NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून में नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, दूर होंगी स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएं
    अगली खबर
    मानसून में नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, दूर होंगी स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएं

    मानसून में नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, दूर होंगी स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएं

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jul 27, 2020
    04:29 pm

    क्या है खबर?

    त्वचा की देखभाल और शरीर की सफाई के लिए रोज नहाना बहुत जरूरी होता है। मानसून के समय में यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

    इस समय कई बीमारियों का ज्यादा खतरा रहता है, ऐसे में ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है।

    मानसून में इंफेक्शन की वजह से स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएं जल्दी होती हैं।

    ऐसे में अगर नहाने के पानी में कुछ चीजें मिलाकर नहाएं तो स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    #1, 2

    सेंधा नमक और फ़िटकरी, ग्रीन टी

    नहाने से पहले पानी में एक चम्मच सेंधा नमक और फ़िटकरी मिलाएँ। इससे शरीर साफ़ होता है और रक्त संचार भी सही रहता है। साथ ही इससे थकान और माँसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है।

    नहाने के पानी में ग्रीन टी के कुछ बैग डालें और ऐसे ही कुछ देर रहने दें। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट और डिटॉक्सीफ़ायर गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए एंटी-एजिंग और क्लींजर का काम करते हैं और थकान भी दूर करते हैं।

    #3, 4

    कपूर और गुलाबजल या गुलाब की पंखुडियाँ

    एक बाल्टी पानी में 2-3 कपूर के टुकड़े डालकर उन्हें अच्छे से मिलाएँ। इसके बाद इस पानी से नहाएँ। इससे सिरदर्द और शरीर दर्द की समस्या दूर होगी। इसके अलावा इससे थकान भी दूर होगी।

    एक बाल्टी पानी में 3-4 चम्मच गुलाबजल या गुलाब की पंखुडियाँ मिलाकर नहाएँ। ऐसा करने से मानसून की उमस से होने वाली बदबू से छुटकारा मिलेगा। साथ ही साथ त्वचा की चमक बढ़ेगी और शरीर को आराम भी मिलेगा।

    #5, 6

    बेकिंग सोडा और दूध

    नहाने के पानी में 4-5 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर नहाने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। मानसून में इस पानी से नहाने से खुजली और जलन की समस्या दूर होती है और त्वचा मुलायम होती है।

    मानसून में त्वचा को मुलायम रखने के लिए नहाने के पानी में दूध डालें। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड के गुण त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा ताज़ी दिखती है और चमक भी आती है।

    #7, 8

    संतरे का छिलका और नीम के पत्ते

    एक बाल्टी गुनगुने पानी में दो संतरे के छिलके डालें। 10 मिनट बाद इन छिलकों को निकालकर उस पानी से नहाएँ। इस पानी से नहाने से शरीर का दर्द और मानसून में होने वाले इंफ़ेक्शन से छुटकारा मिलता है।

    एक मुट्ठी नीम के पत्ते लेकर उसे दो गिलास पानी में डालकर उबालें। अब एक बाल्टी पानी में नीम का पानी मिलाएँ और नहाएँ। इस पानी से नहाने से त्वचा के इंफ़ेक्शन और सूजन से छुटकारा मिलता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मानसून

    चेन्नई की IT कंपनियों का कर्मचारियों को आदेश- पानी नहीं है, घर से काम करो चेन्नई
    जल संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी का ग्राम प्रधानों को पत्र, वर्षा जल संरक्षण का अनुरोध नरेंद्र मोदी
    मानसून में नहाने के पानी में मिलाएँ ये चीज़ें, दूर होंगी स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएँ स्वास्थ्य
    उत्तर प्रदेश: जल संकट के बीच बुंदेलखंड में दलितों को हैंडपंप छूने तक की इजाजत नहीं भारत की खबरें

    स्वास्थ्य

    वजन को नियंत्रित करने समेत कई बड़े काम करता है नींबू, जानिए इसके फायदे खान-पान
    गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में इन चीजों को करना चाहिए शामिल, शिशु को मिलेगा पोषण लाइफस्टाइल
    शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देने में सक्षम हैं बादाम, जानिये इसके अद्भुत फायदे लाइफस्टाइल
    जानें एलोवेरा के हैरान कर देने वाले फायदे और नुकसान लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025