Page Loader
पुणे: कार सवार इंजीनियर के परिवार का 40 लोगों ने पीछा किया, पुलिस ने नहीं बचाया
महाराष्ट्र के पुणे में कार सवार इंजीनियर के परिवार पर 40 लोगों ने हमला किया (प्रतीकात्मक: एक्स/@punecitypolice)

पुणे: कार सवार इंजीनियर के परिवार का 40 लोगों ने पीछा किया, पुलिस ने नहीं बचाया

लेखन गजेंद्र
Oct 02, 2024
02:46 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पुणे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक कार सवार परिवार आधी रात को सड़क पर कुछ अराजक लोगों से बचते नजर आ रहा है। घटना 29 सितंबर की है। पीड़ित इंजीनियर रवि करनानी ने दावा किया है कि लावले-नांदे रोड पर यात्रा करते समय कुछ लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया और दूर तक वाहनों से पीछा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की।

घटना

क्या है पूरा मामला?

पुणे के सुसगांव निवासी रवि किरनानी ने 29 सितंबर को रात 1:56 बजे जब वह लावले-नांदे रोड पर थे, तभी एक कार सवार और 2 मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उनको रुकने का इशारा किया। करनानी जब नहीं रुके तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित की कार पर जगह-जगह लोग हथियार से हमला कर रहे हैं। कार में बैठी महिला परेशान हालत में भगवान का नाम लेते हुए सुनी जा रही है।

जांच

नंबर प्लेट देखकर शिकार बनाते हैं स्थानीय लोग

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, करनानी ने बताया कि इलाके में गश्त कर रही पुलिस ने भी उनकी कोई मदद नहीं की। वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले। उनकी शिकायत पर पौड पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। करनानी ने संभावना जताई है कि यह हमला स्थानीय लोगों ने किया है, जो वाहन का नंबर प्लेट देखकर उनको शिकार बनाते हैं।

ट्विटर पोस्ट

घटना की वीडियो