Page Loader
राजस्थान विधानसभा चुनाव: 32वीं बार चुनाव लड़ेंगे तितर सिंह, पेशे से मनरेगा मजदूर
राजस्थान से चुनाव लड़ेंगे मनरेगा मजदूर तितर सिंह

राजस्थान विधानसभा चुनाव: 32वीं बार चुनाव लड़ेंगे तितर सिंह, पेशे से मनरेगा मजदूर

लेखन गजेंद्र
Nov 06, 2023
06:58 pm

क्या है खबर?

लखपति और करोड़पति उम्मीदवारों के बीच राजस्थान के विधानसभा चुनाव में जनता का प्यार पाने के लिए 78 वर्षीय तितर सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। वह गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट से 32वीं बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। वह पहले 31 बार सरपंच से लेकर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जितनी बार भी तितर सिंह चुनाव लड़े हैं, हर बार उनकी जमानत जब्त हुई है। इस बार उनको जनता के आशीर्वाद की उम्मीद है।

चुनाव

तितर सिंह ने नामांकन भरने के लिए सामान और बकरियां बेचीं

करणपुर के गुलाबेवाला (25 एफ) गांव निवासी तितर सिंह एक मनरेगा मजदूर हैं। उन्होंने 1985 में पहली बार नामांकन दाखिल किया था। पांचवीं तक पढ़े सिंह ने अपना नामांकन भरने के लिए घर का सामान और बकरियां बेची हैं। उनकी इच्छा है कि अधिकतम बार नामांकन दाखिल करने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो। संपत्ति के नाम पर उनके पास कुछ नहीं है। उनके 2 बेटों और 3 बेटियों की शादी हो चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

चुनाव प्रचार करते तितर सिंह