NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विश्व अस्थमा दिवस: जानिए अस्थमा के लक्षण, बचाव के उपाय और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    लाइफस्टाइल

    विश्व अस्थमा दिवस: जानिए अस्थमा के लक्षण, बचाव के उपाय और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    विश्व अस्थमा दिवस: जानिए अस्थमा के लक्षण, बचाव के उपाय और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    लेखन अंजली
    May 03, 2022, 10:47 am 1 मिनट में पढ़ें
    विश्व अस्थमा दिवस: जानिए अस्थमा के लक्षण, बचाव के उपाय और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    अस्थमा की बीमारी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। आधुनिकीकरण और बढ़ते प्रदूषण का नकारात्मक प्रभाव न सिर्फ वातावरण, बल्कि इंसान को बाहरी और आंतरिक रूप से भी प्रभावित करता है। इसका सबसे बुरा असर श्वसन तंत्र पर पड़ता है, जिससे अस्थमा जैसी सांस संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अस्थमा प्रदूषित वातावरण समेत खान-पान से जुड़ी लापरवाही और आनुवंशिक रूप से भी हो सकता है। आइए इसके लक्षण, बचाव के उपाय और अन्य बातें जानें।

    अस्थमा क्या है और इससे कौन सी उम्र के लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं?

    अस्थ्मा फेफड़ों से जुड़ी बीमारी है, जिसमें सांस लेने में तकलीफ होती है। इस स्थिति में श्वास नलियों में सिकुडन और सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से फेफड़ों तक ऑक्सीजन ठीक प्रकार से नहीं पहुंच पाता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है और सीने में जकड़न शुरू हो जाती है। अस्थमा किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है, लेकिन आज के समय में यह बीमारी सबसे ज्यादा बच्चों में देखी जा रही है।

    मुख्य रूप से अस्थमा के होते हैं चार प्रकार

    1) एलर्जिक अस्थमा: जब प्रदूषित वातावरण के कारण एलर्जी पैदा करने वाले हानिकारक तत्व शरीर में अपना घर बना लेते हैं तो उनसे एलर्जिक अस्थमा होता है। 2) एक्सरसाइज इंड्यूज अस्थमा: शारीरिक गतिविधियों को करने में शरीर को मुश्किल होना, एक्सरसाइज इंड्यूज अस्थमा की वजह होती है। 3) कफ वेरिएंट अस्थमा: यह श्वसन संक्रमण की वजह से होता है। 4) ऑक्यूपेशनल अस्थमा: जब अस्थमा किसी विशेष काम को करने से होता है, तो उसे ऑक्यूपेशनल अस्थमा कहा जाता है।

    इन कारणों से हो सकता है अस्थमा

    अस्थमा तब अटैक करता है, जब सांस की नलियों में सूजन के साथ मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं, जिसके कारण ये हो सकते हैं: 1) अगर परिवार में किसी सदस्य को अस्थमा हो। 2) आनुवंशिक रूप से मिलने वाली एलर्जी जिसे अटॉपी कहते हैं। 3) बचपन में श्वसन तंत्र संबंधी संक्रमण। 4) नवजात अवस्था में किसी वायरल इंफ्केशन के संपर्क में आना। 5) धूल कणों के संपर्क में आने से। 6) धूम्रपान करने से। 7) मौसम में बदलाव होने से।

    अस्थमा के सामान्य और गंभीर लक्षण

    अस्थमा के सामान्य लक्षण: 1) खांसी आना। 2) सांस लेने-छोड़ने के दौरान पसलियों के बीच की त्वचा का ऊपर और नीचे होना। 3) सांस लेने में तकलीफ होना खासकर जब एक्सरसाइज की जा रही हो। 4) सांस लेने के दौरान घरघराहट महसूस होना। अस्थमा के गंभीर लक्षण: 1) चेहरे और होंठो का नीला पड़ना। 2) पल्स का तेज होना। 3) अत्याधिक तनाव। 4) पसीना आना। 5) अस्थाई रूप से सांस जाना। 6) सीने में दर्द और सख्तपन महसूस होना।

    अस्थमा ग्रसितों की डाइट में जरूर शामिल होने चाहिए ये खाद्य पदार्थ

    फल: सेब, कैंटालूप्स, केले, कीवी, अनानास, जामुन और विटामिन-सी युक्त फल। सब्जियां: गाजर, लहसुन, ब्रोकली, स्प्राउट्स, पालक, शकरकंद, अदरक और टमाटर आदि। कई पोषक गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ: कद्दू के बीज, सोया पनीर, सोयाबीन, दालचीनी, सरसों का तेल, नट्स और सूखे अंजीर आदि। इसके अलावा अस्थमा ग्रसित के लिए जौ के आटे के रोटी, दलिया और मूंग दाल भी काफी फायदेमंद है। लेकिन जंक फूड और तले हुए खाद्य पदार्थों से अस्थमा बढ़ता है इसलिए इनसे दूरी बना लें।

    अस्थमा के बचाव के आसान उपाय

    1) अस्थमा किसी भी समय व्यकित को अपना शिकार बना सकता है, इसलिए समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहे। 2) इन्फ्लूएंजा और निमोनिया अस्थमा का कारण बन सकते हैं, इसलिए इनका टीकाकरण जरूर करवाएं। 3) अस्थमा के लक्षणों की पहचान करके तुरंत अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क करें। 4) अगर आपको अस्थमा का पहला अटैक आ चुका है तो इलाज कराने में बिल्कुल भी देरी न करें। 5) डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों को सही समय पर लें।

    कई घातक बीमारियों में से एक है अस्थमा

    अस्थमा एक घातक बीमारी है इसलिए इसके शुरूआती लक्षण सामने आते ही सही इलाज जरूर करवाएं, क्योंकि इसके इलाज के अभाव से यह जानलेवा साबित हो सकता है। आप जितना अस्थमा के लक्षणों को लेकर सतर्क रहेंगे, यह बीमारी आपसे उतना दूर रहेगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    असम: बाल विवाह के खिलाफ अभियान में 2,200 से अधिक गिरफ्तारियां, महिलाओं ने किया प्रदर्शन  असम
    बिग बैश लीग 2022-23: पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता खिताब, इस सीजन में बने ये प्रमुख रिकॉर्ड्स  बिग बैश लीग
    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन पाकिस्तान समाचार

    स्वास्थ्य

    दिन में 20 मिनट की झपकी लेने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 फायदे  नींद
    मुंबई: BMC ने पहली बार पेश किया 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मुंबई
    वैरिकोज वेन्स का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    जीरे को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान

    लाइफस्टाइल

    बहती नाक से पीड़ित हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    बेचैनी महसूस होने पर करें ये 5 सांस संबंधी एक्सरसाइज, जल्द मिलेगी राहत एक्सरसाइज
    बालों के लिए फायदेमंद है कैमेलिया, जानिए इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदे बालों की समस्या
    चुकंदर के जूस को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023