NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मेघालय की राजधानी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 पर्यटन स्थल 
    अगली खबर
    मेघालय की राजधानी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 पर्यटन स्थल 
    शिलांग के पर्यटन स्थल (तस्वीर: विकिपीडिया कॉमन्स)

    मेघालय की राजधानी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 पर्यटन स्थल 

    लेखन अंजली
    Oct 21, 2023
    12:48 pm

    क्या है खबर?

    मेघालय की राजधानी शिलांग पूर्वोत्तर भारत का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे 'बादलों का घर' भी कहा जाता है। यह पूर्वी खासी हिल्स का जिला प्रशासनिक केंद्र भी है।

    यह हिल स्टेशन अपनी जैव-विविधता, घने जंगलों, प्राकृतिक झरनों, शांत झीलों और ऊंची चोटियों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि यह पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

    आइए हम आपको शिलांग के 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।

    #1

    एलिफेंट फॉल्स 

    एलिफेंट फॉल्स एक तीन-स्तरीय झरना है।

    अंग्रेजों ने इसका नाम पास में मौजूद एक विशाल चट्टान के कारण रखा जो हाथी की तरह दिखती थी। हालांकि, भूकंप में नष्ट होने के बाद से यह चट्टान अब दिखाई नहीं देती है।

    राजसी परिवेश और सुंदर दृश्यों के साथ यह झरना आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

    एलिफेंट फॉल्स के अलावा भारत के ये 5 झरने भी बहुत खूबसूरत हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

    #2

    शिलांग पीक

    समुद्र तल से 1,961 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिलांग पीक एक खूबसूरत जगह है और प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और ट्रेकर्स के लिए आदर्श है।

    कोहरे से घिरी रहने वाली यह जगह पहाड़ियों, झरनों, शिलांग शहर और बांग्लादेश के मैदानों का 360-डिग्री विहंगम दृश्य प्रस्तुत करती है।

    हालांकि, यहां जाने पर आपको इसके गेट पर अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज दिखाने होंगे क्योंकि क्षेत्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना की है।

    #3

    फान नोंगलाइट पार्क

    शिलांग के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक फान नोंगलाइट पार्क शहर के बिल्कुल केंद्र में स्थित है।

    हर दिन हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक इस पार्क में आते हैं, जो जापानी शैली में बना है। पार्क के अंदर एक चिड़ियाघर है, जहां आप हिमालयी काले भालू, सियार और तेंदुए जैसे जीवों को देख सकते हैं।

    इस पार्क के सुंदर तालाब, हरी-भरी वनस्पतियां और वन्य जीवन भी आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

    #4

    मेघालय राज्य संग्रहालय

    इस संग्रहालय को कैप्टन विलियमसन संगमा राज्य संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है।

    इसमें आदिवासी युग की वस्तुओं के एक बड़े संग्रह के साथ-साथ प्राचीन लेखों का भी महत्वपूर्ण संग्रह है। पर्यटक इस सांस्कृतिक संग्रहालय में मेघालय की जनजातियों के बारे में अधिक जान सकते हैं।

    इसके अलावा प्राचीन औजारों, गहनों, संगीत के वाद्ययंत्रों और डायनासोर की प्रतिकृतियों को देखने के लिए इस संग्रहालय में जाएं।

    #5

    डॉन बॉस्को संग्रहालय

    डॉन बॉस्को संग्रहालय भी शिलांग के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है और यह कला प्रेमियों और इतिहास प्रेमियों के लिए आदर्श जगह है।

    इसमें विभिन्न जनजातियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले हस्तशिल्प, कलाकृतियों, कपड़े, सजावट और हथियारों के बड़े संग्रह के अलावा पूरे पूर्वोत्तर भारत के मनोरम दृश्य देखे जा सकते हैं।

    इस संग्रहालय में 7 स्तरों पर 17 गैलरी हैं, जिनमें कृषि गैलरी, टोकरी गैलरी, आभूषण गैलरी और शिकार गैलरी और अन्य शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेघालय
    शिलांग
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स
    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025

    मेघालय

    मेघालय सेक्स रैकेट: गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार क्राइम समाचार
    मेघालय घूमने जा रहे हैं तो इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ ट्रेवल टिप्स
    मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में स्थित हैं ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल ट्रेवल टिप्स
    बचपन की शिक्षा में सरकार की कंजूसी, GDP का 0.1 प्रतिशत ही कर रही खर्च- रिपोर्ट अमेरिका

    शिलांग

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें
    IRCTC दे रहा है शिलांग-गुवाहाटी का जबरदस्त टूर पैकेज, जानें विवरण IRCTC
    मेघालय में इन दिनों हिंसा क्यों भड़की हुई है और इसकी शुरुआत कैसे हुई? मानवाधिकार
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है शिलांग, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें मेघालय

    पर्यटन

    तमिलनाडु के 6 हिल स्टेशन हैं बहुत खूबसूरत, जानिए वहां की विशेषताएं तमिलनाडु
    कयाकिंग का लुत्फ उठाने के लिए भारत की इन 5 जगहों का करें रुख लद्दाख
    क्लिफ जंपिंग का लुत्फ उठाने के लिए इन 5 पर्यटन स्थलों की करें सैर एडवेंचर
    रॉक क्लाइंबिंग आजमाने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख एडवेंचर

    लाइफस्टाइल

    जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में स्थित ये 5 पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन  जम्मू-कश्मीर
    पैरों के दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये योगासन  योग
    जन्मदिन विशेष: सोहा अली खान जैसी चमकदार त्वचा चाहती हैं? जानिए उनकी खूबसूरती का राज सोहा अली खान
    दुर्गा पूजा: षष्ठी से दशमी तक, पहनने के लिए महिलाएं इन कपड़ों का करें चुनाव  दुर्गा पूजा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025