NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मिजोरम की राजधानी आइजोल में हैं खूबसरत जगहें, पर्यटन के लिए इन 5 को जरूर चुनें
    अगली खबर
    मिजोरम की राजधानी आइजोल में हैं खूबसरत जगहें, पर्यटन के लिए इन 5 को जरूर चुनें
    आइजोल के पर्यटन स्थल

    मिजोरम की राजधानी आइजोल में हैं खूबसरत जगहें, पर्यटन के लिए इन 5 को जरूर चुनें

    लेखन अंजली
    Nov 15, 2023
    12:07 pm

    क्या है खबर?

    भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम की राजधानी आइजोल अपने प्राकृतिक परिदृश्य से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला शहर है।

    आप यहां आकर ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग समेत कई एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। आप यहां राज्य के इतिहास को दर्शाने वाले संग्रहालय भी देख सकते हैं।

    आइए आज हम आपको यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जाकर मजे से छुट्टियां बिता सकते हैं।

    #1

    मिजोरम राज्य संग्रहालय

    इस संग्रहालय की स्थापना साल 1977 में आइजोल शहर के मध्य में स्थित मैकडोनाल्ड हिल पर की गई थी।

    इसकी संग्रहित वस्तुओं में तस्वीरों से लेकर पुरातात्विक वस्तुएं, पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों और यहां तक ​​कि इतिहास के नमूने शामिल हैं।

    यह संग्रहालय सप्ताह के दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है, जबकि शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुला होता है और रविवार को बंद रहता है।

    #2

    तामदिल झील 

    मिजो भाषा में 'तम' का मतलब सरसों का पौधा और 'दिल' का अर्थ झील है। यह सैतुअल गांव के पास स्थित है।

    यह मिजोरम की सबसे बड़ी और बहुत सुंदर झील है। यहां आकर आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।

    लेप्टोलालैक्स नामक मेंढक की एक दुर्लभ और नवीन प्रजाति भी यहीं पाई जाती है।

    यह झील न केवल अपने ट्रांसपेरेंट पानी के कारण लोकप्रिय है, बल्कि इसके चारों ओर की शांति और हरियाली भी पर्यटकों को पसंद आती है।

    #3

    ख्वांगलुंग वन्यजीव अभयारण्य

    ख्वांगलुंग वन्यजीव अभयारण्य लगभग 35 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

    यह एक उपोष्णकटिबंधीय और अर्ध-सदाबहार वन है, जहां आपको बाघ, सांभर, बार्किंग हिरण, सेरो, हूलॉक गिब्बन और बहुत सारे पक्षी देखने को मिल सकते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार की तितलियां, तेंदुए और गैंडे भी प्रचुर संख्या में हैं।

    जानवरों के अलावा यहां कई औषधीय गुणों से भरपूर विभिन्न जड़ी-बूटियां भी उगती हैं, जो स्थानीय लोगों के बीच काफी मशहूर हैं।

    #4

    डर्टलांग पहाड़ियां

    डर्टलांग एक भव्य और जीवंत शहर है। इसकी खड़ी पहाड़ियां ट्रेकिंग करने वालों के लिए एक आदर्श जगह है।

    यह मिजोरम की ऊंची पहाड़ियों में से एक हैं, जो आइजोल शहर का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती हैं।

    ऊबड़-खाबड़ इलाके और पहाड़ी ढलान से भरपूर यह जगह एक एडवेंचर यात्रा के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।

    यह मिजोरम का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है क्योंकि स्थानीय और विदेशी लोग भारी संख्या में इस जगह पर आते हैं।

    #5

    वंतावंग झरना

    यह खूबसूरत झरना आइजोल से 137 किलोमीटर दूर है और राज्य के सेरछिप जिले में पड़ता है।

    ऐसा कहा जाता है कि यह देश का 13वां सबसे ऊंचा झरना है। मिजो में इसे ख्वाथला के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है झरना।

    यह 750 फीट की ऊंचाई से गिरता है। चट्टानों से नीचे की ओर बहता हुआ इस झरने का क्रिस्टल क्लीयर पानी मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करता है।

    यहां जानिए भारत के सबसे खूबसूरत झरने।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिजोरम
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल

    मिजोरम

    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार ओडिशा
    मुजफ्फरनगर: नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोपी आश्रम संचालक बाबा और उसका शिष्य गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    मिजोरम: कार में 10 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल नहीं भरवा सकेंगे, सरकार ने तय की सीमा कोरोना वायरस
    मिजोरम: छुट्टी पर था डॉक्टर, विधायक ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर बचाई जान गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    पर्यटन

    गुजरात के वडोदरा में स्थित हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में जरूर जाएं घूमने गुजरात
    भारत के 5 मशहूर बायोस्फीयर रिजर्व, एक बार जरूर करें इनका रुख यूनेस्को
    हनीमून के लिए बेहतरीन हैं ये 5 ऑफबीट जगह, यात्रा की बनाएं योजना अरुणाचल प्रदेश
    सिक्किम: अब तीसरी पार्टी को किराए पर नहीं दे सकेंगे होमस्टे, राज्य सरकार ने लगाई रोक सिक्किम

    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य को कई लाभ प्रदान कर सकता है लाल संतरा, डाइट में करें शामिल खान-पान
    ठंड के मौसम में इन 5 गलतियों से बढ़ सकती हैं बालों की समस्याएं  बालों की देखभाल
    मेघालय की राजधानी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 पर्यटन स्थल  मेघालय
    सर्दियों में त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025