Page Loader
उज्जैन रेप केस: आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराया गया
मध्य प्रदेश के उज्जैन में किशोरी से रेप के आरोपी का घर ध्वस्त किया गया

उज्जैन रेप केस: आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराया गया

लेखन गजेंद्र
Oct 04, 2023
06:33 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 15 वर्षीय किशोरी से रेप के आरोपी भरत सोनी के घर को बुधवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी के परिवार ने नानाखेड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बनाया था। इसमें आरोपी अपने माता-पिता और भाई-भाभी के साथ रह रहा था। उज्जैन नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में घर को गिराया। घर गिराने से पहले आरोपी के परिजनों ने जगह खाली कर दी थी।

कार्रवाई

आरोपी के परिवार ने डाल रखा था टिन शेड

नगर निगम द्वारा मकान तोड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो साझा करते हुए एक पत्रकार ने लिखा कि अवैध जमीन पर बना आरोपी का घर केवल एक टिन शेड था। बता दें कि महाकाल थाना क्षेत्र में 25 सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी बदहवास हालत में भटकती मिली थी। वह 8 किलोमीटर तक अर्धनग्न हालत में चली थी। पुलिस ने 700 CCTV फुटेज की मदद से रेप आरोपी ऑटो चालक भरत सोनी को गिरफ्तार किया।

ट्विटर पोस्ट

रेप के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर