NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, फडणवीस सहित 99 उम्मीदवारों के नाम 
    अगली खबर
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, फडणवीस सहित 99 उम्मीदवारों के नाम 
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, फडणवीस सहित 99 उम्मीदवारों के नाम 

    लेखन आबिद खान
    Oct 20, 2024
    04:33 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 99 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

    पार्टी ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कृष्णराव बावनकुले को कामठी से टिकट दिया है।

    बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे झारखंड के साथ ही 23 नवंबर को आएंगे।

    महिलाएं

    भाजपा की सूची में 13 महिलाओं को जगह

    सांसद अशोक चव्हाण की बेटी सुजया चव्हाण को भोकर से उम्मीदवार बनाया गया है। अशोक भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं।

    विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ को कल्याण से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

    प्रदेश अध्‍यक्ष बावनकुले को 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था, लेकिन इस बार उन पर भरोसा जताया गया है।

    पार्टी के कुल 99 उम्मीदवारों में से 13 महिलाएं हैं।

    टिकट

    किसे-कहां से मिला टिकट?

    कल्याण पूर्व से सुलभा गायकवाड़, नासिक पश्चिम से सीमाताई हिरे, फुलंबरी से अनुराधाताई चव्हाण, भोकर से श्रीजया चव्हाण, चिखली से श्वेता महाले, नंदुरबार से विजय कुमार गवित, धुले से अनूप अग्रवाल, भुसावल से संजय सावकारे, वर्धा से पंकज भोयर, नागपुर दक्षिण से मोहन माते, हिंगोली से तानाजी मुटकुले, नालासोपारा से राजन नाईक, यवतमाल से मदन येरवर, जामनेर से गिरीश महाजन और मालावार हिल्स सीट से मंगल प्रभात लोढ़ा को टिकट दिया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें सभी उम्मीदवारों के नाम

    BJP releases first list of 99 candidates for Maharashtra assembly polls, fields Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis from Nagpur South West. (n/1)#MaharashtraAssemblyElections2024 pic.twitter.com/PrMMrw5ir7

    — Press Trust of India (@PTI_News) October 20, 2024

    प्रमुख नाम

    इन प्रमुख नेताओं को मिला टिकट

    विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोलाबा से टिकट मिला है। नार्वेकर शिवसेना और NCP विधायकों की सदस्यता के मामले पर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं।

    नितेश राणे को कंकावली से मैदान में उतारा गया है। राणे मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर विवादों में हैं।

    कालिदास कोलंकर को वडाला से एक बार फिर मौका दिया है। वे लगातार 9वीं बार चुनावी मैदान में हैं और 8 चुनावों में जीत दर्ज कर चुके हैं।

    चुनावी कार्यक्रम

    जानें महाराष्ट्र का चुनावी कार्यक्रम

    महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

    नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर होगी।

    4 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे और 20 नवंबर को मतदान होगा।

    राज्य में इस बार कुल 9.63 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता होंगी।

    20.93 लाख पहली बार मतदान करेंगे। राज्य में कुल 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    भाजपा समाचार
    देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में पक रही सियासी खिचड़ी, उद्धव ठाकरे और फडणवीस की मुलाकात के दावे से भूचाल उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: ऐतिहासिक धरोहरों का शहर माना जाता है औरंगाबाद, जानिए यहां के मशहूर पर्यटन स्थल  औरंगाबाद
    महाराष्ट्र: पुणे में हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, 3 की मौत पुणे
    पुणे: कार सवार इंजीनियर के परिवार का 40 लोगों ने पीछा किया, पुलिस ने नहीं बचाया पुणे

    भाजपा समाचार

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: जुलाना में भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी से धक्का-मुक्की हरियाणा
    पश्चिम बंगाल: नहर में मिला नाबालिग का शव, परिजनों ने लगाया बलात्कार और हत्या का आरोप पश्चिम बंगाल
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: HJP उम्मीदवार बलराज कुंडू के साथ बूथ पर मारपीट हरियाणा
    दिल्ली: बस मार्शल बहाली के मुद्दे पर हंगामा, मंत्री सौरभ भारद्वाज हिरासत में लिए गए आम आदमी पार्टी समाचार

    देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र: शिंदे गुट वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा- प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र
    कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद: दोनों राज्यों की सरकारें आमने-सामने, जानिये पूरा मामला कर्नाटक
    महाराष्ट्र में लोकायुक्त के दायरे में आएंगे मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल, लाया जाएगा नया कानून महाराष्ट्र सरकार
    महाराष्ट्र सरकार का आदेश, SIT करेगी सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र की राजनीति

    महाराष्ट्र: क्या शरद पवार की मर्जी से बनी थी भाजपा-NCP सरकार? फडणवीस अपने बयान पर कायम देवेंद्र फडणवीस
    एकनाथ शिंदे गुट की बड़ी जीत, शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह 'तीर-कमान' मिला महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे के खिलाफ जीत के बाद एकनाथ शिंदे का नया कदम, दायर की कैविएट पिटीशन महाराष्ट्र
    शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह खरीदने के लिए हुआ 2,000 करोड़ का सौदा- संजय राउत शिवसेना समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025