NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के ये 5 झरने हैं बहुत खूबसूरत, एक बार जरूर करें इनका रूख
    अगली खबर
    भारत के ये 5 झरने हैं बहुत खूबसूरत, एक बार जरूर करें इनका रूख
    भारत के खूबसूरत झरने

    भारत के ये 5 झरने हैं बहुत खूबसूरत, एक बार जरूर करें इनका रूख

    लेखन अंजली
    Apr 12, 2023
    06:38 pm

    क्या है खबर?

    ऊंचाई से गिरता झरने की आवाज, उसका चमचमाता पानी और उसके आस-पास का हरा-भरा वातावरण शांति को परिभाषित करता है।

    अगर आप भी छुट्टियों के दौरान शांतिपूर्ण और शानदार नजारों से भरपूर जगहों पर जाना चाहते हैं तो भारत में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जहां के खूबसूरत झरने आपका मन मोह लेंगे।

    आइए आज हम आपको भारत के 5 सबसे खूबसूरत झरनों के बारे में बताते हैं।

    #1

    दूधसागर झरना

    दूधसागर झरना गोवा में मंडोवी नदी पर स्थित है। यह 1017 फीट की ऊंचाई से गिरता है और भारत के प्रमुख झरनों में से एक है।

    यदि आप मानसून में वहां जाते हैं तो इस झरने का नजारा देखने लायक होता है।

    ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण इसका पानी दूधिया झाग के बादल बनाता है, जिसके कारण यह आकर्षण केंद्र है।

    हरी-भरी वनस्पतियों से सजी घाटी के बीच स्थित यह झरना हनीमून के लिए भी एक आदर्श स्थान है।

    #2

    अब्बी झरना

    कर्नाटक में कूर्ग के कॉफी और सुगंधित चाय के बागानों के बीच स्थित अब्बी दक्षिण भारत में सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत झरनों में से एक है। इसे 'एबी फॉल्स' के नाम से भी जाना जाता है।

    कावेरी नदी से निकलने वाला यह झरना 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बेहद खास है।

    आप यहां से हैंगिंग ब्रिज का भी अद्भुत नजारा देख सकते हैं।

    #3

    खंडाधार झरना

    शहर की हलचल से दूर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए खंडाधार झरना एक आदर्श स्थान है।

    यह झरना ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थित है और भारत का 12वां सबसे ऊंचा झरना है।

    244 मीटर की ऊंचाई से गिरता हुआ यह शानदार झरना तलवार के आकार का दिखाई देता है और इसकी पृष्ठभूमि हरे-भरे सुरम्य जंगल की है।

    वहां जाने के बाद आपको प्रकृति के करीब होने का मीठा अहसास जरूर होगा।

    #4

    आगया गंगाई झरना

    तमिलनाडु के पूर्वी घाट पर कोल्ली हिल्स में स्थित आगया गंगाई झरना एक ऐसा आकर्षण है, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    300 फीट की ऊंचाई से गिरते हुए इस अद्भुत झरने का पानी अय्यारू नदी से आता है।

    इस झरने को बहुत पवित्र माना जाता है। इसका कारण है कि यह पवित्र अरपालेश्वर मंदिर के पास पड़ता है।

    इस झरने तक पहुंचने के लिए लगभग 1,300 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

    #5

    चित्रकूट झरना

    छत्तीसगढ़ के इस झरने को नियाग्रा फॉल्स के रूप में भी जाना जाता है। चित्रकूट झरना देश का सबसे चौड़ा झरना है।

    पहाड़ियों और घाटियों से घिरा हुआ घोड़े के आकार का यह झरना लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है।

    चित्रकूट झरना इंद्रावती नदी से निकलता है और सूर्यास्त देखने या प्रकृति के बीच शांति का अनुभव पाने के लिए यह एक बहुत ही शानदार जगहों में से एक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    गोवा
    कर्नाटक
    ओडिशा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    पर्यटन

    दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत अंडरवाटर रेस्टोरेंट, मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं नजारें स्पेन
    दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां दक्षिण कोरिया
    फरवरी में भारत की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने ट्रैवल टिप्स
    फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर जाएं सिक्किम

    गोवा

    गोवा में इन 10 एडवेंचर एक्टिविटीज का जरूर लें मजा लाइफस्टाइल
    स्मृति ईरानी या उनकी बेटी के नाम पर कोई बार लाइसेंस नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    पोस्टमार्टम में सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या का मामला दर्ज हरियाणा
    सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार आज, गोवा से हिसार पहुंचा शव हरियाणा

    कर्नाटक

    मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, रोजगार और सुरक्षा हम देंगे- श्रीराम सेना प्रमुख लव जिहाद
    कर्नाटक में आमने-सामने आईं IPS डी रूपा और IAS रोहिणी सिंधुरी, जानें पूरा मामला  कर्नाटक सरकार
    कर्नाटक: भाजपा विधायक का बेटा रिश्वत लेते पकड़ा गया, घर से मिले 6 करोड़ भ्रष्टाचार
    बेंगलुरू में बनेंगे आईफोन, 300 एकड़ में लगेगा प्लांट; 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार आईफोन

    ओडिशा

    भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में दिलचस्प बातें जानिए झारखंड
    क्या आपको पता है राष्ट्रपति मुर्मू का असली नाम 'द्रौपदी' नहीं है? राष्ट्रपति चुनाव
    श्रीलंका ने चीनी जासूसी जहाज को दी अनुमति वापस ली, भारत ने जताई थी चिंता चीन समाचार
    हिमाचल समेत कई राज्यों में आफत बनकर बरसी बारिश, 31 लोगों की मौत झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025