुद्दों पर क्या-क्या बातें कहीं।

    कार्यकाल

    बतौर सांसद कार्यकाल कैसा रहा?

    भाजपा सरकार और खुद के इस कार्यकाल के सवाल के जवाब में रमेश बिधुड़ी ने कहा, "मेरी राजनीति 25 साल की है। मैंने पहली बार देखा है कि मोदी सरकार में सब कुछ संभव है। सभी योजनाएं चार साल में सब लोगों तक नहीं पहुंच सकती। इनमें थोड़ा समय लगेगा।"

    उन्होंने कहा कि अगर विकास कार्यों की बात की जाए तो इस सरकार ने जो काम किये हैं वे पिछले 65 सालों में नहीं हो पाए थे।

    AAP से मुकाबला

    क्या दिल्ली में आम आदमी पार्टी भाजपा के लिए चुनौती बनेगी?

    दिल्ली में चुनावी संभावनाओं के बारे में बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पता चल गया है कि वो अपने दम पर चुनाव नहीं जीतेगी। इसलिए केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कभी केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने शीला दीक्षित को भ्रष्टाचार का पर्याय बताया था। अब केजरीवाल सत्ता के लिए कुछ भी कर लेंगे। वे दिल्ली और देश के लोकतंत्र पर काला धब्बा हैं।

    मोदी सरकार का कार्यकाल

    'मोदी ने भ्रष्टाचार कम किया'

    मोदी सरकार के सफर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार कम करने की गारंटी नहीं लेते, लेकिन 70 प्रतिशत भ्रष्टाचार कम हुआ है। देशभर में लाखों करोड़ों रुपये की सड़कें बनी हैं, कहीं भी कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में बहुत काम किए हैं, लेकिन कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रहा है। 2022 तक ये बिल्कुल खत्म हो जाएगा।

    राहुल गांधी पर कटाक्ष

    राहुल 'अनपढ़' नेता, भरोसा नहीं किया जा सकता

    जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी राफेल डील में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजा हरिशचंद्र नहीं है। CAG और सुप्रीम कोर्ट को भी इस डील में भ्रष्टाचार नहीं मिला।

    उन्होंने कहा कि राहुल 'अनपढ़' नेता हैं जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती दे रहे हैं। जो देश के प्रधानमंत्री के अध्यादेश को फाड़कर फेंक दे, जो देश की कैबिनेट पर भरोसा न करें, उस पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।

    बयान

    'प्रियंका नहीं दे पाएगी चुनौती'

    हमने उनसे पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी होने के नाते उन्हें लगता है कि प्रियंका गांधी चुनौती बनेगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "यूपी के लोग मरे हुए सांप को अपने गले में नहीं डालते। प्रियंका हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है।"

    राघव चड्ढा

    राघव चड्ढा के आरोपों पर जवाब

    राघव चड्ढा ने न्यूजबाइट्स से इंटरव्यू में कहा था कि दिल्ली में गुंडागर्दी बढ़ी है। इसका जवाब देते हुए बिधुड़ी ने कहा कि दिल्ली में मुख्य सचिव को किसने मारा? आप विधायक ने मनोज तिवारी को धक्का मारा था। असली गुंडागर्दी तो यहां है।

    साउथ दिल्ली में विकास के कार्यों पर उन्होंने कहा कि AAP ने साउथ दिल्ली में अस्पतालों का वादा किया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। भाजपा ने MCD से स्कूल, कम्यूनिटी सेंटर और अस्पताल बनवाएं हैं।

    आरोप

    AAP का आरोप है कि भाजपा और LG काम नहीं करने देते

    इन आरोपों के जवाब में बिधुड़ी ने कहा कि AAP झूठ की राजनीति कर रही है। अगर भाजपा ने AAP को काम नहीं करने दिया तो पार्टी अब अखबारों में विज्ञापन देकर किस बात की बधाई दे रही है।

    अगर मोदी सरकार काम नहीं करने देती तो वे कैसे दावा कर सकते हैं कि दिल्ली के स्कूलों की स्थिति सुधरी है।

    बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में 1,100 स्कूल है। कोई उन्हें 10% स्कूल दिखा दे जिनकी स्थिति सुधरी हो।

    जानकारी

    'यूपी में सपा-बसपा गठबंधन से मिलेगी चुनौती'

    बिधूड़ी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन की वजह से यूपी में कुछ सीटें कम हो सकती हैं, लेकिन भाजपा मजूबती से चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मौकापरस्त लोगों का जमावड़ा है।

    पूर्ण राज्य

    पूर्ण राज्य के नाम पर बेवकूफ बना रही AAP

    AAP पर हमला बोलते हुए बिधूड़ी ने कहा कि AAP दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए अलग-अलग नेताओं के तलवे चाट रही है।

    ये दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का दावा कर रहे हैं लेकिन उस कांग्रेस के तलवे चाट रहे हैं जो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलने के जिम्मेदार है।

    उन्होंने कहा कि ये पूर्ण राज्य के नाम पर फिर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    रोजगार की कमी

    रोजगार के सवाल पर बिधूड़ी ने किए भ्रामक दावे

    रोजगार की कमी के सवाल पर बिधूड़ी ने भ्रामक दावे करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में एक करोड़ रोजगार देंगे। अभी तक 14 करोड़ रोजगार दिए हैं, लेकिन देश में 85 करोड़ युवा हैं। इन सबको चार साल में रोजगार नहीं दिया जा सकता। इसलिए हमने 2022 का टारगेट रखा है। अब इस गति को आगे बढ़ाया जाएगा।"

    किसानों के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये दे रही है।

    दिल्ली

    दिल्ली में राष्ट्रवाद और आतंकवाद पर होगा चुनाव

    दिल्ली में संभावित चुनावी परिणामों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां की सातों सीटें भाजपा जीतेगी।

    बिधूड़ी ने कहा कि ये चुनाव विकास, राष्ट्रवाद और आतंकवाद को लेकर होगा। दिल्ली के लोगों को पता है कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में भारत के टुकड़े वाले नारे लगाने वालों को कौन समर्थन दे रहा था।

    उन्होंने कहा कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी 300 सीटें जीतेंगी और एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    भारतीय जनता पार्टी
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी अरविंद केजरीवाल
    राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की मांग पर AAP में घमासान, अलका का इस्तीफा अरविंद केजरीवाल
    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    केजरीवाल की मौजूदगी में बोले AAP विधायक, कांग्रेस के प्रधानमंत्री को भी दे देंगे समर्थन दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल की सुरक्षा में फिर चूक, जिंदा कारतूस लेकर मिलने पहुंचा शख्स दिल्ली
    दिल्लीः केजरीवाल का मजाक बनाने के लिए उनके भाषण के दौरान खांसने लगे भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद ने कहा- सांसदों को नहीं मिलता पर्याप्त वेतन, चोरी तो करनी पड़ेगी भाजपा सांसद
    केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी मामला, IAS की तैयारी कर रहा छात्र हिरासत में दिल्ली पुलिस

    भारतीय जनता पार्टी

    बेरोजगारी पर भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग में जमीन पर उतरे 'हिटलर-मुसोलिनी' राहुल गांधी
    2019 लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी की राह में बाधा बन सकती हैं ये तीन महिला नेता भारत की खबरें
    मोदी की बंगाल रैली में जमा हुई भयंकर भीड़, भाषण छोटा कर खत्म करनी पड़ी रैली भारत की खबरें
    केवल 4,999 रुपए में मिल रहा है 32 इंच स्मार्ट टीवी, जानें खरीदने की पूरी प्रक्रिया भारत की खबरें

    राहुल गांधी

    कुंभ में डुबकी के साथ राजनीतिक सफर की शुरुआत कर सकती हैं प्रियंका गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने महिला के साथ की सरेआम बदसलूकी, वीडियो वायरल कर्नाटक
    राहुल गांधी का ऐलान, अगर सत्ता में आए तो गरीबों को देंगे न्यूनतम आय की गारंटी छत्तीसगढ़
    योगी के मंत्री बोले- राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025