NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पीरियड्स के दौरान होने वाली इन परेशानियों को न करें नजरअंदाज, स्वास्थ्य पर पड़ेगा प्रभाव  
    अगली खबर
    पीरियड्स के दौरान होने वाली इन परेशानियों को न करें नजरअंदाज, स्वास्थ्य पर पड़ेगा प्रभाव  

    पीरियड्स के दौरान होने वाली इन परेशानियों को न करें नजरअंदाज, स्वास्थ्य पर पड़ेगा प्रभाव  

    लेखन सयाली
    May 20, 2024
    11:32 am

    क्या है खबर?

    हर महिला को प्रति माह पीरियड्स से जूझना पड़ता है, जिसके दौरान गर्भाशय से खून निकलता है। इस परेशानी में ज्यादातर महिलाओं को पेट समेत शरीर के कई अंगों में जटिल दर्द महसूस होता है और अत्यधिक असुविधा होती है।

    हर महिला की पीरियड्स साइकिल अलग होती है और सभी को अलग-अलग तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य के लिहाज से पीरियड्स में होने वाली इन 5 असुविधाजनक परेशानियों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    #1

    अधिक खून निकलना 

    आम तौर पर महिलाओं के पीरियड्स करीब 3 से 7 दिनों तक चलते हैं। एक स्वस्थ पीरियड्स साइकिल के दौरान महिलाओं का 30 से 40 मिलीलीटर खून बहता है।

    अगर आपका अधिक खून बह रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अधिक खून निकलने से महिलाओं के लिए रोजाना के काम करना भी मुश्किल हो जाता है।

    यह परेशानी हॉर्मोनल असंतुलन, मोटापे या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम के कारण हो सकती है।

    #2

    पीरियड्स न होना 

    पीरियड्स की अवधि हर महिला में अलग-अलग होती है, लेकिन औसत मासिक धर्म हर 28 दिन पर होता है। हालांकि, कई महिलाओं के पीरियड्स 21-38 दिन बाद भी शुरू होते हैं।

    कई ऐसी महिलायें हैं, जिन्हें हर महीने पीरियड्स नहीं आते और 1 से 2 महीने का अंतर हो जाता है। इस समस्या का कारण हो सकती है अत्यधिक एक्सरसाइज, गर्भावस्था, तनाव या मीनोपॉज।

    अगर आप भी पीरियड्स न होने की समस्या से परेशान हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

    #3

    असहनीय दर्द होना 

    पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन होना और दर्द उठना आम बात है। हालांकि, कुछ महिलाओं को असहनीय और अत्यधिक दर्द से जूझना पड़ता है।

    यह अधिक दर्द की परेशानी बढ़े हुए प्रोस्टाग्लैंडीन स्तर या डिसमेनोरिआ के कारण होती है। इस दौरान होने वाले दर्द के चलते महिलाओं को रोजाना के काम करने में असुविधा होती है और लेटने पर भी आराम नहीं मिलता।

    आप अपनी कुछ आदतें बदल कर पीरियड्स के जटिल दर्द से निजात पा सकती हैं।

    #4

    लंबी पीरियड्स साइकिल 

    आम तौर पर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 3 से 7 दिनों तक रक्त प्रवाह होता है। हालांकि, कई महिलाओं की पीरियड्स साइकिल 2 हफ्ते या उससे अधिक समय तक बढ़ जाती है।

    यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या और अस्वस्थ पीरियड्स का संकेत हो सकता है, जिसके लिए तत्काल डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अनियमित और लंबे समय तक पीरियड्स आना, ये दोनों ही परेशानियां किसी बड़ी समस्या का कारण बन सकती हैं।

    #5

    खून का जमना 

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि पीरियड्स के दौरान निकलने वाले खून की मात्रा और अवधि हर महिला के लिए और हर महीने अलग-अलग होती है।

    हालांकि, अगर आपको पीरियड्स के वक्त जमा हुआ खून नजर आता है तो यह अस्वस्थ पीरियड्स का संकेत है। यह परेशानी थाइरोइड, गर्भनिरोधक दवाइयों या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम के कारण होती है।

    अगर आपको अंगूर के अकार के या उससे बड़े खून के जमे हुए क्लॉट दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    महिलाओं के लिए टिप्स
    महिलाओं का स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    स्वास्थ्य

    जूस से लेकर अचार तक, इन 5 तरीकों से रोजाना की डाइट में जोड़ें आंवला  खान-पान
    कांग्रेस का घोषणापत्र में वादा, 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की योजना लागू करेंगे कांग्रेस समाचार
    स्ट्रॉबेरी खाना किडनी रोगियों के लिए होता है लाभदायक, मिलते हैं कई फायदे डाइट
    चेरी का जूस पीना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ खान-पान

    महिलाओं के लिए टिप्स

    शादियों में दुल्हन इन 5 फुटवियर्स को बना सकती हैं अपने स्टाइल का हिस्सा शादी के टिप्स
    क्रिसमस के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये खूबसूरत आउटफिट्स क्रिसमस
    क्रिसमस पार्टी पर ऐसा करें मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत मेकअप टिप्स
    हर होने वाली दुल्हन के पास जरूर होनी चाहिए ये ज्वेलरी शादी के टिप्स

    महिलाओं का स्वास्थ्य

    हर स्टेज और उम्र के हिसाब से महिलाओं के लिए आवश्यक है ये पोषक तत्व लाइफस्टाइल
    राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य और फिटनेस दिवस 2022: इन पांच तरीकों को जीवन में अपनाएं खान-पान
    सर्दियों में महिलाएं इन 5 चीजों का जरूर करें सेवन, स्वास्थ्य के लिए हैं लाभदायक सर्दियों की देखभाल
    10 सैनिटरी पैड में पाए गए कैंसर का कारण बनने वाले हानिकारक केमिकल्स- अध्ययन स्टडी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025